टाटा-JLR के नए प्लांट से पहली रेंज रोवर इवोक रोलआउट:हर साल 2.50 लाख लग्जरी गाड़ियां बनेंगी, 5000 लोगों को नौकरी मिलेगी
तमिलनाडु में रानीपेट जिले के पनापक्कम में टाटा मोटर्स और जगुआर लैंड रोवर (JLR) का नया मैन्युफैक्चरिंग प्लांट शुरू हो गया है। प्लांट के उद्घाटन पर पहली मेड इन इंडिया रेंज रोवर इवोक को रोल आउट किया गया। इस मौके पर तमिलनाडु के मुख्यमंत्री MK स्टालिन ने कार को खुद चलाकर टेस्ट किया। इस दौरान टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन भी उनके बगल वाली सीट पर मौजूद थे। यह प्लांट भारत में JLR के लग्जरी मॉडल्स बनाने वाली अपनी तरह की पहली फैसिलिटी है। ₹9000 करोड़ का निवेश और 5000 नौकरियां पनापक्कम में बना यह ग्रीनफील्ड प्लांट करीब 470 एकड़ जमीन में फैला है। टाटा मोटर्स ने इस प्रोजेक्ट के लिए मार्च 2024 में तमिलनाडु सरकार के साथ MoU साइन किया था। सितंबर 2024 में इसकी आधारशिला रखी गई थी और अब रिकॉर्ड समय में यहां से पहली कार रोल-आउट हो गई है। राज्य के उद्योग मंत्री TRB राजा के अनुसार, इस प्लांट के शुरू होने से इलाके के 5000 लोगों को सीधे तौर पर रोजगार मिलेगा। हर साल बनेंगी 2.50 लाख गाड़ियां कंपनी ने बताया कि फैक्ट्री में उत्पादन को स्टेप-बाय-स्टेप तरीके से बढ़ाया जाएगा। अगले 5 से 7 साल में यह प्लांट अपनी पूरी क्षमता यानी सालाना 2.50 लाख वाहन बनाने के लक्ष्य को हासिल कर लेगा। यहां बनने वाली गाड़ियां न सिर्फ भारत के बाजार के लिए होंगी, बल्कि इन्हें विदेशों में एक्सपोर्ट भी किया जाएगा। पहले चरण में जगुआर लैंड रोवर की मशहूर 'रेंज रोवर इवोक' का प्रोडक्शन शुरू किया गया है। माइल्ड हाइब्रिड ऑप्शन के साथ आती है रेंज रोवर इवोक रेंज रोवर इवोक पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन ऑप्शन के साथ आती है। इसमें एक 2.0-लीटर का चार-सिलेंडर पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 247bhp की अधिकतम पावर और 365Nm का मैक्सिमम टॉर्क जनरेट करता है। वहीं, दूसरा 2.0-लीटर का 4 सिलेंडर डीजल इंजन दिया गया है, जो 201bhp की पावर और 430Nm का टॉर्क जनरेट करती है। ट्रांसमिशन के लिए दोनों इंजन को 9-स्पीड ऑटोमेटिक गियरबॉक्स के साथ ट्यून किया गया है। दोनों इंजन में बेल्ट इंटीग्रेटेड स्टार्टर जनरेटर के साथ 48V माइल्ड-हाइब्रिड सिस्टम मिलता है जो ब्रेकिंग के दौरान एनर्जी जनरेट करता है और एक्सीलरेशन में मदद करता है। इस कार की कीमत 67.90 लाख रुपए है। पेट्रोल-डीजल के साथ बनेंगे इलेक्ट्रिक वाहन यह प्लांट टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स (TMPV) और JLR दोनों के लिए अगली पीढ़ी के वाहन तैयार करेगा। इसमें पारंपरिक ईंधन (ICE) वाली गाड़ियों के साथ-साथ इलेक्ट्रिक गाड़ियां (EV) भी बनाई जाएंगी। टाटा ग्रुप के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने कहा, "यह उद्घाटन सस्टेनेबल और फ्यूचर-रेडी मैन्युफैक्चरिंग में भारत के नेतृत्व को बढ़ाने की दिशा में एक बड़ा मील का पत्थर है। हम तमिलनाडु के साथ अपनी ऐतिहासिक साझेदारी को और गहरा कर रहे हैं।" 100% रिन्यूएबल एनर्जी से चलेगी फैक्ट्री सस्टेनेबिलिटी को ध्यान में रखते हुए इस प्लांट को 'ग्रीन मैन्युफैक्चरिंग' के मानकों पर बनाया गया है। कंपनी के मुताबिक...
No Confidence Motion Against Lok Sabha Speaker Om Birla News Live: Rahul Gandhi Speech | PM Modi
No Confidence Motion Against Lok Sabha Speaker Om Birla Live: Rahul Gandhi Speech | PM Modi #LokSabha #rahulgandhi #Congress News18 India को Google पर फॉलो करे- https://news18.co/n18ig न्यूज़18 इंडिया भारत का नंबर 1 न्यूज चैनल है। जो 24 घंटे आप तक देश और दुनिया की हर खबर पहुँचाता है। राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, खेल के साथ साथ आप तक वो हर खबर हम पहुँचाते हैं जो आपके लिए महत्वपूर्ण है। इसलिए बने रहें हमारे साथ और सब्सक्राइब करें हमारा YouTube चैनल #News18IndiaNumber1 News18 India is India's No.1 hindi News Channel. We bring you the latest, most relevant and the news that concerns you from all over the world. Politics, Entertainment, Bollywood, OTT, Sports, News to Use, Technology, all the news that is important for you to know, we bring you that. Be with us as News18India viewer and subscribe our YouTube channel #News18IndiaNumber1 Subscribe our channel for the latest news updates: https://www.youtube.com/@news18india Like us: https://www.facebook.com/News18India/ Follow us: https://twitter.com/News18India News18 Mobile App https://onelink.to/desc-youtube Website https://hindi.news18.com/
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
News18















/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)




