Responsive Scrollable Menu

भारत-ब्रिटेन FTA के तहत 1 अरब पाउंड के नए सौदे, ब्रिटिश डेलिगेशन पहुंचा

(अदिति खन्ना) लंदन, 12 अक्टूबर ब्रिटेन का एक प्रतिनिधिमंडल द्विपक्षीय मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) से मिलने वाले लाभ को अधिकतम करने के लिए भारत पहुंचा है। ब्रिटेन सरकार ने सोमवार को यह जानकारी देते हुए कहा कि इसके साथ ही दोनों देशों के बीच एक अरब पाउंड के नए सौदे हुए हैं। उत्तरी इंग्लैंड के सात मेयर के साथ ही ब्रिटेन के व्यापार मंत्री जोनाथन रेनॉल्ड्स, स्कॉटलैंड मामलों के मंत्री डगलस अलेक्जेंडर और पर्यावरण, खाद्य एवं ग्रामीण मामलों की मंत्री एंजेला ईगल के साथ विभिन्न क्षेत्रों के 100 से अधिक व्यवसायी भारत आए हैं।

यह प्रतिनिधिमंडल 15 जुलाई को भारत-ब्रिटेन व्यापक आर्थिक और व्यापार समझौता (सीईटीए) लागू होने के लगभग तीन महीने बाद आया है। यात्रा से पहले दिए एक बयान में रेनॉल्ड्स ने कहा, भारत के साथ हमारे व्यापार समझौते ने नए दरवाजे खोल दिए हैं, और अब हमारे उत्तरी मेयर के नेतृत्व में क्षेत्रीय व्यवसाय नौकरियां, निवेश और वृद्धि लाने के लिए साझेदारियां बनाकर आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा, उन्नत विनिर्माण से लेकर शिक्षा तक, हम दोनों देशों में व्यवसायों और उपभोक्ताओं के लिए अवसर बढ़ाने को दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में से एक के साथ संबंधों को और मजबूत करना चाहते हैं।

इस यात्रा के अवसर पर घोषित सौदों में ब्रिटेन में कृत्रिम मेधा (एआई) अनुसंधान के मेटा फॉर डेटा टेक्नोलॉजीज (एमएफडी) की ओर से पांच करोड़ पाउंड का निवेश,तथा ब्रिटेन की अग्रणी विमानन सेवा कंपनी मेंजियस एविएशन द्वारा भारत में अपने विस्तार के साथ 60 करोड़ पाउंड से अधिक राजस्व हासिल करने का लक्ष्य शामिल है। ब्रिटेन के व्यापार विभाग ने कहा कि पिछले साल जुलाई में सीईटीए पर हस्ताक्षर के बाद से अबतक लगभग 12 अरब पाउंड मूल्य के सौदों की घोषणा की जा चुकी है।

Continue reading on the app

Best Hair Oil for Winter: अरंडी या नारियल का तेल? सर्दियों में बालों की ग्रोथ और मजबूती के लिए कौन है बेस्ट

Castor Oil for Hair Growth: सर्दियों में बालों की ग्रोथ और मजबूती के लिए अरंडी का तेल बेहतर है या नारियल का तेल? जानें दोनों तेलों के फायदे, बालों का टूटना कम करने में उनकी भूमिका, इस्तेमाल का सही तरीका और रूखे-बेजान बालों के लिए कौन-सा तेल चुनना है।

Continue reading on the app

  Sports

Abishek Porel: 36 दिन जेल, मुश्किल से जमानत... रणजी में शतक जड़ फूट-फूटकर रोए अभिषेक पोरेल

बंगाल के विकेटकीपर बल्लेबाज अभिषेक पोरेल के लिए पिछले कुछ महीने बेहद मुश्किल भरे रहे. उन पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगा, जिसके चलते उन्हें 36 दिन जेल में बिताने पड़े. जमानत मिलने के बाद उन्होंने बंगाल की टीम में वापसी की और अब रणजी ट्रॉफी 2026-27 सीजन में दिल्ली के खिलाफ शानदार शतक जड़ दिया. शतक पूरा करते ही अभिषेक भावुक हो गए. Mon, 12 Oct 2026 19:23:24 +0530

  Videos
See all

Debate With Arnab LIVE: Is Kasab The Role Model Of Spread Anarchy Gang Trying Regime Change? #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-12T14:16:04+00:00

Anand Dubey On Dhruv Rathee: शिवसेना (UBT) के पूर्व प्रवक्ता आनंद ने सुनिए CJP Protest पर क्या कहा ? #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-12T14:11:38+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers