इंदौर में इंस्टाग्राम रील बनाने के नाम पर 10 लाख की चोरी, महिला रुपये लेकर फरार, पुलिस जांच में जुटी, जानें पूरा मामला
इंदौर: मध्यप्रदेश के इंदौर से चोरी का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। एमजी रोड थाना क्षेत्र में इंस्टाग्राम पर रील बनाने के नाम पर फरियादी से 10 लाख रुपए चोरी कर लिये गये। घटना की शिकायत मिलने के बाद एमजी रोड पुलिस ने चोरी की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अब पूरे मामले की जांच में जुटी है।
जानकारी अनुसार, ज्वेलरी शॉप पर कलेक्शन का काम करने वाले अंकित ने एमजी रोड थाने पहुंचकर अपने साथ हुई घटना की जानकारी पुलिस को दी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं, घटना को लेकर एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी है।
क्या है पूरा मामला?
एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने बताया कि.. फरियादी अंकित की दोस्ती एक महिला से कैफे में हुई थी। दोस्ती के बाद दोनों के बीच बातचीत का सिलसिला शुरू हो गया। पुलिस के मुताबिक.. महिला पहले से शादीशुदा है और उसका पति एवं बच्ची भी है। महिला को इस बात की जानकारी थी कि अंकित एक ज्वेलरी शॉप पर कलेक्शन का काम करता है और तीन-चार दिनों का कलेक्शन बैंक में जमा करने जाता है। इसी जानकारी के आधार पर महिला ने अंकित से इंस्टाग्राम पर रील बनाने के नाम पर रुपये मांगे, जिससे वह नोट दिखाकर रील बना सके। अंकित महिला की बातों में आ गया और उसने उसे रुपए दे दिये। रुपये लेने के बाद महिला मौके से फरार हो गई।
पुलिस के अनुसार, शुरुआती जांच में सामने आया है कि महिला पर कर्ज था। जिसे चुकाने के लिए उसने इस घटना को अंजाम दिया। पुलिस को आशंका है कि इस वारदात में महिला का पति भी शामिल हो सकता है। मामला दर्ज करने के बाद महात्मा गांधी मार्ग थाना पुलिस पूरे घटनाक्रम की बारीकी से जांच कर रही है।
इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट
IAS Transfer: एक साथ हुआ 11 आईएएस अधिकारियों का तबादला, दो को मिला अतिरिक्त प्रभार, आदेश जारी
आंध्र प्रदेश में नौकरशाही फेरबदल देखने को मिला है। राज्य सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के 9 अधिकारियों का स्थानांतरण (IAS Transfer) किया है। सचिव और निदेशक समेत कई पदों के प्रभार में बदलाव हुआ है। दो अफसरों को अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। तबादले और नियुक्ति से संबंधित आदेश सामान्य प्रशासन विभाग ने 12 अक्टूबर को जारी किया है, जो तत्काल प्रभाव से लागू है।
बैच 2002 के आईएएस अधिकारी सौरभ गौड़ जो नियुक्ति की प्रतीक्षा कर रहे थे उन्हें ऑफिसर ऑन स्पेशल ड्यूटी आंध्र प्रदेश भवन नई दिल्ली के पद पर नियुक्त किया गया है। नीलकंठ रेड्डी को निदेशक युवा सेवाओं के पद पर नियुक्त किया गया है। अनिल कुमार रेड्डी को संयुक्त सचिव उद्योग और एमएसएमई, उद्योग और वाणिज्य विभाग के रूप में तैनात किया गया है।
इन विभागों में नए सचिव की नियुक्ति
पोस्टिंग की प्रतीक्षा कर रहे 2006 के आईएएस अधिकारी डी. मुरलीधर रेड्डी को आदिवासी कल्याण विभाग के सचिव पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पर्यटन एवं संस्कृति YAT एंड C विभाग के पद पर आम्रपाली काटा को नियुक्त किया गया है, जो पहले पोस्टिंग की प्रतीक्षा कर रही थी। एन तेज भरत की सेवाएं सामाजिक कल्याण विभाग के निपटान में रखी गई है। ताकि उन्हें AP सोशल वेलफेयर रेजिडेंशियल एजुकेशनल इंस्टीट्यूशन सोसाइटी के सचिव पद पर नियुक्त किया जा सके।
इन्हें मिला अतिरिक्त प्रभार
बैच 2014 के आईएएस अधिकारी डॉ के श्रीनिवासुलु, निदेशक बागवानी एवं रेशम उत्पादन को कृषि विपणन निदेशक पद का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। शुभम बंसल निदेशक उद्योग को प्रबंध निदेशक आंध्र प्रदेश राज्य वित्त निगम पद का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
इन आईएएस अफसरों का भी तबादला हुआ
गोडेला श्रीनु कुमार को स्वर्ण ग्रामम और स्वर्ण वार्डु विभाग में उपसचिव पद पर नियुक्त किया गया है। एम वारा प्रसाद की सेवाएं उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग को सौंपी गई है। ताकि उन्हें आंध्र प्रदेश राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के उपाध्यक्ष और प्रबंध निदेशक पद पर नियुक्त किया जा सके।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Mp Breaking News







