Responsive Scrollable Menu

Bigg Boss 20: 'बॉस मीटर' की रेस में शामिल हुए ये 5 कंटेस्टेंट्स, नॉमिनेशन से बाहर हुए ये घरवाले

टास्क को लेकर कंटेस्टेंट के बीच गेम को लेकर तगड़ी टक्कर देखने को मिल रही है। इस शो से अब तक तीन कंटेस्टेंट बाहर हो चुके हैं। ऐसे में अब 'बिग बॉस 20' के इस हफ्ते के बॉस मीटर नॉमिनीज सामने आ चुके हैं।

Continue reading on the app

ऑनलाइन ई-कॉमर्स छूट से पारंपरिक खुदरा बाजार प्रभावित, CWBTA ने की समीक्षा की मांग

पश्चिम बंगाल के व्यापारिक संगठन सीडब्ल्यूबीटीए ने त्योहारों के समय ऑनलाइन बिक्री में उछाल और ई-कॉमर्स मंच पर भारी छूट को लेकर सोमवार को चिंता जताई। संगठन ने कहा कि ऑनलाइन और ऑफलाइन कीमतों के बीच अंतर बढ़ने से पारंपरिक खुदरा कारोबार प्रभावित हो रहा है। पश्चिम बंगाल व्यापार संघों के परिसंघ (सीडब्ल्यूबीटीए) ने दावा किया कि ई-कॉमर्स कंपनियों ने त्योहारी मौसम के शुरुआती दो दिन में ही करीब 24,000 करोड़ रुपये का सामान बेच दिया है।

संगठन के अध्यक्ष सुशील पोद्दार ने कहा कि चिंता ई-कॉमर्स के विस्तार को लेकर नहीं, बल्कि ऑनलाइन एवं ऑफलाइन विक्रेताओं के बीच कीमतों में बड़े अंतर को लेकर है। उन्होंने कहा, ‘‘सिर्फ दो दिन में करीब 24,000 करोड़ रुपये की ऑनलाइन बिक्री से उपभोक्ताओं की खरीदारी के रुझान में बड़े पैमाने पर बदलाव का पता चलता है। हालांकि, जब इतनी बड़ी बिक्री कीमतों में भारी अंतर के कारण होती है, तो ऑफलाइन कारोबारियों पर इसके असर को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।

पारंपरिक खुदरा विक्रेता कारोबार खो रहे हैं, क्योंकि वे बड़े ऑनलाइन मंचों की कीमतों से मुकाबला नहीं कर सकते।’’ पोद्दार ने कहा कि पारंपरिक दुकानदारों को दुकान का किराया, कर्मचारियों का वेतन, बिजली, कर, परिवहन, माल के भंडारण और रखरखाव जैसे खर्च उठाने पड़ते हैं। इसके अलावा, उनके पास मुनाफे का मार्जिन भी कम रहता है। उन्होंने कहा कि कीमतों के आधार पर प्रतिस्पर्धा स्वस्थ है, लेकिन जब कीमतों में अंतर बहुत अधिक हो जाता है, तो प्रतिस्पर्धा का समान अवसर प्रभावित होता है।

एक ही उत्पाद की कीमत केवल ऑनलाइन या स्थानीय दुकान से खरीदने के आधार पर बहुत अलग नहीं होनी चाहिए। सीडब्ल्यूबीटीए ने सरकार और संबंधित प्राधिकरणों से ऑनलाइन और ऑफलाइन कीमतों के बीच बढ़ते अंतर तथा पारंपरिक खुदरा कारोबार पर इसके दीर्घकालिक प्रभाव की समीक्षा करने का आग्रह किया। उसने समान उत्पाद एवं ब्रांड के मामले में कीमतों में पारदर्शिता तथा ऑनलाइन एवं ऑफलाइन विक्रेताओं के बीच उचित मूल्य समानता सुनिश्चित करने की मांग की।

व्यापारी संगठन ‘कनफेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स’ (कैट) ने भी इस मुद्दे पर चिंता जताते हुए कहा कि वह डिजिटल कारोबार के खिलाफ नहीं है, लेकिन ऐसी मूल्य नीतियां स्वीकार्य नहीं हैं जिनसे पारंपरिक कारोबारियों के लिए टिके रहना मुश्किल हो जाए। संगठन ने ऑनलाइन एवं ऑफलाइन विक्रेताओं पर समान रूप से नियम लागू करने की मांग की। सीडब्ल्यूबीटीए ने स्पष्ट किया कि वह ई-कॉमर्स पर प्रतिबंध लगाने या उपभोक्ताओं की पसंद सीमित करने की मांग नहीं कर रहा है।

उसने कहा कि उसका उद्देश्य निष्पक्ष प्रतिस्पर्धा सुनिश्चित करना है, ताकि ऑनलाइन और पारंपरिक खुदरा कारोबार साथ-साथ आगे बढ़ सकें। पोद्दार ने त्योहारी सीजन में उपभोक्ताओं से स्थानीय दुकानों और पारंपरिक बाजारों से खरीदारी करने की अपील भी की। उन्होंने कहा कि पारंपरिक बाजार केवल कारोबार के केंद्र नहीं हैं, बल्कि बंगाल के आर्थिक और सामाजिक ताने-बाने का अभिन्न हिस्सा हैं।

Continue reading on the app

  Sports

IND A vs NZ A: न्यूजीलैंड दौरे से पहले भारत को बड़ा झटका, चोट के चलते ऋषभ पंत हुए बाहर, रिप्लेसमेंट का ऐलान

Rishabh Pant: न्यूजीलैंड ए के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की अनऑफिशियल टेस्ट सीरीज से पहले भारत को बड़ा झटका लगा है. विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत पहले दो मैचों से बाहर हो गए हैं. Mon, 12 Oct 2026 19:47:59 +0530

  Videos
See all

Uttarakhand Wedding Rules : उत्तराखंड के कुछ गांवों पर नहीं बजेगा DJ, शराब पर भी बैन! | Shorts | #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-12T14:30:22+00:00

CJP Protest: जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के लिए CJP ने दिल्ली पुलिस को दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम! #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-12T14:30:17+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers