Responsive Scrollable Menu

अनार छोड़ शुरू की इस फसल की खेती, आज पैसे गिनते नहीं थकते किसान

भारत में खेती पर बढ़ती लागत, बदलते मौसम और घटते मुनाफे ने किसानों के सामने नई चुनौतियां खड़ी कर दी हैं। ऐसे में कई किसान पारंपरिक फसलों की बजाय नए विकल्प तलाश रहे हैं। महाराष्ट्र के एक किसान ने भी ऐसा ही फैसला लिया और एक नई फसल अपनाकर अपनी आय में बड़ा बदलाव लाने में सफलता हासिल की

Continue reading on the app

Donald Trump के नए आयात शुल्क के खिलाफ 25 अमेरिकी राज्यों ने खटखटाई अदालत

सागर कुलकर्णी वाशिंगटन, चार अगस्त डेमोक्रेटिक पार्टी शासित 25 अमेरिकी राज्यों के एक समूह ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के उस फैसले को अदालत में चुनौती दी है, जिसके तहत अमेरिका के कुल आयात में 99.4 प्रतिशत हिस्सेदारी रखने वाली 60 अर्थव्यवस्थाओं पर नए आयात शुल्क लगाए गए हैं। अमेरिका ने बंधुआ मजदूरी पर पर्याप्त कार्रवाई न होने का हवाला देते हुए पिछले महीने इन 60 देशों पर 10 से 12.5 प्रतिशत तक के नए आयात शुल्क लगाए थे। ये शुल्क 24 जुलाई को समाप्त हो चुके 10 प्रतिशत के वैश्विक आयात शुल्क के स्थान पर लागू किए गए हैं।

इन 25 राज्यों ने कई देशों पर फिर से शुल्क लागू करने के ट्रंप प्रशासन के फैसले के खिलाफ सोमवार को अमेरिकी अंतरराष्ट्रीय व्यापार न्यायालय का रुख किया। राज्यों का तर्क है कि इस कदम से पूरे देश में उपभोक्ताओं और कारोबारियों पर लागत का बोझ बढ़ेगा। न्यूयॉर्क की अटॉर्नी जनरल लेटीटिया जेम्स, गर्वनर कैथी होचुल और डेमोक्रेटिक राज्यों के इस समूह ने अंतरराष्ट्रीय व्यापार न्यायालय से इन शुल्कों को अवैध घोषित करने का अनुरोध किया है।

जेम्स ने एक बयान में कहा, ‘‘उच्चतम न्यायालय में हार के बाद भी प्रशासन (ट्रंप) एक बार फिर नए शुल्कों के जरिए परिवारों और कारोबारों पर अवैध रूप से अतिरिक्त कर का बोझ डालने की कोशिश कर रहा है।’’ भारत उन 17 देशों में शामिल है, जिन पर अमेरिका ने 10 प्रतिशत आयात शुल्क लगाया है। इससे पहले भारत पर 12.5 प्रतिशत शुल्क निर्धारित करने का प्रस्ताव था। भारत को यह राहत 14 जून को अपनी विदेश व्यापार नीति में संशोधन कर बंधुआ मजदूरी से बने सामान के आयात पर प्रतिबंध लगाने के बाद मिली।

बयान में कहा गया कि प्रशासन दावा कर रहा है कि वह वैश्विक व्यापार में बंधुआ मजदूरी पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से 1974 के व्यापार अधिनियम की धारा 301 के तहत कार्रवाई कर रहा है। याचिका में दलील दी गई कि यह वास्तव में उन व्यापक आयात शुल्कों को दोबारा लागू करने का एक बहाना भर है, जिन्हें लागू करने के प्रशासन के पूर्व प्रयास विफल हो चुके हैं। याचिका में आरोप लगाया गया है कि प्रशासन ने धारा 301 के तहत निर्धारित कानूनी प्रक्रिया का पालन नहीं किया।

न्यूयॉर्क की अटॉर्नी जनरल ने कहा, ‘‘प्रशासन इसे किसी भी तरह उचित ठहराने की कोशिश करे, लेकिन कानून और हमारा संविधान स्पष्ट करता है कि राष्ट्रपति को अपनी इच्छा के अनुसार किसी भी देश पर व्यापक शुल्क लगाने का अधिकार नहीं है।

Continue reading on the app

  Sports

5 लाख गैलेक्सी, 50 हजार सितारे एक ही तस्वीर में कैद, दुनिया के सबसे बड़े कैमरे ने दिखाया ब्रह्मांड का अद्भुत नजारा

अंतर‍िक्ष या ब्रह्मांड का अध्‍ययन कर रहे खगोलव‍िज्ञान‍ियों ने बड़ी उपलब्‍ध‍ि हास‍िल की है. च‍िली की वेरा सी रुबिन ऑब्जर्वेटरी ने ब्रह्मांड की सबसे साफ तस्वीर जारी की है. इसमें 5 लाख गैलेक्सी और 50 हजार तारे दिख रहे हैं. यह दुनिया के सबसे बड़े डिजिटल कैमरे से ली गई है. Tue, 4 Aug 2026 08:40:46 +0530

  Videos
See all

Flood News: केरलम, जम्मू-कश्मीर, जोधपुर...मूसलाधार बारिश से भयंकर आफत |Weather |Rain Alert | Monsoon #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-04T04:15:25+00:00

Bankipur By Election Result 2026: बांकीपुर के लोगों से किए ये वादे कैसे पूरा करेंगे Prashant Kishor? #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-04T04:00:19+00:00

Bull Viral Video : बैल के हमले से मची अफरा-तफरी! Didawana | Shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-04T03:30:30+00:00

Assam Flood Updates: असम से कश्मीर, गुजरात तक...बाढ़ से भयंकर तबाही | Monsoon | Rescue | #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-04T03:45:35+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers