Responsive Scrollable Menu

विंध्याचल में दारोगा ने दिव्यांग को पीटा, लाइन हाजिर, सीओ सिटी को मिली जांच

एसपी अपर्णा रजत कौशिक ने प्रथम दृष्टया दुर्व्यवहार का मामला समझकर दारोगा को लाइन हाजिर कर दिया है. साथ ही मामले की जांच सीओ नगर विवेक जावला को सौंप दिया गया है और तीन दिन में आख्या उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है.

Continue reading on the app

दिल्ली में समय से पहले तपेगा सूरज? 27 डिग्री तक पहुंचा पारा… यूपी-बिहार में कोहरे का अलर्ट, पहाड़ों पर हो सकती है बारिश

Today Weather Report: दिल्ली-एनसीआर में फरवरी के दूसरे सप्ताह से ही गर्मी ने समय से पहले दस्तक दे दी है. अधिकतम तापमान 27°C की ओर बढ़ रहा है और कड़ाके की ठंड की वापसी की संभावना खत्म हो गई है. जहां पहाड़ों पर हल्का विक्षोभ सक्रिय है, वहीं मैदानी इलाकों में धूप तेज और मौसम शुष्क बना हुआ है.

Continue reading on the app

  Sports

BCCI का नया Central Contract: Shubman Gill, Bumrah को Grade A मिली, Virat Kohli और Rohit पहुंचे Grade B में

सीनियर सुपरस्टार विराट कोहली और रोहित शर्मा को बीसीसीआई के ताजा सालाना केंद्रीय अनुबंध में अपेक्षा के अनुरूप बी श्रेणी में रखा गया है जबकि बोर्ड ने सात करोड़ की रिटनेरशिप वाली ए प्लस श्रेणी खत्म कर दी है। बीसीसीआई ने सोमवार को 30 पुरूष और 21 महिला क्रिकेटरों को ए, बी और सी श्रेणी के सालाना अनुबंध देने की घोषणा की।

नये केंद्रीय अनुबंध संबंधित सत्र में खेले गए मैचों और प्रदर्शन के आधार पर दिये गए हैं। दो प्रारूप में कप्तान शुभमन गिल, तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और टेस्ट हरफनमौला रविंद्र जडेजा को ए श्रेणी में रखा गया है। कोहली और रोहित टेस्ट और टी20 से विदा लेने के बाद एक ही प्रारूप में खेलते हैं और इसलिये शीर्ष श्रेणी में नहीं रह सकते। समझा जाता है कि पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के सुझाव पर प्रशासकों की समिति ने ए प्लस ग्रेड की शुरूआत की थी।

यह तीनों प्रारूपों में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले क्रिकेटरों के लिये था और इतने वर्ष में सिर्फ कोहली, रोहित , जडेजा और बुमराह ही इस श्रेणी में रहे हैं। अब इनमें से तीन एक या दो प्रारूपों से विदा ले चुके हैं लिहाजा बोर्ड सिर्फ बुमराह को ए प्लस श्रेणी में नहीं रखना चाहता। गिल का सभी प्रारूपों में खेलना तय नहीं है और टी20 विश्व कप की टीम में उन्हें जगह नहीं मिली है। पिछले चक्र में 34 खिलाड़ियों को अनुबंध दिये गए थे लेकिन इस बार सूची में 30 ही नाम हैं। अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी, विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन, तेज गेंदबाज मुकेश कुमार और मुंबई के बल्लेबाज सरफराज खान के नाम इसमें नहीं है।

कारण यही है कि इस चक्र में उन्होंने किसी भी प्रारूप में एक भी अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं खेला है। शमी के बाहर होने के मायने हैं कि भारतीय टीम में उनके लिये वापसी के रास्ते बंद हो चुके हैं। ईशान ने टी20 प्रारूप में वापसी की है लेकिन वह नये चक्र में हुई है। मुकेश पिछले सत्र में नहीं खेले थे। वहीं सरफराज आस्ट्रेलिया में टीम का हिस्सा थे लेकिन एक भी मैच नहीं खेले। महिला क्रिकेट में विश्व कप विजेता कप्तान हरमनप्रीत कौर, स्मृति मंधाना, जेमिमा रौड्रिग्स और दीप्ति शर्मा को ए श्रेणी में रखा गया है। जेमिमा पिछले चक्र में ग्रेड बी में थी। स्नेह राणा को भी ग्रेड सी से बी में भेजा गया है। बीसीसीआई ने तीनों श्रेणियों की रिटेनरशिप फीस की घोषणा नहीं की है।

इससे पहले ए श्रेणी में पांच करोड़ रूपये, बी में तीन करोड़ और सी में एक करोड़ रूपये दिये जाते थे। महिला क्रिकेट में अब तक रिटेनरशिप फीस 50 लाख, 30 लाख और 10 लाख रूपये थी। टीम इंडिया सालाना केंद्रीय अनुबंध (सीनियर पुरूष): ग्रेड ए : शुभमन गिल, जसप्रीत बुमराह, रविंद्र जडेजा ग्रेड बी : वॉशिंगटन सुंदर, रोहित शर्मा, विराट कोहली, केएल राहुल, मोहम्मद सिराज, हार्दिक पंड्या, ऋषभ पंत, कुलदीप यादव, यशस्वी जायसवाल, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर ग्रेड सी : अक्षर पटेल, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, शिवम दुबे, अर्शदीप सिंह, संजू सैमसन, प्रसिद्ध कृष्णा, आकाश दीप, ध्रुव जुरेल, हर्षित राणा, वरूण चक्रवर्ती, नीतिश कुमार रेड्डी, अभिषेक शर्मा, साइ सुदर्शन, रवि बिश्नोई, रूतुराज गायकवाड़ सालाना केंद्रीय अनुबंध (सीनियर महिला): ग्रेड ए : हरमनप्रीत कौर, स्मृति मंधाना, जेमिमा रौड्रिग्स और दीप्ति शर्मा ग्रेड बी : रेणुका ठाकुर, शेफाली वर्मा, रिचा घोष, स्नेह राणा ग्रेड सी : राधा यादव, अमनजोत कौर, प्रतिका रावल, क्रांति गौड़, उमा छेत्री, अरूंधति रेड्डी, श्रीचरणी, यास्तिका भाटिया, हरलीन देयोल, काशवी गौतम, जी कमलिनी।

Tue, 10 Feb 2026 10:09:06 +0530

  Videos
See all

Lucknow के महोना बाजार में मिली बम की धमकी #aajtak #aajtakdigital #shorts #viral #viralshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-10T04:30:20+00:00

Breaking News: Salma Sultana murder case की चश्मदीद का डरावना खुलासा | Top News | Aaj Tak #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-10T04:37:39+00:00

Bihar Budget Session LIVE Updates: बिहार विधानसभा की कार्यवाही | Nitish Kumar | Tejashwi Yadav #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-10T04:33:44+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers