सिक्सर किंग बनने से सिर्फ एक कदम दूर हैं अभिषेक शर्मा, एक छक्का और लगाते ही रच देंगे नया इतिहास, बनाएंगे ये महारिकॉर्ड
Abhishek Sharma Record : भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेली जा रही टी-20 सीरीज में अभिषेक शर्मा ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से तहलका मचा रखा है. इस सीरीज का तीसरा मैच इंदौरक के होल्कर स्टेडियम में खेला गया, जिसमें अभिषेक ने 68 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली. इस दौरान उन्होंने 5 छक्के लगाए और एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव की बराबरी कर ली है. अब एक छक्का और लगाते ही अभिषेक इस रेस में सबसे आगे निकल जाएंगे.
अभिषेक शर्मा ने की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी
वेस्टइंडीज के खिलाफ इंदौर के होल्कर स्टेडियम में टीम इंडिया ने तीसरा टी-20 मैच खेला. इस मैच में भारत के सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन तो जल्दी आउट हो गए, लेकिन अभिषेक शर्मा ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की. उन्होंने महज 30 गेंदों में 69 रनों की पारी खेली. अपनी पारी में उन्होंने 6 चौके और 5 छक्के लगाए. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 230 का रहा.
???????????????????????????????????? ???????????????????????????? ????
— BCCI (@BCCI) October 11, 2026
Abhishek Sharma looking unstoppable in Indore ????
Updates ▶️ https://t.co/0ve4uDWSIn#TeamIndia | #INDvWI | @mflone_ | @OfficialAbhi04 pic.twitter.com/n93uV3DJcK
अभिषेक शर्मा एक सिक्स लगाते ही बनेंगे नंबर-1
T20I क्रिकेट में एक साल में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाले बल्लेबाज भारत के सूर्यकुमार यादव हैं. उन्होंने साल 2022 में 68 छक्के लगा दिए थे. अब तक इस पर अकेले सूर्या का ही नाम लिखा था, लेकिन अब पिछले मैच में 5 छक्के लगाने के साथ ही अभिषेक शर्मा उनकी बराबरी पर आकर खड़े हो गए हैं.
अभिषेक ने भी इस साल टी20 इंटरनेशनल में अब तक 68 सिक्स लगा दिए हैं. इसका मतलब है कि एक और सिक्स लगाते ही अभिषेक शर्मा सूर्यकुमार यादव के आगे निकल जाएंगे. ऐसे में ये कहना गलत नहीं होगा कि अभिषेक शर्मा अगले मैच में अगर एक छक्का लगाने में कामयाब होते हैं, तो वह इस मामले में सूर्या को पीछे छोड़ते हुए एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे.
The fiery opener takes on the ultimate blind ranking manifestation challenge! ????#AbhishekSharma aced it on the field last night, but according to you did he ace it here too?
— Star Sports (@StarSportsIndia) October 12, 2026
Watch #INDvWI 4th T20I ???? WED, OCT 14, 6 PM pic.twitter.com/Pkbh38OMRQ
हैदराबाद के स्टेडियम में खूब चलता है अभिषेक शर्मा का बल्ला
भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेली जा रही टी-20 सीरीज का चौथा मुकाबला हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाने वाला है. वहीं, अभिषेक ने इस मैदान पर 1 टी-20 इंटरनेशनल मैच भी खेला है, जिसमें वह 4 रन पर ही आउट हो गए थे. वैसे तो ये स्टेडियम अभिषेक शर्मा के लिए होम ग्राउंड जैसा है, क्योंकि वह लंबे वक्त से सनराइजर्स हैदराबाद का हिस्सा हैं, जिनका होमग्राउंड राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम ही है.
आईपीएल के दौरान अभिषेक ने इस मैदान पर 27 मैच खेले हैं, जिसमें लगभग 209 की स्ट्राइक रेट और 35.70 के औसत से 821 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने 61 छक्के और 74 चौके लगाए हैं. ऐसे में अगले मैच में सबकी नजरें अभिषेक शर्मा पर टिकी होंगी.
2⃣0⃣0⃣0⃣ T20I runs ✅
— BCCI (@BCCI) October 11, 2026
A major milestone for Abhishek Sharma ????????
Updates ▶️ https://t.co/0ve4uDWSIn#TeamIndia | #INDvWI | @mflone_ | @OfficialAbhi04 pic.twitter.com/mdBTBjCmHH
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा T20I रन बनाने वाले बल्लेबाज
|
खिलाड़ी |
साल |
मैच |
रन |
स्ट्राइक रेट |
छक्के |
खास उपलब्धि |
|---|---|---|---|---|---|---|
|
सूर्यकुमार यादव |
2022 |
31 |
1164 |
187.44 |
68 |
2 शतक, 9 अर्धशतक |
|
अभिषेक शर्मा |
2026 |
32 |
921 |
206.50 |
68 |
7 बार डक पर आउट |
|
अभिषेक शर्मा |
2025 |
21 |
859 |
193.46 |
54 |
1 शतक, 5 अर्धशतक |
|
ईशान किशन |
2026 |
32 |
1122 |
170.00 |
52 |
वापसी के बाद शानदार प्रदर्शन |
|
शिमरोन हेटमायर |
2026 |
— |
— |
— |
46 |
वेस्टइंडीज के बल्लेबाज |
'संवैधानिक संस्थाओं पर लगातार हमले कर रही कांग्रेस', बीजेपी की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान
BJP Press Conference: चुनाव आयोग पर कांग्रेस और विपक्षी दलों की ओर से लगातार उठाए जा रहे वोट चोरी के सवालों को लेकर बीजेपी सोमवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की. इस प्रेस कॉन्फ्रेंस को केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता शिवराज सिंह चौहान ने संबोधित किया. जिसमें केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राहुल गांधी द्वारा अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में उठाए सवालों का भी जवाब दिया. केंद्रीय मंत्री ने कहा कि पिछले कई सालों से कांग्रेस लगातार संवैधानिक संस्थाओं पर हमले कर रही है. हट तो ये हो गई कि पार्टी चुनाव की हार का दोष भी संवैधानिक संस्थाओं पर मढ़ती है. कांग्रेस की हार का सिलसिला लगातार जारी है.
खबर अभी अपडेट हो रही है....
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation









