Responsive Scrollable Menu

रणवीर शौरी ने CJP प्रदर्शन को लोकतंत्र की हत्या बताया:बोले- सड़कों पर कब्जा करने के बजाय कोर्ट-संसद जाएं, कंगना ने प्रोटेस्ट को बताया एंटी नेशनल

अभिनेता रणवीर शौरी ने दिल्ली में 'कॉकरोच जनता पार्टी' (CJP) के सड़क प्रदर्शन का कड़ा विरोध किया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर पोस्ट शेयर करते हुए रणवीर ने कहा कि लोगों को सड़कों पर उतरने के बजाय अदालत, संसद और लोकतांत्रिक व्यवस्था के जरिए अपनी बात रखनी चाहिए। उन्होंने सड़कों को जाम करने और कानून-व्यवस्था में बाधा डालने को 'लोकतंत्र की हत्या' करार दिया। यह विवाद मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर CJP नेताओं को हिरासत में लिए जाने के बाद सामने आया है। 'संसद और वोटों में दिखाएं अपनी संख्या' रणवीर शौरी ने CJP प्रवक्ता सौरव दास का एक वीडियो रीपोस्ट करते हुए लिखा कि अपनी ताकत सड़कों पर दिखाने के बजाय संसद और चुनाव में वोटों के जरिए दिखाएं। अगर यह रास्ता सही नहीं लगता तो अदालतों का रुख करें, यही असली लोकतांत्रिक तरीका है। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक संपत्तियों पर कब्जा करना और आम जनता को परेशान करना किसी भी तरह से सही नहीं ठहराया जा सकता। 'विरोध प्रदर्शन केवल आखिरी रास्ता होना चाहिए' रणवीर ने आगे लिखा कि किसी भी लोकतंत्र में विरोध प्रदर्शन सबसे आखिरी रास्ता होना चाहिए, न कि न्यायपालिका या विधायिका को दरकिनार करने का जरिया। उन्होंने कहा कि असहमति जताने के अधिकार के नाम पर रोजाना सड़कों पर हंगामा करना और आम लोगों की जिंदगी मुश्किल में डालना गलत है। उनके मुताबिक, उपलब्ध कानूनी विकल्पों का इस्तेमाल किए बिना सीधे प्रदर्शन करना केवल अराजकता फैलाने या पब्लिसिटी पाने का तरीका है। कंगना बोलीं- देश को अस्थिर करने की साजिश अभिनेत्री कंगना रनोट ने कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेतृत्व को 'देशद्रोही और आतंकी ताकतें' करार दिया है। कंगना ने कहा कि देश को अस्थिर करने की साजिश रची जा रही है और अब आम लोग ही इन ताकतों को पकड़कर जवाब मांगेंगे। कंगना ने कहा कि पुलिस की बात तो अलग है, अब आम जनता खुद इन लोगों को पकड़ेगी और सवाल पूछेगी क्योंकि लोगों ने इन्हें पहचानना शुरू कर दिया है। उन्होंने आगे कहा कि देश की सुरक्षा के लिए एजेंसियां काम कर रही हैं, लेकिन यह ध्यान रखना जरूरी है कि आम नागरिकों को किसी तरह की असुविधा न हो। CEC के इस्तीफे की मांग कर रही CJP CJP और विपक्षी दल मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) में कथित अनियमितताओं को लेकर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा मांग रहे हैं। इसी मुद्दे पर 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन होना था। हालांकि, शनिवार और रविवार को पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को जंतर-मंतर पहुंचने से रोका। पुलिस के मुताबिक, प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी गई थी। इन दो दिनों में CJP, विपक्षी दलों और छात्र संगठनों के हजारों प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया। 3 महीने पहले शिक्षा मंत्री का लिया था इस्तीफा CJP ने तीन महीने पहले भी एक बड़ा आंदोलन चलाया था, जिसके दबाव में तत्कालीन शिक्षा मंत्री को अपना इस्तीफा देना पड़ा था। इसके बाद से ही यह संगठन लगातार प्रशासनिक और चुनावी सुधारों से जुड़े मुद्दों पर विरोध प्रदर्शन कर रहा है। ये खबर भी पढ़ें आमिर खान की भांजी के साथ पुलिस ने की बर्बरता:वीडियो जारी कर दिखाए चोट के कई निशान, प्रोटेस्ट से इमरान खान के साथ डिटेन हुई थीं आमिर खान की भांजी जैन मैरी 8 अक्टूबर को मुंबई में कॉकरोच जनता पार्टी के प्रोटेस्ट का हिस्सा बनी थीं। उनके साथ कजिन एक्टर इमरान खान भी पहुंचे थे। प्रोटेस्ट का हिस्सा बनने पर उन्हें डिटेन किया गया था। पूरी खबर पढ़ें

Continue reading on the app

Bollywood wrap Up | Ektaa Kapoor ने किया The Dirty Picture 2 का ऐलान, सनी देओल का सुर्या लुक, ये हैं बड़ी बॉलीवुड की खबरें

आज बॉलीवुड और मनोरंजन जगत से एक के बाद एक कई ऐसी रोमांचक, सनसनीखेज और बहुप्रतीक्षित खबरें सामने आई हैं, जिन्होंने सोशल मीडिया से लेकर फिल्मी गलियारों तक हलचल मचा दी है। इन ताजातरीन अपडेट्स ने सिनेप्रेमियों के उत्साह को सातवें आसमान पर पहुंचा दिया है, क्योंकि इस हफ्ते बॉक्स ऑफिस के नए रिकॉर्ड्स से लेकर बड़े बैनर की फिल्मों की घोषणाओं तक बहुत कुछ खास देखने को मिल रहा है। आइए बिना किसी देरी के, मनोरंजन जगत की आज की इन पांच सबसे बड़ी और खास खबरों पर विस्तार से नजर डालते हैं और जानते हैं कि पर्दे के पीछे और आगे क्या कुछ नया पक रहा है:

..........................................................................................................................................
द डर्टी पिक्चर 2: 15 साल बाद आएगा फिल्म का सीक्वल
एकता कपूर ने हाल ही में एक इंटरव्यू में बात करते हुए यह 
कन्फर्म कर दिया है कि वह 'द डर्टी पिक्चर 2' लेकर आ रही हैं
'द डर्टी पिक्चर' सिल्क स्मिता की जिंदगी पर आधारित थी
एकता ने कहा कि उन्हें ऐसी कहानी मिल गई है
जिसे वह दर्शकों को सुनाना चाहती हैं
निर्माता ने यह भी बताया कि पहली फिल्म की तरह 
नई फिल्म भी किसी एक व्यक्ति की जिंदगी पर आधारित होगी

........................................................................................................................................

सनी देओल का नया और खूंखार लुक आया सामने
बॉलीवुड के 'एक्शन किंग' सनी देओल 
अपनी आने वाली बहुप्रतीक्षित क्राइम थ्रिलर फिल्म 'सूर्या: अंत से आरंभ तक'
के साथ एक बार फिर बड़े पर्दे पर तहलका मचाने के लिए तैयार हैं
मेकर्स ने फिल्म का पहला लुक और एक दमदार मोशन पोस्टर जारी कर दिया है, 
जिसमें सनी देओल का बेहद रफ, इंटेंस और खतरनाक अंदाज नजर आ रहा है
यह फिल्म आगामी 20 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी

........................................................................................................................................
सैफ अली खान ने आधिकारिक तौर पर इंस्टाग्राम पर रखा कदम
बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान ने आखिरकार
सोशल मीडिया पर आधिकारिक तौर पर एंट्री कर ली है
बताया जा रहा है कि सालों तक एक सीक्रेट अकाउंट चलाने के 
बाद अब उन्होंने सार्वजनिक रूप से इंस्टाग्राम जॉइन कर लिया है

........................................................................................................................................

रणबीर-यश की 'रामायण पार्ट 1' की रिलीज डेट अपडेट   नितेश तिवारी
के निर्देशन में बन रही फिल्म 'रामायण पार्ट 1' को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है
मेकर्स ने घोषणा की है कि यह फिल्म अब भारत और विदेशों 
में एक साथ 5 नवंबर 2026 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी

........................................................................................................................................

'जेलर 2' की हिंदी रिलीज़ रद्द होने की अफ़वाहों पर विराम
सुपरस्टार रजनीकांत की एक्शन थ्रिलर फिल्म 'जेलर 2' की हिंदी 
रिलीज़ को लेकर उड़ रही सभी अफ़वाहों पर मेकर्स ने विराम लगा दिया है
हालिया मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा था कि
'जेलर 2' शायद हिंदी भाषा में सिनेमाघरों में रिलीज़ न हो
हालांकि, मेकर्स ने आधिकारिक बयान जारी कर स्पष्ट कर दिया है 
कि फिल्म का हिंदी वर्शन अपनी तय योजना के अनुसार ही
15 अक्टूबर 2026 को सभी अन्य भाषाओं के साथ पूरे देश में रिलीज़ होगा

........................................................................................................................................
 

Continue reading on the app

  Sports

SA vs AUS, Day-4: रन चेज में बिखरी दक्षिण अफ्रीका की टीम, ऑस्ट्रेलिया जीत से सिर्फ 6 विकेट दूर

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में मेजबान दक्षिण अफ्रीका की हालत खराब हो गई है. खेल के चौथे दिन 421 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए दक्षिण अफ्रीका ने 102 रन के स्कोर पर अपने 4 विकेट गंवा दिए हैं. ऐसे में अब मेहमान टीम को अंतिम दिन जीत के लिए 6 विकेट की जरूरत है, जबकि दक्षिण अफ्रीका को अगर मैच बचाना है तो उसे 319 रन और बनाने होंगे. Mon, 12 Oct 2026 22:58:19 +0530

  Videos
See all

8th Pay Commission News : केंद्रीय कर्मचारियों के लिए दिवाली का तोहफा! | DA Hike | Government #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-12T17:45:22+00:00

News Ki Pathshala: क्या हूतियों ने सऊदी अरब का संकट बढ़ा दी है? | Saudi Arabia | Houthi | World News #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-12T17:40:16+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers