Donald Trump: ट्रंप ने कनाडा को धमकी देते हुए कनेक्टिंग ब्रिज बंद करने का किया ऐलान, बोले- 'जब तक बराबरी नहीं, तब तक पुल नहीं'
Trump Threatens Canada: अपनी पोस्ट में ट्रंप केवल पुल तक ही सीमित नहीं रहे, बल्कि उन्होंने कनाडा की व्यापारिक नीतियों को भी आड़े हाथों लिया। उन्होंने कनाडाई डेयरी टैरिफ को अस्वीकार्य बताया और आरोप लगाया कि ओंटारियो के स्टोरों में अमेरिकी शराब को जगह नहीं दी जाती। कूटनीतिक मोर्चे पर उन्होंने कनाडाई प्रधानमंत्री मार्क कार्नी को चेतावनी दी
जेल जाने से पहले ये थे राजपाल यादव के आखिरी शब्द, इंडस्ट्री के लोगों की ओर किया इशारा
Rajpal Yadav Emotional Statement: बॉलीवुड एक्टर राजपाल यादव इस समय तिहाड़ जेल में बंद है. दरअसल, एक्टर को एक दशक पुराने चेक बाउंस मामले में तिहाड़ जेल में आत्मसमर्पण करने के लिए कहा गया था. जिसके बाद उन्होंने 5 फरवरी को ऑफिसर्स के सामने सरेंडर कर दिया. अब हाल ही में आई एक खबर के अनुसार, अधिकारियों के सामने आत्मसमर्पण करने से ठीक पहले एक्टर ने एक भावुक भरा बयान दिया था, जो खूब वायरल हो रहा है.
जेल जाने से पहले क्या बोले राजपाल यादव?
जेल जाने से पहले राजपाल यादव ने पुलिस को एक बयान दिया था, जो अब सामने आया है. इस बयान में उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री को लेकर भी बात की. एक्टर ने भावुक भरे बयान में इंडस्ट्री के लोगों की ओर इशारा करते हुए कहा कि कोई उनका दोस्त नहीं है. उन्होंने कहा- 'सर क्या करूं? मेरे पास इतने पैसे नहीं हैं और मेरे सामने और कोई रास्ता नहीं है. हम सभी यहां अकेले हैं कोई किसी का दोस्त नहीं होता. इस मुश्किल दौर से मुझे खुद ही निकलना होगा.'
क्या है पूरा मामला?
ये पूरा मामला साल 2010 का है, जब राजपाल यादव नेफिल्म 'अता-पता लापता' के लिए मेसर्स मुरली प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड से करीब 5 करोड़ रुपए का कर्ज लिया था. जो एक्टर चुका नहीं पाए. वहीं, एक्टर ने जो चेक दिए थे, वो भी कई बार बाउंस हुए. फिर एक्टर के खिलाफ Section 138 के तहत केस दर्ज किया गया. इस मामले में साल 2013 में एक्टर 4 दिन जेल में भी रहे थे. बाद में उन्हें और उनकी पत्नी को 6 महीने की सजा सुनाई गई थी, जिसे हाईकोर्ट ने निलंबित कर दिया था ताकि वे समझौता कर सकें. लेकिन एक्टर बुगतान नहीं कर पाए और अब कोर्ट ने उन्हें अल्टीमेटम दे दिया था, जिसके बाद राजपाल यादव ने सरेंडर कर दिया.
ये भी पढ़ें- क्या है 16 साल पुराना केस? जिसे लेकर राजपाल यादव को करना होगा सरेंडर, कोर्ट ने दिया अल्टीमेटम
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Moneycontrol
News Nation





















