Noida Fire: इलेक्ट्रॉनिक चिप फैक्टरी में आग बुझाते समय दीवार गिरी, दो दमकलकर्मियों की मौत
नोएडा (उत्तर प्रदेश), चार अगस्त नोएडा के एक औद्योगिक क्षेत्र में इलेक्ट्रॉनिक चिप बनाने वाली इकाई में लगी भीषण आग बुझाने के दौरान मलबा गिरने से दो दमकलकर्मियों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए। पुलिस के एक प्रवक्ता ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, यह घटना सोमवार देर रात औद्योगिक क्षेत्र ईकोटेक-3 में स्थित आईएलजीआईएम कंपनी की है।
आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कम से कम छह गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का अभियान शुरू किया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि आग बुझाने के दौरान फैक्टरी परिसर की एक दीवार और लोहे का बीम अचानक गिर गया और इसकी चपेट में आने से पांच दमकलकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्होंने बताया कि सभी घायलों को तत्काल एम्बुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान दमकलकर्मी रोहित यादव और तीरथपाल सिंह ने दम तोड़ दिया।
प्रवक्ता ने बताया कि घायल दमकलकर्मियों राजपाल सिंह, मनीष कुमार और अमित कुमार की हालत खतरे से बाहर है तथा उनका उपचार जारी है। उन्होंने बताया कि घटनास्थल पर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) की टीम भी मौजूद है। पुलिस के अनुसार, आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है और मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
Lucknow School Van Video: स्कूल वैन पर कांवड़ियों ने किया पथराव! दहशत में बच्चे…देखिए घटना का लाइव वीडियो
Lucknow School Van Video: स्कूल वैन पर कांवड़ियों ने किया पथराव! दहशत में बच्चे...देखिए घटना का लाइव वीडियो
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi
IBC24
















