Responsive Scrollable Menu

Mizoram में Jyotiraditya Scindia ने 350 करोड़ रुपये की 9 परियोजनाओं की रखी नींव

केंद्रीय पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया ने सोमवार को मिजोरम में करीब 350 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि ये पहल पूर्वोत्तर को बदलने के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दृष्टिकोण का हिस्सा हैं। सिंधिया ने लेंगपुई हवाई अड्डे पहुंचने के बाद पत्रकारों से कहा कि इन परियोजनाओं से क्षेत्र के विकास और प्रगति में मदद मिलेगी।

सिंधिया आइजोल के पश्चिमी बाहरी इलाके तुइवामित गए, जहां उन्होंने पूर्वोत्तर क्षेत्र के लिए आइजोल इंस्टीट्यूट ऑफ आर्ट्स एंड म्यूजिक का उद्घाटन किया। उन्होंने मुख्यमंत्री लालदुहोमा की मौजूदगी में करीब 350 करोड़ रुपये की कुल लागत वाली नौ परियोजनाओं की आधारशिला भी डिजिटल माध्यम से रखी। मंत्री ने मंगलवार को आइजोल में पूर्वोत्तर बैंकर्स सम्मेलन आयोजित किये जाने की भी घोषणा की।

इससे पहले इस सम्मेलन का आयोजन अगरतला में किया गया था। उन्होंने कहा कि मिजोरम विश्वविद्यालय में आयोजित होने वाले इस सम्मेलन का उद्देश्य क्षेत्र में ऋण की उपलब्धता बढ़ाना और सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (एमएसएमई) तथा उद्यमियों को ऋण उपलब्ध कराकर निवेश को बढ़ावा देना है। सिंधिया ने कहा कि 2025 में आयोजित पूर्वोत्तर निवेशक सम्मेलन में क्षेत्र के लिए करीब 4.5 लाख करोड़ रुपये के निवेश की प्रतिबद्धताएं जताई गई थीं, जिसमें मिजोरम को भी बड़ी हिस्सेदारी मिली थी।

उन्होंने कहा कि वित्तीय सेवा विभाग के सहयोग से आयोजित होने वाले इस बैंकर्स सम्मेलन का उद्देश्य संस्थागत ऋण की उपलब्धता मजबूत करके क्षेत्र में निवेश की संभावनाओं को अधिक आर्थिक गतिविधियों में बदलना है। अधिकारियों ने बताया कि सिंधिया मंगलवार को दिल्ली रवाना होने से पहले पूर्वोत्तर बैंकर्स सम्मेलन में शामिल होंगे।

Continue reading on the app

GRP के ASI पर हमले के पीछे ISI! क्राइम सीन री-क्रिएशन के वक्त आतंकी ने चलाई थी गोली, 3 अरेस्ट

अमृतसर में GRP ASI सुखचैन सिंह पर जानलेवा हमले का खुलासा हो गया है. पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिसमें हमले का मास्टरमाइंड ISI से जुड़ा है. यह वारदात क्राइम सीन री-क्रिएशन के वक्त हुआ था.

Continue reading on the app

  Sports

AFG vs BAN: हार टालने के लिए अफगानिस्तान ने खेले 142 ओवर, बांग्लादेश के हाथ से ऐसे फिसली जीत

AFG vs BAN Test: अफगानिस्तान और बांग्लादेश के बीच एक रोमांचक टेस्ट मैच खेला गया, जो ड्रॉ पर खत्म हुआ. इस मैच में हार से बचने के लिए अफगानिस्तान ने आखिरी पारी में 142 ओवर बल्लेबाजी की. Tue, 13 Oct 2026 21:43:28 +0530

  Videos
See all

Rahul Gandhi एक Quitter हैं? | Aishwarya Kapoor । Poochta Hai Bharat #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-13T18:41:32+00:00

Asaduddin Owaisi Viral Speech: शादी करो, बीवी को आई लव यू बोलो और दहेज मत लो', मजेदार भाषण वायरल #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-13T18:41:17+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers