रिफंड के नाम पर साइबर ठग अकाउंट खाली कर रहे:SBI ने कहा- अनजान UPI नंबर से पैसा आए तो वापस न करें, जानें जम्प डिपॉजिट स्कैम क्या है
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने 'जम्प डिपॉजिट स्कैम' नाम के एक नए ऑनलाइन फ्रॉड से अलर्ट किया है। बैंक का कहना है कि अगर आपके खाते में अचानक बिना किसी वजह के पैसे आ जाएं, तो सावधान हो जाएं और किसी भी अनजान पेमेंट रिक्वेस्ट को अप्रूव न करें। SBI ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट शेयर कर बताया कि ठग सबसे पहले आपके अकाउंट में छोटे-मोटे पैसे भेजकर भरोसा जीतते हैं। इसके बाद, पैसे गलती से आने का बहाना बनाकर आपको झांसे में लेते हैं और UPI के जरिए आपके खाते से मोटी रकम निकाल लेते हैं। ठगी का पूरा खेल 4 आसान स्टेप्स में समझें SBI की चेतावनी कहा कि बिना वजह खाते में आया पैसा एक जाल हो सकता है, ऐसे किसी भी झांसे में न आएं। साइबर ठगी से बचने के लिए SBI की 3 सेफ्टी टिप्स नॉलेज बॉक्स: UPI पिन सिर्फ पैसे भेजने के लिए होता है किसी भी बैंक खाते में पैसे रिसीव करने के लिए कभी भी UPI पिन डालने या किसी QR कोड स्कैन करने की जरूरत नहीं होती है। अगर कोई आपको पैसे भेजने का दावा कर रहा है और पिन डालने को कह रहा है, तो समझ जाएं कि यह फ्रॉड है।
IIM और MBA वाले भी फेल! 12 मुर्गा-मुर्गियों से खड़ा किया लाखों का कारोबार, ऐसे बदली किरण देवी ने किस्मत
Poultry Farming Success Story: कोडरमा के चंदवारा प्रखंड स्थित आरागारो गांव की किरण देवी ने महज 12 मुर्गा-मुर्गियों से मुर्गी पालन की शुरुआत कर सफलता की मिसाल पेश की है. वर्ष 2012 में सपोर्ट संस्था से मिले 4 मुर्गा और 8 मुर्गियों से शुरू हुआ उनका कारोबार आज करीब 1000 मुर्गा-मुर्गियों तक पहुंच गया है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
News18






