Responsive Scrollable Menu

NBCC बनाएगी Patna के गर्दनीबाग में टेक पार्क, बिहार कैबिनेट ने दी मंजूरी

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में सोमवार को हुई राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में राजधानी पटना के गर्दनीबाग में राज्य का पहला टेक पार्क विकसित करने के लिए एनबीसीसी (इंडिया) से साथ समझौता (एमओयू) करने को मंजूरी दी गई। सरकार को उम्मीद है कि इस परियोजना से 5,000 से अधिक प्रत्यक्ष रोजगार के अवसर सृजित होंगे और 100 से अधिक कंपनियां निवेश के लिए आकर्षित होंगी। बिहार सरकार के सूचना प्रावैधिकी विभाग की ओर से जारी बयान के अनुसार, मंत्रिमंडल ने बिहार वित्त (संशोधन) नियमावली, के तहत नामांकन के आधार पर एनबीसीसी (इंडिया) लिमिटेड का चयन करने की स्वीकृति प्रदान की है।

इसके साथ ही विभाग और कंपनी के बीच एमओयू पर हस्ताक्षर करने की भी मंजूरी दी गई है। सरकार के अनुसार, गर्दनीबाग टेक पार्क पटना में सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) और सूचना प्रौद्योगिकी आधारित सेवाओं (आईटीईएस) के पारिस्थितिकी तंत्र के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। इससे राजधानी में आईटी क्षेत्र को बढ़ावा मिलने और अन्य महानगरों की तर्ज पर तकनीकी एवं कारोबारी गतिविधियों का विस्तार होने की उम्मीद है।

यह परियोजना आईटी, आईटीईएस तथा इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम डिजाइन एवं विनिर्माण (ईएसडीएम) क्षेत्रों में निवेश आकर्षित करने में भी सहायक होगी। सरकार को उम्मीद है कि बिहार आईटी नीति, 2024 और बिहार वैश्विक क्षमता केंद्र (जीसीसी) नीति, 2026 के तहत टेक पार्क के विकास से निवेश के नए अवसर पैदा होंगे। बयान के मुताबिक, टेक पार्क में 100 से अधिक कंपनियों के निवेश करने की संभावना है।

इससे 5,000 से अधिक प्रत्यक्ष रोजगार के अवसर सृजित हो सकते हैं। परियोजना का प्रमुख उद्देश्य राज्य के प्रतिभाशाली युवाओं को राज्य में ही रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराना और रोजगार की तलाश में दूसरे राज्यों की ओर उनके पलायन को कम करना है। मंत्रिमंडल ने दरभंगा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास लॉजिस्टिक पार्क और कार्गो केंद्र विकसित करने के लिए 49.9973 एकड़ भूमि के अधिग्रहण को 225 करोड़ रुपये की संशोधित प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की।

इससे पहले 50 एकड़ भूमि के अधिग्रहण के लिए 138 करोड़ रुपये मंजूर किए गए थे। भूमि मुआवजे की गणना में वृद्धि के कारण अतिरिक्त राशि की स्वीकृति दी गई है। इस परियोजना से मिथिलांचल और उत्तर बिहार के कृषि उत्पादों को हवाई मार्ग से देश के अन्य राज्यों तथा विभिन्न बाजारों तक पहुंचाने में मदद मिलने की उम्मीद है।

मंत्रिमंडल ने ग्रामीण कार्य विभाग की सड़कों के रखरखाव के लिए ग्रामीण सड़क अनुरक्षण एवं प्रबंधन कार्यक्रम (आरआरआरएमपी) लागू करने का निर्णय लिया। इसके तहत उन ग्रामीण सड़कों की नियमित मरम्मत, नवीनीकरण और देखरेख की जाएगी, जिनकी पांच साल की अनुरक्षण अवधि पूरी हो चुकी है या भविष्य में पूरी होगी। इस व्यवस्था का उद्देश्य ग्रामीण सड़कों को समय से पहले खराब होने से बचाना, उनकी उपयोगिता बनाए रखना और सरकारी राशि का प्रभावी इस्तेमाल सुनिश्चित करना है।

इससे ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क संपर्क को लंबे समय तक बेहतर बनाए रखने में मदद मिलने की उम्मीद है। राज्य में सूचना प्रौद्योगिकी विभाग की पहुंच जिला और क्षेत्रीय स्तर तक बढ़ाई जाएगी। इसके लिए बिहार सूचना प्रौद्योगिकी अवर सेवा नियमावली के तहत व्यवस्था विकसित की जाएगी।

प्रस्तावित व्यवस्था के तहत प्रमंडल, जिला और प्रखंड स्तर पर तकनीकी जरूरतों को पूरा करने के साथ सरकारी आईटी परियोजनाओं के क्रियान्वयन, निगरानी और विभिन्न विभागों के बीच समन्वय को मजबूत किया जाएगा। सरकार के अनुसार, इससे सरकारी सेवाओं के डिजिटल करने के कार्य को गति मिलेगी और स्थानीय स्तर पर तकनीकी समस्याओं का समाधान करना आसान होगा।

Continue reading on the app

कितना कमाती हैं सचिन की बेटी सारा तेंदुलकर? मॉडलिंग से बिजनेस तक, जानें कमाई के सोर्स

सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर की कुल संपत्ति और कमाई के स्रोतों के बारे में जानें. मॉडलिंग, फिटनेस और नए बिजनेस से कैसे कर रही हैं कमाई.

The post कितना कमाती हैं सचिन की बेटी सारा तेंदुलकर? मॉडलिंग से बिजनेस तक, जानें कमाई के सोर्स appeared first on Prabhat Khabar.

Continue reading on the app

  Sports

गौतम गंभीर तानाशाही कर रहे हैं? वैभव सूर्यवंशी के कोच ने टीम इंडिया पर बोला हमला

वैभव सूर्यवंशी के बचपन के कोच मनीष ओझा ने वैभव सूर्यवंशी को मौका नहीं देने पर सवाल खड़े किए हैं. उनका कहना है कि टीम इंडिया मैनेजमेंट तानाशाही कर रहा है. Mon, 12 Oct 2026 21:17:09 +0530

  Videos
See all

Aaj Ki Badi Khabar LIVE | Sumit Awasthi | 12 Oct 2026 | Delhi Protest | Rahul Gandhi | Gyanesh Kumar #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-12T16:38:11+00:00

CJI Surya Kant News | केरल कांग्रेस ने CJP के इस्तीफे की मांग की! | News Ki Pathshala #shorts #news #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-12T16:37:22+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers