Vastu Shastra Tips: Vastu Tips के मुताबिक चांदी का सिक्का और धातु का कछुआ लाते हैं सकारात्मक ऊर्जा
वास्तु शास्त्र में घर की बनावट, दिशा और वहां मौजूद वस्तुओं का विशेष महत्व होता है। धार्मिक मान्यता है कि घर में रखी कुछ चीजें पॉजिटिव वातावरण बनाए रखने में सहायक हो सकती हैं। वहीं इनका संबंध धार्मिक और ज्योतिषीय मान्यताओं से भी जोड़ा जाता है। वहीं यह भी माना जाता है कि अगर शुभ वस्तुओं को सही स्थान पर रखा जाए, तो घर में सुख-शांति बनी रहती है। वहीं इसके साथ ही धन, करियर और पारिवारिक जीवन से जुड़े मामलों में पॉजिटिव परिणाम मिल सकता है। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको 5 ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनको वास्तु शास्त्र की दृष्टि से घर में रखना बेहद शुभ माना जाता है।
चांदी का सिक्का
धार्मिक परंपराओं में चांदी को पवित्र और शुभ माना जाता है। वास्तु के मुताबिक घर में चांदी का सिक्का रखने से सकारात्मक ऊर्जा का वातावरण बना रह सकता है। इसका संबंध मां लक्ष्मी और चंद्रमा से माना जाता है। वहीं अगर आप चांदी के सिक्के को पूजा स्थान या फिर तिजोरी में रख सकते हैं। धार्मिक मान्यता है कि इससे घर में आर्थिक समृद्धि का मार्ग मजबूत होता है और धन से जुड़ी परेशानियां कम हो सकती हैं।
इसे भी पढ़ें: Love Horoscope For 10 October 2026 | आज का प्रेम राशिफल 10 अक्टूबर 2026 | प्रेमियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन
गुलाब का पौधा
गुलाब को सुंदरता के साथ-साथ धार्मिक दृष्टि से बेहद विशेष माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक गुलाब का संबंध मां लक्ष्मी से माना जाता है। वास्तु के मुताबिक घर में गुलाब का पौधा लगाने से सकारात्मकता बढ़ती है और इसको बालकनी, छत या किसी ऐसे स्थान पर लगाया जा सकता है, जहां पर इस पौधे को पर्याप्त धूप मिल सके। गुलाब का पौधा आर्थिक स्थिति और करियर से जुड़े मामलों में अच्छा और शुभ प्रभाव ला सकता है।
धातु का कछुआ
वास्तु के मुताबिक कछुए को शुभता और स्थिरता का प्रतीक माना जाता है। घर में पीतल या चांदी से बना कछुआ रखना शुभ माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक इसका संबंध भगवान श्रीहरि के कच्छप अवतार से भी जोड़कर देखा जाता है। माना जाता है कि धातु का कछुआ करियर में प्रगति के लिए और परिवार के सदस्यों में सामंजस्य बनाए रखने में सहायक होता है।
हल्दी की गांठ
हल्दी का संबंध देवगुरु बृहस्पति और भगवान श्रीहरि से माना जाता है। इस कारण पूजा-पाठ में हल्दी का विशेष महत्व होता है। वास्तु मान्यता के मुताबिक घर में हल्दी की गांठ को रखने से सुख-समृद्धि और वैभव आता है। इसको पूजा स्थान में रखा जा सकता है। वहीं गुरुवार के दिन हल्दी से जुड़े धार्मिक उपाय करना शुभ माना जाता है।
कौड़ियां
इनको मां लक्ष्मी से संबंधित माना जाता है और धन-समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। घर की तिजोरी या फिर पूजा स्थान पर पांच कौड़ियां रखना शुभ माना जाता है। इनको मां लक्ष्मी के चरणों में रखकर पूजा करने की परंपरा है। वास्तु के मुताबिक इससे घर में आर्थिक समृद्धि और पॉजिटिविटी आती है।
RBI के कदमों से US Dollar के मुकाबले Rupee 1 Percent मजबूत होकर 95.76 पर पहुंचा
सोमवार को रुपये में बढ़त देखने को मिली। अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया करीब 1% मजबूत होकर 95.76 के स्तर पर पहुंच गया, जबकि शुक्रवार को यह 96.73 पर बंद हुआ था। भारतीय रिजर्व बैंक के नए कदमों से रुपये पर पड़ रहा दबाव कुछ कम हुआ है। हालांकि, इस तेजी के बावजूद रुपये की मुश्किलें अभी पूरी तरह खत्म नहीं हुई हैं।
मौजूद जानकारी के अनुसार, इस साल अब तक अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये में करीब 6.6% की गिरावट आ चुकी है। सोमवार को रुपये का प्रदर्शन एशिया की दूसरी प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले बेहतर रहा। इसकी बड़ी वजह आरबीआई की ओर से विदेशी मुद्रा बाजार में दबाव कम करने के लिए उठाए गए कदम हैं। लेकिन रुपये की कीमत आगे किस दिशा में जाएगी, यह काफी हद तक कच्चे तेल की कीमतों और डॉलर की मजबूती पर निर्भर करेगा।
दरअसल, शनिवार को आरबीआई ने रुपये को संभालने के लिए कई उपायों का ऐलान किया था। इनका मुख्य उद्देश्य तेल कंपनियों की डॉलर की मांग और भविष्य में रुपये की कीमत गिरने की आशंका के चलते कारोबारियों की बढ़ती खरीदारी को नियंत्रित करना है। कच्चे तेल की ऊंची कीमतों के कारण तेल कंपनियों को आयात के भुगतान के लिए बड़ी मात्रा में डॉलर खरीदने पड़ रहे हैं। इससे बाजार में डॉलर की मांग बढ़ती है और रुपये पर दबाव पड़ता है।
इसके अलावा, रुपये में आगे और गिरावट की आशंका से कई कंपनियां भविष्य में डॉलर महंगा होने से बचने के लिए पहले से ही डॉलर खरीदने के सौदे कर रही थीं। ऐसे सौदों को वायदा कारोबार कहा जाता है। जब बहुत सी कंपनियां एक साथ ऐसा करती हैं, तो डॉलर की मांग और बढ़ जाती है। इससे रुपये की कीमत पर और दबाव पड़ सकता है।
इसी स्थिति को देखते हुए आरबीआई ने कुछ अहम नियम लागू किए हैं। अब कंपनियां रुपये से जुड़े उन सौदों को दोबारा नहीं कर सकेंगी, जिन्हें पहले रद्द कर दिया गया था। इसके साथ ही, वास्तविक कारोबारी जरूरत के बिना किए जाने वाले कुछ विदेशी मुद्रा सौदों की सीमा कम की गई है। कुछ विदेशी मुद्रा अनुबंधों के लिए बैंकों को 20% नकद राशि अलग रखने का नियम भी लागू किया गया है। इन कदमों से रुपये में गिरावट का फायदा उठाने वाले सौदे महंगे हो सकते हैं।
सिटी बैंक के मुताबिक, आरबीआई के इन कदमों से रुपये में गिरावट का फायदा उठाने वाले सौदों की शुरुआती लागत बढ़ेगी। वहीं, सोसाइटी जनरल का मानना है कि रुपये की आगे की चाल कच्चे तेल की कीमतों, विदेशी निवेशकों के पैसे निकालने या लगाने और अमेरिकी डॉलर की दिशा पर निर्भर करेगी।
बता दें कि विदेशी मुद्रा भंडार का रिकॉर्ड स्तर पर होना देश के लिए सुरक्षा कवच की तरह काम करता है, लेकिन इससे रुपये की कीमत अपने आप नहीं बढ़ती है। तेल आयात के लिए डॉलर की लगातार मांग, विदेशी निवेश की स्थिति और वैश्विक बाजार में अनिश्चितता रुपये को कमजोर कर सकती है। इसलिए आरबीआई के ताजा कदमों से मिली राहत कितने समय तक बनी रहती है, यह आने वाले दिनों में कच्चे तेल की कीमतों और डॉलर की मांग में होने वाले बदलाव पर निर्भर करेगा।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi









