पूर्व आर्मी चीफ की किताब के पब्लिशर बोले- हमारी ओर से किताब का कोई भी हिस्सा सार्वजनिक नहीं हुआ, पुलिस दर्ज कर चुकी है FIR
पूर्व आर्मी चीफ जनरल एमएम नरवणे की अनपब्लिश्ड किताब ‘फोर स्टार्स ऑफ डेस्टिनी (Four Stars of Destiny)’ पर इसकी पब्लिशिंग कंपनी पेंगुइन रैंडम हाउस इंडिया का बयान आया है. कंपनी ने कहा पूर्व सेना प्रमुख एमएम नरवणे की अनपब्लिशड किताब अभी तक पब्लिश नहीं हुई है. पब्लिशिंग के सभी राइट्स हमारे पास हैं.
कंपनी ने कहा- अब तक किताब की न तो कोई छपी हुई कॉपी आई है और न ही डिजिटल कॉपी सामने आई है. हमारी तरफ से किताब का कोई भी हिस्सा कहीं भी सार्वजनिक नहीं किया गया है. कंपनी की सफाई इसलिए आई क्योंकि बुक की अनअथॉराइज्ड कॉपियों के लीक और ऑनलाइन सर्कुलेशन का दावा है. इस मामले में दिल्ली पुलिस ने FIR भी दर्ज की है.
भारत के बाद अमेरिका ने बांग्लादेशी सामान पर की टैरिफ में कटौती, कुछ उत्पादों को किया ड्यूटी फ्री
US-Bangladesh Trade Deal: भारत के बाद अब अमेरिका और बांग्लादेश के बीच नया व्यापार समझौता हो गया है. जिसके तहत अमेरिका ने बांग्लादेश के उत्पादों पर भी टैरिफ में कटौती का एलान किया है. दोनों देशों के बीच हुई नई ट्रेड डील के तहत अमेरिका ने बांग्लादेशी सामान पर रेसिप्रोकल टैरिफ में कटौती की है. अमेरिका ने बांग्लादेशी उत्पादों पर लगने वाले रेसिप्रोकल टैरिफ को घटाकर 19 प्रतिशत कर दिया है.
इसके साथ ही ट्रेड डील के तहत अमेरिकी कच्चे माल से बने कुछ कपड़ा और परिधान उत्पादों को अमेरिका ने ड्यूटी-फ्री एंट्री देने पर भी सहमति बनी है. बता दें कि अमेरिका ने पहले बांग्लादेशी उत्पादों पर 37 फीसदी टैरिफ लगाया था. हालांकि इसे पिछले साल अगस्त में ही 20 प्रतिशत किया गया था. नए ट्रेड एग्रीमेट के बाद इसमें एक प्रतिशत की कटौती की गई है और अब ये 19 प्रतिशत कर दिया गया है.
खबर अभी अपडेट हो रही है...
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation





















