राजकुमार राव की ‘प्रहार’ में मुंबई का दम, नए गाने में 26/11 के शहीदों को सलाम, इमोशनल कर देगा हर अल्फाज
Prahaar: Mumbai Sapno Ka Samandar Song: राजकुमार राव की फिल्म प्रहार 26/11 मुंबई आतंकी हमले से जुड़ी कहानी है. इसमें वह उज्जवल निकम की भूमिका निभा रहे हैं, जो आतंकवादी कसाब को सजा दिलाने के लिए रात दिन एक कर देते हैं. प्रहार सिनेमाघरों में 16 अक्टूबर 2026 को रिलीज होने वाली है. इससे पहले मेकर्स ने इसका नया गाना रिलीज कर दिया है. ये गाना मेकर्स और म्यूजिक टीम ने मुंबई के लोगों 26/11 के शहीदों और उस अटूट जज्बे को समर्पित किया है. इस गाने को Emiway Bantai और सुनिधि चौहान ने अपनी आवाज दी है. रैप, लिरिक्स और कंपोजिशन की जिम्मेदारी Swaalina और Emiway Bantai ने संभाली है, जबकि म्यूजिक Memax ने तैयार किया है. गाने के म्यूजिक डायरेक्टर Emiway Bantai हैं. अविनाश अरुण के डायरेक्शन में बनी फिल्म प्रहार में राजकुमार राव के अलावा वामिका गब्बी, जयदीप अहलावत और सिकंदर खेर नजर आएंगे. फिल्म का ट्रेलर पहले रिलीज हो चुका है, जिसे अच्छा खासा रिस्पॉन्स मिला.
Anupama Update: अनुपमा के कैफे पर माथेल भाइयों के गुंडों का खतरनाक हमला, क्या बिखर जाएगा बसा-बसया आशियाना?
Anupama Written Update: अनुपमा सीरियल के लेटेस्ट एपिसोड में जोरदार हंगामा देखने को मिला है, जहां रणविजय और दिग्विजय के बीच हाथापाई के बाद माथेल भाइयों ने अनुपमा के कैफे में तोड़फोड़ कर दी है. जानिए शो के इस बड़े ट्विस्ट की पूरी कहानी.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18











