Responsive Scrollable Menu

हरिद्वार में गंगा आरती कर CM धामी ने मांगा PM मोदी के लिए आशीर्वाद, देश की खुशहाली की भी कामना

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सरकार प्रमुख के रूप में 25 वर्षों की निरंतर सार्वजनिक सेवा पूर्ण होने के उपलक्ष्य में हरिद्वार स्थित हरकी पैड़ी पर मंत्रिमंडल के सहयोगियों के साथ मां गंगा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना एवं आरती की. मुख्यमंत्री ने मां गंगा से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन के साथ ही देश और प्रदेश की सुख-समृद्धि, खुशहाली एवं निरंतर प्रगति की कामना की.

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 7 अक्टूबर 2001 को गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी. इसके बाद गुजरात के मुख्यमंत्री और देश के प्रधानमंत्री के रूप में उन्होंने 25 वर्षों की निरंतर सार्वजनिक सेवा पूरी की है. इस महत्वपूर्ण अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मां गंगा का आशीर्वाद प्राप्त करते हुए राष्ट्र की उन्नति, जनकल्याण और विकसित भारत के संकल्प की सिद्धि की कामना की. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार में आयोजित होने वाली प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक से पूर्व कैबिनेट मंत्रियों के साथ गंगा पूजन एवं आरती में प्रतिभाग किया. धर्मनगरी हरिद्वार में मंत्रिमंडल की बैठक का आयोजन प्रदेश के विभिन्न जनपदों में कैबिनेट बैठकें आयोजित करने की राज्य सरकार की पहल का हिस्सा है.

ये भी पढ़ें: Breaking News Today Live Updates: दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय के बाहर बीजेपी महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा शासन को प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों के और अधिक निकट लाने तथा स्थानीय विकास एवं जनहित से जुड़े विषयों को प्राथमिकता देने के उद्देश्य से जनपदों में मंत्रिमंडल की बैठकें आयोजित की जा रही हैं. इससे पूर्व 4 अक्टूबर को चम्पावत जनपद के बनबसा में मंत्रिमंडल की बैठक आयोजित की गई थी, जिसमें राज्यहित से जुड़े अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए थे. प्रदेश के विभिन्न जनपदों में मंत्रिमंडल की बैठकों के आयोजन की यह पहल क्षेत्रीय आवश्यकताओं को शासन की प्राथमिकताओं से जोड़ने तथा विकास कार्यों को गति देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है.

Continue reading on the app

'जब तक ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा नहीं होता, जारी रहेगा प्रदर्शन', प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले सांसद राहुल गांधी

Rahul Gandhi Press Conference: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने सोमवार को दिल्ली स्थित इंदिरा भवन में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की. इस दौरान उन्होंने विरोध प्रदर्शन के दौरान दिल्ली में भारी संख्या में पुलिस और सुरक्षा बलों को लगाने पर सवाल उठाए. राहुल गांधी ने कहा कि चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार, वोट चोरी के लिए पिछले चार-पांच दिनों से दिल्ली में पब्लिक मूवमेंट चल रहा है.

'लोगों को दिल्ली आने से रोका गया'

राहुल गांधी ने विरोध प्रदर्शन के दौरान दिल्ली में भारी संख्या में लगाई गई पुलिस और सुरक्षा बलों को लेकर सवाल उठाया. उन्होंने कहा कि राजधानी को जेल क्यों बना दिया गया. लोगों को दिल्ली पहुंचने से रोक दिया गया. ट्रेन, बसों को रोका गया. दिल्ली को किला बना दिया गया. सब जगह पुलिस 20-30 हजार पुलिस वाले लगाए गए.

हम चाहते हैं 20-30 हजार पुलिसवाले सड़क पर खड़े हों- राहुल गांधी

राहुल गांधी ने कहा कि हमारी योजना दूसरी है कि हम चाहते हैं 20 हजार, 30 हजार पुलिसवाले सड़क पर खड़े हों, हम चाहते हैं और ये सरकार बहुत बड़ी गलती कर रही है. हम देश को दिखाना चाहते हैं कि सरकार ज्ञानेश कुमार का बचाव कर रही है. राहुल गांधी ने कहा कि एक तरफ तो हम कह रहे हैं हमें इस्तीफा चाहिए, लेकिन असल में हम चाहते हैं वो उनका बचाव करें क्योंकि जितना वे उनका बचाव करेंगे आखिर में हम उनके कंट्रोलर के पास जाएंगे.

'पुलिस वाले पूछ रहे हैं हमसे हिंदुस्तान के युवाओं को क्यों पिटवाया जा रहा?'

कांग्रेस सांसद ने आगे कहा कि हमें रिपोर्ट मिल रही है कि जो पुलिस वाले हैं वे बड़े परेशान हैं. वो कह रहे हैं कि हमसे हिंदुस्तान के युवाओं को क्यों पिटवाया जा रहा है. पुलिस में सवाल पूछा जा रहा है कि हमें युवाओं को रोकने के लिए कहा जा रहा है और हमसे ही आरएसएस के लोगों को फ्री घूमने दिया जा रहा है. ये गृह मंत्रालय, दिल्ली पुलिस, सीआरपीएफ और आईटीबीपी के अंदर ये सवाल पूछा जा रहा है.

महिलाओं को मार रही आरएसएस की भीड़- राहुल गांधी

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने आगे कहा कि पुलिस कह रही है कि आरएसएस की भीड़ महिलाओं को मार रही है, एक तरफ हमें कहा जा रहा है कि हिंदुस्तान के जो देशभक्त युवा हैं उन्हें मारिए उनपर आप पैलेट गन चलाइए और दूसरी तरफ हमें कहा जा रहा है कि आरएसएस के युवा हैं, क्रिमिनल्स हैं गैंगस्टर्स हैं इनको आप छोड़िए और युवाओं को इनसे पिटवाईए.

'हिंदुस्तान को हाईजैक करने वाले लोग एक तरफ'

राहुल गांधी ने कहा कि 50 प्रतिशत पुलिस वाले हमसे कह रहे हैं कि आप जो कर रहे हों वह सही है और आप करते जाओ. क्योंकि पुलिस, आईटीबीपी, सीआरपीएफ हिंदुस्तान की जानता आप लोग सभी विपक्षी दल एक तरफ हैं, नरेंद्र मोदी, अमित शाह, अजित डोवाल, ज्ञानेश कुमार ईसी में चार पांच लोग जो वोट चोरी करा रहे हैं जिन्होंने हिंदुस्तान को हाईजैक किया है वो एक तरफ हैं.

हम आपको छोड़ेंगे नहीं ज्ञानेश कुमार जी- राहुल गांधी

राहुल गांधी ने कहा कि ये सब क्यों हो रहा है, क्योंकि हम ये सवाल पूछ जो रहे हैं जो दो चुनाव आयुक्तों ने पूछा, कि ज्ञानेश कुमार इस्तीफा क्यों नहीं दे रहे हैं. राहुल गांधी ने कहा कि ज्ञानेश कुमार जी हम जानते हैं आपकी क्या हालत है हम जानते हैं कि आप रात को सो नहीं पा रहे, आप घबराइए नहीं हम आपको छोड़ेंगे नहीं. मैं आपको डायरेक्टली कह रहा हूं कि आप चुनाव आयुक्त के रूप में बचोगे नहीं क्योंकि लाखों-लाख लोग आपके व्यवहार के बारे में सवाल पूछ रहे हैं.  और ये रुकेंगे नहीं क्योंकि आपके सामने भी लोग हैं और उन तक पहुंचने के लिए हमें आपको हटाना है.

ये भी पढ़ें: राहुल गांधी के आरोपों पर EC का रिएक्शन, ऑनलाइन डिलीट नहीं हो सकते वोट, बीजेपी ने भी दी प्रतिक्रिया

'करोड़ों युवा लोकतंत्र को बचाना चाहते हैं'

कांग्रेस नेता ने आगे कहा कि चिंता मत कीजिए, हमारे पास आपके बारे में बहुत जानकारी है, हम आपके पिछले कामों को जानते हैं हम आपके भ्रस्टाचारों के बारे में जानते हैं. हम इंतजार कर रहे हैं. राहुल गांधी ने कहा कि करोड़ों युवा हैं जो लोकतंत्र को बचाना चाहते हैं,जो संविधान को अपना धर्म मानते हैं क्योंकि ये हिंदुस्तान की आवाज है, सब लोग इसे अपनी आवाज मानते हैं और इस पर आक्रमण हो रहा है.

ये भी पढ़ें: ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर अड़ा विपक्ष, राहुल गांधी निकालेंगे राष्ट्रपति भवन तक मार्च

Continue reading on the app

  Sports

PAK vs SL: 13 चौके-छक्के… कुसल मेंडिस के तूफान में उड़ा पाकिस्तान, क्लीन स्वीप का सपना टूटा

PAK vs SL 3rd T20I: श्रीलंका ने पाकिस्तान के खिलाफ 3 मैचों की टी20 सीरीज का अंत जीत के साथ किया. तीसरे और आखिरी मुकाबले में श्रीलंकाई कप्तान कुसल मेंडिस ने एक मैच विनिंग पारी खेली. Tue, 13 Oct 2026 23:00:44 +0530

  Videos
See all

Top Headlines Of The Day: INDIA Alliance | Jantar Mantar | L. Murugan | Amit Shah | Rahul Gandhi #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-13T18:07:30+00:00

DasTak With Sayeed Ansari Full: Gyanesh Kumar के खिलाफ INDIA Alliance का प्लान Ready! | Rahul Gandhi #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-13T18:10:10+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers