Responsive Scrollable Menu

अहमदाबाद में Cyber Crime Branch ने महिला उत्पीड़न मामले में 8 लोगों को किया गिरफ्तार

अहमदाबाद साइबर अपराध शाखा ने ऑनलाइन उत्पीड़न, सोशल मीडिया पर फर्जी प्रोफाइल बनाने, आपत्तिजनक सामग्री प्रसारित करने और ब्लैकमेल करने के आरोपों में नौ प्राथमिकी दर्ज कर एक महिला समेत आठ लोगों को गिरफ्तार किया है और तीन नाबालिगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू की है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई ‘मिशन साइबर रक्षिका’ के तहत की गई।

इस पहल का उद्देश्य महिलाओं को ऑनलाइन उत्पीड़न, पहचान की चोरी और ब्लैकमेल जैसे साइबर अपराधों से बचाना है। इसके तहत इंटरनेट पर महिलाओं को निशाना बनाने वाली गतिविधियों पर नजर रखी जाती है। पुलिस ने बताया कि सोशल मीडिया मंचों से जुटाई गई जानकारी का तकनीकी विश्लेषण कर अलग-अलग टीमों ने आरोपियों का पता लगाया।

इसके बाद अहमदाबाद, गुजरात के अन्य इलाकों और महाराष्ट्र में कार्रवाई की गई। साइबर अपराध शाखा की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, इंस्टाग्राम और फेसबुक जैसे सोशल मीडिया मंचों पर फर्जी अकाउंट के जरिए जिन महिलाओं को कथित तौर पर निशाना बनाया गया उनसे शिकायतें मिली थीं। पुलिस ने बताया कि निजी विवाद, रिश्तों में दरार, मतभेदों के बाद पैदा हुई नाराजगी और आपत्तिजनक सामग्री पोस्ट कर सोशल मीडिया पर फॉलोअर्स व लाइक्स बढ़ाने की कोशिश जैसे कारणों की वजह से ऐसे कृत्यों को अंजाम दिया गया।

पुलिस के अनुसार इसी तरह के एक मामले में, तीन नाबालिगों ने नवरात्रि के दौरान गरबा कर रही एक महिला के वीडियो कथित तौर पर एडिट किए और उन पर आपत्तिजनक टिप्पणियां लिखकर इंस्टाग्राम पर अपलोड कर दिया। आरोप है कि उन्होंने अपने माता-पिता के मोबाइल नंबरों का इस्तेमाल कर सोशल मीडिया पर अकाउंट बनाए थे। इन वीडियो को प्रसारित कर वे अपने फॉलोअर्स और लाइक्स बढ़ाना चाहते थे।

Continue reading on the app

उप्र : बलिया में ट्रक की चपेट में आने से छात्रा की मौत, होमगार्ड गंभीर रूप से घायल

उप्र : बलिया में ट्रक की चपेट में आने से छात्रा की मौत, होमगार्ड गंभीर रूप से घायल

Continue reading on the app

  Sports

SA vs AUS, Day-4: रन चेज में बिखरी दक्षिण अफ्रीका की टीम, ऑस्ट्रेलिया जीत से सिर्फ 6 विकेट दूर

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में मेजबान दक्षिण अफ्रीका की हालत खराब हो गई है. खेल के चौथे दिन 421 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए दक्षिण अफ्रीका ने 102 रन के स्कोर पर अपने 4 विकेट गंवा दिए हैं. ऐसे में अब मेहमान टीम को अंतिम दिन जीत के लिए 6 विकेट की जरूरत है, जबकि दक्षिण अफ्रीका को अगर मैच बचाना है तो उसे 319 रन और बनाने होंगे. Mon, 12 Oct 2026 22:58:19 +0530

  Videos
See all

Does President Trump's 'energy ceasefire' actually exist? | BBC Newscast #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-12T19:15:19+00:00

Houthi Attack Saudi Arabia: हूती-पाकिस्तान टकराव की खबर! |Middle East Crisis | Houthis | Pakistan #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-12T19:30:07+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers