Responsive Scrollable Menu

हैदराबाद स्टेडियम में कैसा है टीम इंडिया का टी20 रिकॉर्ड, यहां किसने बनाए सबसे ज्यादा रन और किसके नाम सर्वाधिक विकेट

Team India : टीम इंडिया इन दिनों वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज खेल रही है. भारत और वेस्टइंडीज के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज खेली जा रही है. इस सीरीज के अब तक कुल 3 मुकाबले खेले जाने चुके हैं. इसमें से 2 मैचों में भारतीय क्रिकेट टीम को जीत मिली है, वहीं 1 मुकाबले को वेस्टइंडीज ने अपने नाम किया है. ये सीरीज अब काफी ज्यादा रोमांच हो चुकी है. टीम इंडिया अगर अलगा मैच जीत जाती है तो सीरीज उसके नाम होगी. अगर वेस्टइंडीज ने चौथा टी20 मैच अपने नाम कर लिया तो, सीरीज उनके नाम हो जाएगी. अब इस सीरीज का चौथा मुकाबला भारत और वेस्टइंडीज के बीच बुधवार को खेला जाने वाला है.

भारतीय क्रिकेट टीम 14 अक्टूबर को वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के खिलाफ सीरीज का चौथा टी20 मुकाबला खेलने वाली है. इस मुकाबले की शुरुआत शाम 7 बजे से होगी. वहीं 6:30 बजे इस मैच का टॉस होगा. भारत और और वेस्टइंडीज के बीच चौथा टी20 मुकाबला हैदराबाद में खेला जाएगा. ये मैच राजवी गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में होगा. यहां पर टीम इंडिया का रिकॉर्ड कैसा है. भारत के किस बल्लेबाज ने इस मैदान पर सबसे ज्यादा रन बनाए हैं और किसने सबसे ज्यादा विकेट यहां पर लिए हैं. आइए जानते हैं.

हैदराबाद स्टेडियम में कैसा है टीम इंडिया का टी20 रिकॉर्ड 

राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम, हैदराबाद पर अब तक इंडियन क्रिकेट टीम ने सिर्फ 3 मैच खेले हैं. इस दौरान भारतीय टीम ने तीनों मैचों में जीत हासिल की है. इस मैदान पर भारत को अब तक एक भी हार नहीं मिली है. इस मैदान पर भारत ने वेस्टइंडीज, ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश जैसे टीम को हराया है. 

भारत ने यहां पहले मैच में वेस्टइंडीज को हराया

हैदराबाद के राजीव गांधी स्टेडियम में टीम इंडिया ने साल 2022 में सबसे पहला मैच खेला था. जहां भारत और वेस्टइंडीज के बीच टक्कर हुई थी. इन दोनों की बीच 6 दिसंबर 2019 को मुकाबला खेला गया था. इस मैच में वेस्टइंडीज ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट पर 207 रन बनाए. इस लक्ष्य को भारतीय क्रिकेट टीम ने 18.4 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 209 रन बनाकर 6 विकेट से जीत दर्ज कर ली. उस समय के कप्तान विराट कोहली ने नाबाद 94 रनों की पारी खेलकर अपनी टीम को जीत दिलाई और प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड भी जीता. 

टीम इंडिया ने यहां ऑस्ट्रेलिया को भी हराया

इस मैदान पर दूसरा मुकाबला भारत ने 25 दिसंबर 2022 को ऑस्ट्रेलिया के साथ खेला था. इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट पर 186 रन बनाए. टीम इंडिया ने 19.5 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 187 रन बनाकर जीत हासिल कर ली. इस मैच में भारत के लिए विराट कोहली ने 63 और सूर्यकुमार यादव ने 69 रनों की पारी खेली. वहीं अक्षर पटेल ने 3 विकेट हासिल किए.  

भारत ने बांग्लादेश पर दर्ज की यहां विशाल जीत

टीम इंडिया ने हैदराबाद स्टेडियम में अपना तीसरा और अंतिम मैच 12 अक्टूबर 2024 को बांग्लादेश के खिलाफ खेला. इस मैच में टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट पर 297 रन बनाए. भारत के लिए संजू सैमसन ने 111 रनोंं की शतकीय पारी खेली. वहीं सूर्यकुमार यादव ने 75 और हार्दिक पांड्या ने 47 रनों का योगदान दिया. बांग्लादेश की टीम 20 ओवर में 164 रनों पर ढेर हो गई और भारत ने 133 रनों से मैच जीत लिया.

राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम, हैदराबाद पर भारत के लिए सबसे ज्यादा रन विराट कोहली ने बनाए हैं. उन्होंने 2 मैचों में 157 रन यहां बनाए हैं. वहीं गेंद के साथ सबसे ज्यादा विकेट इस मैदान पर युजवेंद्र चहले, रबि विश्नोई और अक्षर पटेल ने लिए हैं. ये तीनों 3-3 विकेट लेकर टॉप पर मौजूद हैं.

ये भी पढ़ें : ये हैं T20I क्रिकेट में सबसे ज्यादा कैच लेने वाले भारतीय क्रिकेटर्स, टॉप-5 में शामिल हुए तिलक वर्मा, जानिए नंबर-1 पर है किसका राज

Continue reading on the app

चंबल के बीहड़ों में ऐसा कौन-सा मंदिर था, जहां डकैत भी सिर झुकाकर मांगते थे माता का आशीर्वाद? जानें

Dholpur Budhwa Maiya Mandir: कभी चंबल के घने बीहड़ो में डकैतों की गोलियों की तड़तडाहट की आवाज गूंजती थी पर चंबल के घने बीहड़ो एक स्थान ऐसा भी था जहां डकैत सिर्फ अपनी आराध्य देवी बुढ़वा माता की पूजा करते थे वहां गोलियों की आवाज नहीं वहां पर सिर्फ माता रानी के घंटा और झालर की आवाज गूंजती थी।

Continue reading on the app

  Sports

गौतम गंभीर तानाशाही कर रहे हैं? वैभव सूर्यवंशी के कोच ने टीम इंडिया पर बोला हमला

वैभव सूर्यवंशी के बचपन के कोच मनीष ओझा ने वैभव सूर्यवंशी को मौका नहीं देने पर सवाल खड़े किए हैं. उनका कहना है कि टीम इंडिया मैनेजमेंट तानाशाही कर रहा है. Mon, 12 Oct 2026 21:17:09 +0530

  Videos
See all

Jantar Mantar News: जंतर-मंतर पर सरकार का फैसला..क्या बोली CJP? | #jantarmantar #shorts #cjp #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-12T17:06:33+00:00

Rahul Gandhi Regime Change: आंदोलन की आड़ में, रिजीम चेंज का खेल ? | congress | Prashant Bhushan #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-12T17:05:33+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers