Responsive Scrollable Menu

बुजुर्ग माता-पिता की देखभाल के लिए छोड़ी माइक्रोसॉफ्ट की नौकरी, पोस्ट वायरल

माइक्रोसॉफ्ट के वीपी केशवन षणमुगम ने 23 साल बाद नौकरी छोड़ दी है। उन्होंने भारत में अपने बुजुर्ग माता-पिता की देखभाल के लिए यह फैसला लिया। उनके इस कदम की सोशल मीडिया पर खूब तारीफ हो रही है।

Continue reading on the app

West Bengal में Suvendu Adhikari ने 11,000 पुलिसकर्मियों को बांटे नियुक्ति पत्र

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने सोमवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार के तहत पुलिस में भर्ती अभियान के पहले बड़े चरण में 11 हजार अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपे। उन्होंने कहा कि राज्य में सत्ता परिवर्तन के कारण यह संभव हो सका। मुख्यमंत्री ने दावा किया कि अगले दो साल में पश्चिम बंगाल पुलिसकर्मियों की संख्या के मामले में उत्तर प्रदेश से आगे निकल जाएगा।

शुभेंदु ने यहां नेताजी इंडोर स्टेडियम में नियुक्ति पत्र सौंपने के बाद कहा, ‘‘मैं न तो तालियां चाहता हूं और न ही श्रेय लेना चाहता हूं। मैं सिर्फ यह कहना चाहता हूं कि अगर सरकार नहीं बदली होती, तो यह भर्ती नहीं हो पाती।’’ राज्य पुलिस बल में भर्ती प्रक्रिया लंबे समय से रुकी हुई थी। मई में राज्य में भाजपा के सत्ता में आने के बाद सरकार ने पुलिस भर्ती प्रक्रिया को मंजूरी दी।

इसे सरकारी विभागों में खाली पदों को भरने के लिए व्यापक अभियान की शुरुआत के रूप में पेश किया गया। उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नवनियुक्त पुलिसकर्मियों से अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते समय भ्रष्टाचार से दूर रहने और ईमानदारी बनाए रखने का आग्रह किया।

Continue reading on the app

  Sports

मैं अच्छा गेंदबाज नहीं... फिटनेस विवाद पर बोले मोहम्मद शमी, इशारों-इशारों में सिलेक्टर्स पर साधा निशाना

भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने एक बार फिर से अपनी वापसी का दावा ठोक दिया है. शमी अभी बंगाल के लिए रणजी ट्रॉफी में खेल रहे हैं. दिल्ली के खिलाफ मुकाबले शमी ने दमदार खेल का प्रदर्शन करते हुए 4 विकेट अपने नाम किए. इसके बाद शमी से जब उनकी फिटनेस के बारे में पूछा गया तो उन्होंने इशारों-इशारों में सिलेक्टर्स पर तंज कस दिया. Mon, 12 Oct 2026 21:48:00 +0530

  Videos
See all

8th Pay Commission News : केंद्रीय कर्मचारियों के लिए दिवाली का तोहफा! | DA Hike | Government #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-12T17:45:22+00:00

News Ki Pathshala: क्या हूतियों ने सऊदी अरब का संकट बढ़ा दी है? | Saudi Arabia | Houthi | World News #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-12T17:40:16+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers