Responsive Scrollable Menu

O Yaara Song में ऐसा क्या दिखा कि ट्रोल होने लगे Ajaz Khan? अब एक्टर ने दिया जवाब

एजाज खान इन दिनों अपने नए गाने 'ओ यारा' को लेकर चर्चा में हैं। कुछ दिनों पहले रिलीज हुए इस गाने में उनके बोल्ड सीन और किसिंग सीन को लेकर सोशल मीडिया पर उन्हें जमकर ट्रोल किया जा रहा है। लोग गाने में उनके अंदाज पर सवाल उठा रहे हैं। अब एजाज खान ने इस ट्रोलिंग पर चुप्पी तोड़ी है और वीडियो शेयर कर अपना पक्ष रखा है।

एजाज खान ने ट्रोल करने वालों को क्या जवाब दिया?

एजाज खान ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। इसमें वह गाने में दिखाए गए किसिंग सीन को लेकर हो रही आलोचना पर बात करते नजर आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी काम को करने के पीछे निर्देशक की भूमिका होती है।

एजाज खान वीडियो में कहते हैं, "आज पूरा हिंदुस्तान हम पर फतवा लगा रहा है कि हमने किस कर लिया है। इतना तो लोगों को ज्ञान होगा कि कोई भी काम इंसान से डायरेक्टर करवाता है। हमें गालियां मत दो, हम पर फतवे ना लगवाओ। ये है वो डायरेक्टर जिसने हमसे किस करवाया है। शादाब, अब आप ही बताओ...।"

इसे भी पढ़ें: Saif Ali Khan ने आखिरकार इंस्टाग्राम पर रखा कदम, सिर्फ अपनी पत्नी Kareena Kapoor को करते हैं फॉलो

निर्देशक शादाब ने भी रखी अपनी बात

इसके बाद निर्देशक शादाब ने भी गाने में दिखाए गए सीन को लेकर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि लोग वीडियो देख भी रहे हैं और उसका आनंद भी ले रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद कमेंट करके आलोचना कर रहे हैं।

शादाब ने कहा, "भाई मजे तो सब ले रहे हैं, वीडियो तो सब देख रहे हैं। लोगों को मजे आ रहे हैं, जिस कारण ही कमेंट कर रहे हैं। हमने एक गैंगस्टर की कहानी दिखाई है, जिसमें रोमांस है तो ऐसे में किस तो होना ही है। ये म्यूजिकल शॉट ड्रामा है। हम ऐसे प्रोजेक्ट घर पर रखने के लिए थोड़े ही बना रहे हैं, एंटरटेनमेंट के लिए बना रहे हैं।"

इसे भी पढ़ें: Sunny Deol का नया और खूंखार लुक आया सामने! क्राइम थ्रिलर फिल्म Suryaa: Ant Se Aarambh Tak इस दिन होगी रिलीज

एजाज खान बोले- प्रोड्यूसर के पैसे तो निकल गए

वीडियो के आखिर में एजाज खान ने ट्रोलिंग को लेकर अपनी बात रखते हुए कहा कि अगर लोग उनसे नाराज हैं, तो भी उन्हें एक बात की खुशी है कि प्रोड्यूसर के पैसे निकल गए। उन्होंने कहा, "चलो कोई बात नहीं, लोग हमसे नाराज हो लें, लेकिन कम से कम प्रोड्यूसर के तो पैसे निकल गए ना। हमें इसी बात की खुशी है।"

एजाज खान के इस बयान के बाद गाने में दिखाए गए किसिंग सीन को लेकर चर्चा हो रही है। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या किसी गाने में किसिंग सीन दिखाना इतना बड़ा मुद्दा हो सकता है कि एक्टर के खिलाफ फतवा जारी करने की बात होने लगे?

Continue reading on the app

पुखराज के साथ भूलकर भी ना पहनें ये रत्न, ज्योतिष में बताई गई है खास वजह

रत्न शास्त्र में पुखराज को देवगुरु बृहस्पति का रत्न माना जाता है। ज्योतिषीय मान्यता के अनुसार, इसे धारण करने से गुरु ग्रह के शुभ प्रभाव मजबूत होते हैं। पुखराज का संबंध ज्ञान, मान-सम्मान और करियर से भी जोड़ा जाता है। हालांकि, हर रत्न को किसी दूसरे रत्न के साथ पहनना शुभ नहीं माना जाता है।

Continue reading on the app

  Sports

IND W vs ZIM W: जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज में टीम इंडिया को क्या मिलेगा? शेफाली वर्मा ने बताया प्लान

India vs Zimbabwe Women 1st T20I: भारत और जिम्बाब्वे के बीच पहला टी20 मैच 16 अक्टूबर को खेला जाएगा. रायपुर में खेला जाएगा मैच. Thu, 15 Oct 2026 19:20:41 +0530

  Videos
See all

Jio IPO 2026: Jio के IPO को लेकर निवेशकों में गजब का उत्साह | Investments | Jio Platforms #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-15T14:10:31+00:00

AAJTAK 2 LIVE | DELHI RAIN | WEATHER UPDATE | झमाझम बारिश का बड़ा अलर्ट जारी | AT2 LIVE #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-15T14:08:00+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers