Responsive Scrollable Menu

House Making Tips: क्या आप भी बनवा रहे हैं डुप्लेक्स या सिम्पलेक्स मकान? 5 जरूरी टिप्स अपनाएं घर में बीतेगी टेंशन फ्री जिंदगी

Tips for Building an Independent House: कोविड के बाद बड़े फ्लैट, डुप्लेक्स और अपने प्लॉट पर घर बनाने का चलन बढ़ा है. मजबूत, टिकाऊ और आधुनिक घर बनाने के लिए सही प्लानिंग, नक्शे और अनुभवी ठेकेदार का चुनाव जरूरी है. निर्माण के दौरान नींव, फुटिंग, कॉलम, प्लिंथ बीम और छत की ढलाई में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखना चाहिए. सीलन और दीमक से बचाव के लिए डैम प्रूफ कोर्स और एंटी-टर्माइट ट्रीटमेंट कराना चाहिए. दीवारों की मजबूती के लिए सही प्लास्टर और नियमित तराई भी जरूरी है. घर को आकर्षक बनाने के लिए बड़ी टाइल्स, आधुनिक लाइटिंग और सीमित रंगों का इस्तेमाल किया जा सकता है. इसके अलावा, ईंट, सीमेंट, सरिया, रेत, बिजली के तार और पानी की पाइप की गुणवत्ता की जांच जरूरी है. ठेकेदार से काम कराने पर लिखित समझौता और सामग्री की स्पष्ट जानकारी लें, ताकि निर्माण के दौरान अतिरिक्त खर्च और भविष्य की परेशानियों से बचा जा सके.

Continue reading on the app

जयपुर पहुंचे आयुष्मान खुराना और सारा अली खान:परकोटा में कल होगा मूवी ‘उड़ता तीर’ का प्रमोशन; चोखी ढाणी में राजस्थानी अंदाज में दिखेगी जोड़ी

बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना और एक्ट्रेस सारा अली खान सोमवार शाम फिल्म ‘उड़ता तीर’ के प्रमोशन के लिए जयपुर पहुंचे। एयरपोर्ट पर दोनों कड़ी सुरक्षा के बीच बाहर निकलते नजर आए। यहां से वे सीधे अपने होटल के लिए रवाना हो गए। सारा अली ब्लैक मास्क लगाकर एयरपोर्ट से बाहर निकलीं। वहीं एयरपोर्ट पर आयुष्मान ने फैंस के साथ फोटो भी क्लिक करवाई। फिल्म के प्रमोशन को लेकर मंगलवार को जयपुर में कई कार्यक्रम होंगे। फिल्म प्रमोशन की शुरुआत परकोटा क्षेत्र में होगी। यहां ऐतिहासिक इमारतों में आयुष्मान खुराना और सारा अली खान फोटोशूट करेंगे। वहीं बाद में आयुष्मान और सारा टोंक रोड स्थित चोखी ढाणी में मीडिया से रूबरू होंगे। यहां दोनों कलाकार राजस्थानी परिवेश और पारंपरिक पहनावे के बीच फिल्म का प्रमोशन करेंगे। वीजीयू में स्टूडेंट्स के साथ करेंगे मस्ती परकोटा क्षेत्र में फोटोशूट के बाद दोनों कलाकार वीजीयू यूनिवर्सिटी पहुंचेंगे। यहां वे विद्यार्थियों के साथ बातचीत करेंगे और फिल्म से जुड़े अनुभव साझा करेंगे। इस दौरान दोनों सितारों के अपनी फिल्मों के गानों पर परफॉर्म करने का कार्यक्रम भी है। बॉलीवुड सितारों के साथ सीधे बातचीत और मनोरंजन का यह मौका विद्यार्थियों के लिए खास रहेगा। स्पाई-कॉमेडी है ‘उड़ता तीर’ आयुष्मान खुराना और सारा अली खान की फिल्म ‘उड़ता तीर’ एक स्पाई-कॉमेडी है। इसमें जासूसी, गलत पहचान और हास्य से भरी परिस्थितियों का मेल देखने को मिलेगा। फिल्म का निर्देशन आकाश ए. कौशिक ने किया है। यह बतौर निर्देशक उनकी पहली फिल्म है। फिल्म में आयुष्मान खुराना एक पाकिस्तानी खुफिया एजेंट बिलाल की भूमिका में हैं, जिसे एक मिशन के दौरान विस्फोट के बाद याददाश्त खोने पर अपनी पहचान को लेकर भ्रम हो जाता है। वह खुद को भारत की आतंकवाद निरोधक टीम का अधिकारी समझने लगता है। सारा अली खान फिल्म में उनकी सहकर्मी की भूमिका में नजर आएंगी। फिल्म में जासूसी मिशन के साथ पहचान को लेकर पैदा होने वाली उलझनों और हास्यपूर्ण घटनाओं को कहानी का आधार बनाया गया है। फिल्म में बृजेंद्र काला, राहुल बोस, राम कपूर और गुलशन ग्रोवर सहित कई कलाकार भी नजर आएंगे। इसका निर्माण धर्मा प्रोडक्शंस और सिख्या एंटरटेनमेंट ने मिलकर किया है। दूसरी बार साथ नजर आएगी आयुष्मान-सारा की जोड़ी आयुष्मान खुराना और सारा अली खान इससे पहले फिल्म ‘पति पत्नी और वो दो’ में भी साथ नजर आ चुके हैं। ‘उड़ता तीर’ में दोनों की जोड़ी एक अलग अंदाज में दिखाई देगी। इस बार कहानी में रोमांस के बजाय जासूसी, एक्शन और कॉमेडी का मिश्रण प्रमुख है। फिल्म का निर्देशन आकाश ए. कौशिक ने किया है और इसकी कहानी भी उन्होंने ही लिखी है। दो बार बदली ‘उड़ता तीर’ की रिलीज डेट फिल्म ‘उड़ता तीर’ की रिलीज डेट में दो बार बदलाव किया जा चुका है। फिल्म को पहले 11 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाना था। बाद में मेकर्स ने इसकी रिलीज डेट बदलकर 9 अक्टूबर तय की। अब एक बार फिर रिलीज को आगे बढ़ाते हुए 23 अक्टूबर की तारीख तय की गई है। जानकारी के अनुसार- अक्टूबर में फिल्मों की रिलीज का कैलेंडर व्यस्त होने और सिनेमाघरों में बेहतर स्क्रीन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मेकर्स ने यह फैसला लिया।

Continue reading on the app

  Sports

SA vs AUS: वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाओ, डरबन टेस्ट जीत जाओ… ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ साउथ अफ्रीका की जीत का फॉर्मूला

साउथ अफ्रीका कैसे जीतेगा डरबन टेस्ट? जवाब है- वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाकर. क्योंकि, यही एक जरिया है. ऑस्ट्रेलिया को हराने का दूसरा कोई चारा नहीं है. Tue, 13 Oct 2026 08:10:42 +0530

  Videos
See all

लड़की का खतरनाक बाइक स्टंट, वीडियो वायरल | Sitapur Stunt Video | UP News | Reel | UP Police #Shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-13T03:28:34+00:00

'प्रदर्शन की आड़ में सनातन पर हमला' - BJP | Sanatan Controversy | Political War | Protest #Shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-13T03:31:23+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers