Responsive Scrollable Menu

राहुल से सवाल- ज्ञानेश कुमार ने कभी आपसे बात की:मुस्कुराते हुए कहा, उनके मैसेज आते हैं; वे अपराधी नहीं, बस उनसे यह करवाया जा रहा है

राहुल गांधी ने सोमवार को दावा किया कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने उनसे बात करने की कई बार कोशिश की है। उन्होंने ये बातें दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहीं। दरअसल राहुल ने सुप्रीम कोर्ट मार्च निकालने से पहले 30 मिनट प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी। एक पत्रकार ने उनसे सवाल किया कि लोग चुनाव आयोग की बात करते हैं, आप सीधा ज्ञानेश कुमार पर आरोप लगाते हैं। क्या कभी उन्होंने आप से बात करने की कोशिश की। इस पर राहुल मुस्कुराते हुए कहते हैं कि हां उनके मैसेज आते हैं। ज्ञानेश कुमार यह प्रेस कॉन्फ्रेंस देख रहे हैं। मैं उनसे कहना चाहता हूं आप अपराधी नहीं है, आपसे बस करवाया गया है। सबसे आसान रास्ता है कि इस्तीफा दो और रास्ते से हट जाओ। राहुल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में 3 क्लिप दिखाईं… 1. राहुल ने पूछा- दिल्ली जेल क्यों बन गई राहुल ने कहा, ‘दिल्ली को जेल बना दिया गया है। ये पुलिस वाले डिस्टर्ब हैं। ये कह रहे हैं कि हमसे युवाओं को क्यों पिटवाया जा रहा है। वे कह रहे हैं कि युवाओं को रोकने को कहा जा रहा है। आरएसएस के गुंडे महिलाओं को मार रहे हैं। एक तरफ हमसे कहा जा रहा है कि पैलेट गन चलाइए।’ 2. हमें लगातार विरोध करते रहना है राहुल ने कहा कि एक दिन हमें पुलिस ने रोका, जंतर-मंतर पर पुलिस ने रोका, आज भी रोकेंगे। आपको लगता है कि क्या एक दिन की बात है। ये मत सोचिए कि 5 दिन पहले शुरू हुआ था। सालों से हमें रोका जा रहा है, अब दिख रहा है। उन्होंने कहा कि आप सोच रहे हो कि हमारे लिए मुश्किल है। पुलिस हमें मार रही है। जितना आप थक रहे हो, उतना पुलिस थक रही है। पुलिस कह रही है कि हम ज्ञानेश कुमार को क्यों बचा रहे हैं। पेशेंस और पर्सीवरेंस, लगे रहना है। हम करेंगे, वे रोकेंगे, हमें लगे रहना है। जितने दिन लगेंगे, एक महीने, दो महीने, साल...हम पीछे नहीं हटेंगे। 3. SIR के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका लगाएंगे राहुल ने कहा- ये हिंदुस्तान की जनता की इन्पॉर्टेंस हैं। देश के हर युवा से कह रहा हूं कि ये आपके फ्यूचर, आपकी इज्जत की लड़ाई है। अगर आप नहीं आ सकते तो शाम को जब सुप्रीम कोर्ट के सामने होंगे, तब हमें सॉलिडेरिटी दिखाइए। जिस भी तरीके से ये कर सकते हैं, अपना एक्सप्रेशन करिए। बताइए कि जो हो रहा है, हम उसके खिलाफ हैं। हम ये नहीं होने देंगे।' --------------------------------- ये खबर भी पढ़ें… राहुल ने कहा- यह शिवजी की बारात, यहां कोई भी आ सकता है राहुल गांधी ने 40 मिनट प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने कहा था कि विपक्ष का मार्च शिवजी की बारात की तरह है, इसमें कोई भी शामिल हो सकता है। रविवार को विपक्षी सांसदों ने चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया सूर्यकांत को पत्र लिखा था और ज्ञापन सौंपने के लिए समय मांगा था। पूरी खबर पढ़ें…

Continue reading on the app

Volvo EX90 भारत में लॉन्च, 22 मिनट में 80% चार्ज होगी बैटरी; कीमत ₹1.26 करोड़

Volvo EX90 भारत में लॉन्च हो गई है और इसकी कीमत ₹1.26 करोड़ रखी गई है. 625 km तक की WLTP रेंज, 456 hp की पावर और 350 kW फास्ट चार्जिंग वाली ये लग्जरी इलेक्ट्रिक SUV कई खास फीचर्स के साथ आती है. इसमें 6 सीटें, 25-स्पीकर Bowers & Wilkins ऑडियो सिस्टम और ADAS जैसे फीचर्स मिलते हैं. जानिए इसकी बैटरी, चार्जिंग टाइम और ग्राहकों के लिए मिलने वाले खास ओनरशिप पैकेज की पूरी डिटेल.

Continue reading on the app

  Sports

3 क्रिकेटर्स, जो भविष्य में कर सकते हैं टीम इंडिया की अगुआई, तीनों फॉर्मेट में बन सकते हैं भारत के कप्तान

3 cricketers can captain of team india: भारतीय क्रिकेट में सीनियर खिलाड़ियों के बाद तीनों फॉर्मेट की कमान संभालने के लिए युवा खिलाड़ियों की तलाश तेज हो गई है. चयनकर्ताओं ने घरेलू और इंडिया ए स्तर पर युवा चेहरों को नेतृत्व की जिम्मेदारी सौंपनी शुरू कर दी है. इस दौड़ में ईशान किशन, तिलक वर्मा और देवदत्त पडिक्कल सबसे आगे हैं. अपने शानदार आंकड़ों, आक्रामक बल्लेबाजी और कप्तानी के अनुभव के दम पर ये तीनों युवा खिलाड़ी भविष्य में भारतीय टीम के कप्तान बनने के प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं. Wed, 14 Oct 2026 17:00:41 +0530

  Videos
See all

Love Jihad | प्यार के नाम पर धोखे का आरोप! #hindugirls #crime news #viralshorts #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-14T11:39:33+00:00

Cyclone Alert : चक्रवात को लेकर मौसम विभाग की चेतावनी? | Top News | #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-14T11:45:20+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers