Responsive Scrollable Menu

सितंबर में SIP में ₹32,490 करोड़ का रिकॉर्ड निवेश:अगस्त से ₹193 करोड़ ज्यादा; म्यूचुअली फंड इंडस्ट्री का AUM 5.1% घटा

सितंबर 2026 में सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेन्ट प्लान यानी SIP के जरिए मंथली कंट्रीब्यूशन यानी निवेश ₹32,490 करोड़ के नए ऑल-टाइम हाई पर पहुंच गया है। इससे पहले अगस्त में यह आंकड़ा ₹32,297 करोड़ रहा था। अगस्त के मुकाबले सितंबर में SIP कंट्रीब्यूशन में ₹193 करोड़ यानी लगभग 0.6% की बढ़ोतरी हुई है। इससे पता चलता है कि देश में म्यूचुअली फंड निवेश को लेकर रिटेल निवेशकों का भरोसा लगातार मजबूत हो रहा है। यह लगातार दूसरा महीना है जब SIP कंट्रीब्यूशन ₹32,000 करोड़ के पार रहा है। हालांकि, इस दौरान म्यूचुअली फंड इंडस्ट्री के कुल एसेट्स अंडर मैनेजमेंट (AUM) में गिरावट दर्ज की गई है। 63 लाख नए SIP रजिस्ट्रेशन, कुल SIP एसेट्स ₹17.86 लाख करोड़ पहुंचे एसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड्स इन इंडिया (AMFI) की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, सितंबर के महीने में करीब 63 लाख नए SIP अकाउंट रजिस्टर्ड हुए हैं। इसके साथ ही सितंबर के आखिरी तक SIP के जरिए कुल एसेट्स अंडर मैनेजमेंट (SIP AUM) ₹17.86 लाख करोड़ के स्तर पर पहुंच गया है। SIP के जरिए निवेशक एकमुश्त रकम लगाने के बजाय हर महीने तय समय पर एक निश्चित राशि म्यूचुअल फंड स्कीम्स में इन्वेस्ट करते हैं। मंथली SIP कंट्रिब्यूशन उस महीने में आई रकम को दर्शाता है, जबकि SIP AUM इन्वेस्ट किए गए पैसों की मौजूदा मार्केट वैल्यू को दिखाता है। इंडस्ट्री का कुल AUM 5.1% घटा, डेट फंड्स से बिकवाली SIP में रिकॉर्ड निवेश के बावजूद, म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री का कुल नेट एसेट्स अंडर मैनेजमेंट (AUM) सितंबर में घटा है। 30 सितंबर तक इंडस्ट्री का कुल AUM ₹82.64 लाख करोड़ रहा, जो अगस्त के आखिरी में ₹87.08 लाख करोड़ था। इसमें लगभग 5.1% की गिरावट आई है। AUM में गिरावट का मुख्य कारण डेट म्यूचुअल फंड्स से हुई भारी बिकवाली है। सितंबर में डेट फंड्स से ₹1.83 लाख करोड़ की नेट निकासी दर्ज की गई। AMFI के आंकड़े दिखाते हैं कि रेडेम्प्शन यानी निवेश वापस करने या मैच्योरिटी पर मिलने वाली रकम और मार्केट वैल्यू में बदलाव के कारण कुल AUM घट सकता है, लेकिन SIP के जरिए आने वाला रेगुलर इनफ्लो बढ़ता रह सकता है। इक्विटी फंड्स में बढ़ा निवेश, स्मॉल-कैप में सबसे ज्यादा ₹9,038 करोड़ आए डेट फंड्स में बिकवाली के उलट, इक्विटी-ओरिएंटेड म्यूचुअल फंड्स में निवेशकों की दिलचस्पी बढ़ी है। सितंबर में इक्विटी स्कीम्स में ₹38,306.55 करोड़ का निवेश हुआ है, जो अगस्त के ₹29,328.62 करोड़ के मुकाबले लगभग 31% ज्यादा है। इक्विटी कैटेगरी में निवेश का हाल क्या होता है SIP और AUM? ये खबर भी पढ़ें… इस हफ्ते 9 आईपीओ में निवेश का मौका: HD फायर और फ्यूजन CX जैसी कंपनियां शामिल; जानिए प्राइस बैंड और लिस्टिंग की तारीखें आज यानी सोमवार 12 दिसंबर से शुरू होने वाले हफ्ते में मेनबोर्ड सेगमेंट में 6 कंपनियों के आईपीओ खुल रहे हैं। इसके अलावा SME सेगमेंट में भी 3 IPO में निवेश कर सकते हैं। पूरी खबर पढ़ें…

Continue reading on the app

सीईसी के खिलाफ विपक्ष के प्रदर्शन पर भड़के बृजभूषण, बैलेट पेपर व्यवस्था की मांग का किया विरोध

सीईसी के खिलाफ विपक्ष के प्रदर्शन पर भड़के बृजभूषण, बैलेट पेपर व्यवस्था की मांग का किया विरोध

Continue reading on the app

  Sports

शुभमन गिल ने 5वीं बार जीता ये ICC अवॉर्ड, बचपन के दोस्त अभिषेक शर्मा को हराया, शेफाली वर्मा भी बनीं विनर

ICC ने सितंबर महीने के प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड की घोषणा कर दी है. भारत के कप्तान शुभमन गिल ने 5वीं बार उस अवॉर्ड पर अपना नाम लिखाया है. Tue, 13 Oct 2026 12:32:16 +0530

  Videos
See all

JNU Molestation Case: जेएनयू विवाद पर एक्शन में बीजेपी, राष्ट्रपति भवन तक गूंजेगी आवाज #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-13T07:15:46+00:00

Rahul Gandhi Viral Video: राहुल ने हाथ से खींचा और जमीन पर गिराया-भंडारी#shorts #viral #ytshort #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-13T07:12:55+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers