Responsive Scrollable Menu

Bigg Boss 20: इस हफ्ते नॉमिनेट हुए ये 11 कंटेस्टेंट्स, जानें किसने-किसको किया वोट आफट?

Bigg Boss 20: सलमान खान (Salman Khan) का रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ इन दिनों चर्चा में बना हुआ है. शो में आए दिन ट्विस्ट एंड टर्न्स देखने को मिलते हैं और घरवालों के भी लड़ाई देखने को मिलती है. अब घर में दो नए वाइल्ड कार्ड मनीष और नकुल की एंट्री हो गई है और घर का माहौल बदल गया है. दूसरी ओर घर में अब नॉमिनेशन टास्क होने वाला है. रिपोर्ट्स के मुताबिक इस वीक 11 कंटेस्टेंट्स पर नॉमिनेशन की तलवार लटकी है. तो चलिए जानते हैं किस कंटेस्टेंट ने किसे वोट आउट किया.

इस हफ्ते कौन-कौन हुआ नॉमिनेट?

बिग बॉस की इनसाइड अपडेट्स देने वाले फैन पेज बीबी तक के मुताबिक इस हफ्ते घर से नॉमिनेशन में 11 कंटेस्टेंट्स के नाम सामने आए हैं. इनमें काजी तौकीर (Qazi Touqeer), स्काउट ओपी (Scout OP), यंग डीएसए (Yung), गुल्लू (Gullu), उदिति सिंह, अमन गांधी, अरिश्फा खान, कनिका मान, माही विज, मैरी कॉम और लव गिल शामिल हैं. वहीं कैप्टन आसिफ खान और आम्रपाली दुबे सुरक्षित रहे. वहीं, घर में एंट्री करने वाले दो वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट्स मनीष और नकुल भी इस नॉमिनेशन से सेफ हैं.

किसने किसको किया वोट आउट

नॉमिनेशन टास्क में कप्तान आसिफ (Aasof Khan) को मिली स्पेशल पावर के चलते माही विज नॉमिनेट हुईं. काजी तौकीर को यंग, अरिश्फा और स्काउट ने नॉमिनेट किया, जबकि कनिका को लव, यंग, अरिश्फा और अमरपाली ने नॉमिनेट किया. उदिति को काजी, यंग और माही ने, वहीं स्काउट को काजी, उदिति और अमन ने नॉमिनेट किया. अरिश्फा को काजी, कनिका और गुल्लू ने नॉमिनेट किया. यंग को काजी और कनिका ने, गुल्लू को अरिश्फा और आम्रपाली ने, जबकि मैरी को उदिति और अरिश्फा ने नॉमिनेट किया. वहीं अमन और लव को कनिका ने नॉमिनेट किया. इस टास्क में आम्रपाली को किसी ने भी नॉमिनेट नहीं किया.

ये भी पढ़ें- Bigg Boss 20: सलमान खान के निशाने पर आए स्काउट और यंग, भाईजान ने अपशब्द के लिए जमकर लताड़ा, फूट-फूटकर रोए काजी

अरिश्फा और कनिका की होगी लड़ाई

वहीं, बिग बॉस 20 का नया प्रोमो सोशल मीडिया पर सामने आया है. इस प्रोमो में अरिश्फा खान (Arishfa Khan) और कनिका मान (Kanika Mann) के बीच गंदी लड़ाई देखने को मिली है. दोनों के बीच किसी बात को लेकर बहस चल रही होती है और तब कनिका अरिश्फा को 'स्टुपिड गर्ल' बोल देती हैं, जिसके बाद अरिश्फा भड़क जाती हैं और कनिका को खूब सुनाते हुए बेवकूफ और स्टुपिड का टैग देती हैं. इस दौरान आसिफ दोनों को अलग करने की कोशिश करते हैं. बाद में अरिश्फा सबको बताती हैं कि कैसे राशन टास्क के बाद कनिका ने घर का बचा हुआ राशन चोरी कर लिया था और फिर वो कनिका को चोर और सेलफिश कहती हैं. फिर कनिका नाचकर अरिश्फा को इरिटेट करने की कोशिश करती हैं.

नकुल धूल होंगे बेघर

इस बीच सोशल मीडिया पर एक खबर तेजी से फैल रही है कि वाइल कार्ड कंटेस्टेंट नकुल धूल (Nakul Dhull) शो में आते ही बेघर हो गए है. रिपोर्ट्स के मुताबिक घर में उनके और गुल्लू के बीच तगड़ा झगड़ा होता है, जिसमें नकुल गुल्लू पर हाथ उठाते है और बिग बॉस उन्हें आउट कर देते हैं. हालांकि अभी तक कुछ कंफर्मेंशन सामने नहीं आई है.

ये भी पढ़ें- 'Bigg Boss 20' के पहले वाइल्डकार्ड मनीष गोयल कौन हैं? जीत चुके हैं ये फेमस रियलिटी शो, टीवी की दुनिया से भी है खास नाता

Continue reading on the app

क्रशर प्लांट फिर शुरू करने पर बवाल, BJP के पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना की जयपुर में हत्या

राजस्थान के भरतपुर जिले में क्रशर प्लांट दोबारा शुरू करने को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) के पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना की जान चली गई. आरोप है कि भौंडा गांव में क्रशर प्लांट पर मौजूद भड़ाना और उनके साथियों पर 70 से 80 लोगों ने हमला किया. गंभीर रूप से घायल भड़ाना को जयपुर के सवाई मानसिंह (SMS) अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां रविवार रात करीब 11:30 बजे उनकी मौत हो गई. घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है. हालात को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और विवाद के दौरान हुई घटनाओं की जानकारी जुटा रही है.

एक साल से बंद क्रशर प्लांट को दोबारा शुरू करने की थी कोशिश

जानकारी के मुताबिक, 11 अक्टूबर की शाम करीब 6:30 बजे अतर सिंह भड़ाना भौंडा गांव स्थित अपने क्रशर प्लांट पर मौजूद थे. यह प्लांट पिछले करीब एक साल से बंद था और इसे दोबारा शुरू करने की कोशिश की जा रही थी. इसी मुद्दे पर ग्रामीणों और भड़ाना पक्ष के बीच विवाद हो गया. आरोप है कि कहासुनी के बाद दोनों पक्षों के बीच संघर्ष शुरू हो गया और लाठी-पत्थरों से हमला किया गया. इस दौरान अतर सिंह भड़ाना और उनके सहयोगी गगन शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए. दोनों को पहले वैर के उप जिला अस्पताल ले जाया गया. हालत गंभीर होने पर भड़ाना को जयपुर के SMS अस्पताल और गगन शर्मा को भरतपुर रेफर किया गया. इलाज के दौरान अतर सिंह भड़ाना ने दम तोड़ दिया.

पत्नी ने पुलिस और प्रशासन पर लगाए लापरवाही के आरोप

पूर्व विधायक की पत्नी कमलेश ने आरोप लगाया है कि क्रशर प्लांट से जुड़े विवाद की जानकारी पुलिस और प्रशासन को पहले से दी जा रही थी, लेकिन समय रहते प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई. उनका दावा है कि क्रशर की लीज से जुड़ी बिजली काट दी गई थी और वाटर पंप भी खराब कर दिया गया था. इसके अलावा, लीज तक जाने वाले लोगों को भी वहां से हटाया जा रहा था. कमलेश के मुताबिक, रविवार शाम करीब 6:30 से 7 बजे के बीच 70 से 80 लोगों ने उनके पति और अन्य लोगों पर हमला किया. उन्होंने अतर सिंह को गोली लगने की बात भी कही है. हालांकि, वैर अस्पताल के डॉक्टरों ने शुरुआती जांच में गोली लगने की आशंका से इनकार किया था. गोली चलने और लगने के संबंध में पुलिस जांच कर रही है.

चार साल से चल रहा था क्रशर प्लांट को लेकर विवाद

क्रशर प्लांट को लेकर ग्रामीणों और संचालक पक्ष के बीच विवाद नया नहीं था. वैर थाना प्रभारी धीरेंद्र सिंह के अनुसार, करीब चार साल पहले भी दोनों पक्षों के बीच झगड़ा और मारपीट हुई थी. ग्रामीणों का आरोप रहा है कि क्रशर प्लांट के लिए चारागाह की जमीन पर अतिक्रमण किया गया और अवैध खनन किया जा रहा था. इसके अलावा, लीज तक पहुंचने वाले रास्ते को लेकर भी विवाद बना हुआ था. ग्रामीणों का कहना है कि वे पिछले करीब दो साल से क्रशर प्लांट के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे. पिछले 10 से 15 दिनों से भी विरोध जारी था. इसी बीच प्लांट को दोबारा शुरू करने की कोशिश ने पुराने विवाद को फिर से भड़का दिया.

ग्रामीणों ने लगाया प्रदर्शन स्थल से हटाने की कोशिश का आरोप

ग्रामीणों के अनुसार, रविवार शाम अतर सिंह भड़ाना करीब 40 से 50 लोगों के साथ क्रशर साइट पर पहुंचे थे. उनका आरोप है कि वहां मौजूद प्रदर्शनकारियों को हटाने की कोशिश की गई, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ गया. ग्रामीणों का दावा है कि इसके बाद दोनों ओर से लाठी-पत्थर चले और संघर्ष में भड़ाना गंभीर रूप से घायल हो गए. वहीं, भड़ाना की पत्नी ने दूसरे पक्ष पर हमला करने का आरोप लगाया है. घटना को लेकर दोनों पक्षों के दावों के बीच पुलिस की जांच अहम हो गई है. फिलहाल, पूरे घटनाक्रम की परिस्थितियों और इसमें शामिल लोगों की भूमिका का पता लगाया जा रहा है.

पुलिस जांच में जुटी, गांव में सुरक्षा बढ़ाई गई

वैर थाना प्रभारी के मुताबिक, घटना के संबंध में शुरुआत में किसी भी पक्ष की ओर से पुलिस में शिकायत दर्ज नहीं कराई गई थी. अब पूर्व विधायक की मौत के बाद मामले की जांच की जा रही है. पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि संघर्ष के दौरान फायरिंग हुई थी या नहीं और घटना में कितने लोग घायल हुए. साथ ही, विवाद के कारणों और हमले में शामिल लोगों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है. घटना के बाद भौंडा गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया है. क्रशर प्लांट को लेकर लंबे समय से चले आ रहे विवाद और पूर्व विधायक की मौत के कारण मामला गंभीर हो गया है. पुलिस की जांच के बाद ही घटना से जुड़े अन्य तथ्यों और जिम्मेदार लोगों के बारे में स्थिति स्पष्ट हो सकेगी.

ये भी पढे़ं: Breaking News Today Live Updates: दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय के बाहर बीजेपी महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन

Continue reading on the app

  Sports

एशियन गेम्स डबल गोल्ड मेडलिस्ट नीरू ढांडा आज गांव लौटेंगी:मां ने PM के लिए दिल्ली चूरमा भेजा; परिवार ने दूध बेचकर प्रैक्टिस कराई

एशियन गेम्स में 2 गोल्ड और एक सिल्वर मेडल जीतकर जीतने वाले जींद की नीरू ढांडा आज अपने पैतृक गांव संगतपुरा लौटेंगी। नीरू के स्वागत के लिए पूरा गांव जुटा है। गांव के स्टेडियम में समारोह होगा, जहां 10 हजार से अधिक लोगों के खाने की व्यवस्था की जा रही है। मेन्यू में देशी घी का हलवा होगा। ढांडा खाप के हर घर को न्योता दिया गया है। मां सुदेश ने बताया कि बेटी के लिए घर पर शक्कर का चूरमा बनाएंगी। इससे पहले वे नीरू को रिसीव करने मंगलवार को खुद दिल्ली पहुंची। उन्होंने कहा- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए पांच रोटियों का चूरमा बनाया है। इसे उनके पास भेजेगी। बता दें, नीरू की मां को बेटी के मेडल जीतने का पता एक फोन कॉल से लगा था। उनके घर में टीवी तक नहीं है। उस समय सुदेश गांव में ही राशन लेने गई थी। उनके पास (बिलो पॉवर्टी लाइन) BPL कार्ड है। रोड शो करते हुए गांव पहुंचेगी नीरू नीरू ढांडा के स्वागत के लिए गांव के स्टेडियम में मंच तैयार किया गया है। दिल्ली से जींद पहुंचने के बाद उन्हें रोड शो करते हुए गांव ले जाया जाएगा। इससे पहले वह जयंती देवी मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगी। मां सुदेश ने बताया कि बेटी के लिए घर पर शक्कर का चूरमा बनाएंगी। उसकी पसंदीदा टिंडी घी लगाकर रोटी खिलाएंगी। कार्यक्रम में डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण मिड्ढा, मंत्री रणबीर गंगवा, महिपाल ढांडा और कृष्ण बेदी भी शामिल होंगी। 6 कमेटियां संभाल रहीं जिम्मेदारी गांव संगतपुरा में नीरू ढांडा के स्वागत की तैयारियों के लिए 6 कमेटियां बनाई गई हैं। इन्हें अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। ग्रामीणों के मुताबिक, राखी बाहरा (गांव के आसपास के एरिया) के 17 गांवों और प्रदेश के 78 गांवों में रहने वाले ढांडा गोत्र के परिवारों को चूल्हा न्योत दिया गया है। उधार की गन से शुरू किया सफर, एशियन गेम्स में 3 पदक 1. कबड्डी छोड़ शूटिंग में आईं, दूध बेचकर जुटाई गन: नीरू स्कूली दिनों में राष्ट्रीय स्तर की कबड्डी खिलाड़ी थीं। बाद में उन्होंने शूटिंग शुरू की और शुरुआती दिनों में उधार की गन से प्रैक्टिस की। परिवार दूध बेचकर उनके लिए बुलेट का इंतजाम करता था। 2. ट्रैप शूटिंग में दो गोल्ड और एक सिल्वर जीता: जापान में हुए एशियन गेम्स में नीरू ने महिला ट्रैप शूटिंग के इंडिविजुअल कैटेगरी के फाइनल में 30 में से 28 निशाने लगाए। वह इस इवेंट में एशियन गेम्स का स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनीं और नया एशियाई रिकॉर्ड बनाया। 3. मिलिट्री में सूबेदार, बीए तक पढ़ाई की: नीरू भारतीय सेना की मिलिट्री पुलिस में सूबेदार के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने अमृतसर की यूनिवर्सिटी से बीए किया और शूटिंग की प्रैक्टिस जारी रखी। परिवार के मुताबिक, नवंबर 2025 में इंटरनेशनल शूटिंग कॉम्पिटिशन में स्वर्ण पदक जीतने के बाद उन्हें मिलिट्री में नायब सूबेदार की नौकरी मिली थी। बाद में पदोन्नति के बाद वह सूबेदार बनीं। Tue, 13 Oct 2026 23:30:00

  Videos
See all

Atar Singh Bhadana अटैक पर SUPER EXCLUSIVE वीडियो वायरल #shorts #viralnews #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-14T00:00:17+00:00

Ranbir Kapoor | बांद्रा में दिखे रणबीर कपूर, फैंस की नजरें एक्टर पर टिकीं #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-13T23:50:09+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers