Responsive Scrollable Menu

रणजी ट्रॉफी में गरजा रवींद्र जडेजा का बल्ला, जड़ दिया तूफानी शतक, फिर इतने रन बनाकर ऑलआउट हुई टीम

Ravindra Jadeja: रणजी ट्रॉफी 2026-27 में कई बड़े खिलाड़ी इस वक्त अपनी-अपनी घरेलू टीमों का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं. जहां, सौराष्ट्र की ओर से खेल रहे रवींद्र जडेजा ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए शतक लगा दिया है. छत्तीसगढ़ के खिलाफ खेले जा रहे इस मैच में जडेजा की इस शतकीय पारी की बदौलत उनकी टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचने में मदद मिली है. जडेजा के अलावा उनके साथी खिलाड़ी प्रेरक मांकड़ ने भी शतक ठोका. नतीजन, सौराष्ट्र की टीम ने पहली पारी में 392 रन बोर्ड पर लगाए.

रवींद्र जडेजा ने रणजी ट्रॉफी में लगाया शतक

रणजी ट्रॉफी 2026-27 में सौराष्ट्र की टीम अपना पहला स्टेज ग्रुप का मैच छत्तीसगढ़ के साथ खेल रही है. मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करने उतरी सौराष्ट्र की टीम की ओर से 2 बल्लेबाजों ने शतक लगाया. रवींद्र जडेजा ने 209 गेंदों पर 102 रनों की शतकीय पारी खेली, जिसमें 7 चौके शामिल रहे. जडेजा के अलावा, उनके साथी खिलाड़ी प्रेरक मांकड़ ने भी शानदार बल्लेबाजी की और 150 गेंदों पर 129 रनों की शतकीय पारी खेली, जिसमें 15 चौके और 1 छक्का जड़ा. इसके अलावा सौराष्ट्र के चिराग जानी ने भी 83 रनों की पारी खेली.

सौराष्ट्र ने पहली पारी में बनाए 392 रन

छत्तीसगढ़ की टीम ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और सौराष्ट्र को पहले बल्लेबाजी करने के लिए मैदान पर बुलाया. सौराष्ट्र की टीम ने शुरुआत अच्छी की. उनके सलामी बल्लेबाज चिराग जानी ने 83 बनाए और हार्विक देसाई ने 20 रन बनाए. मगर, फिर रवींद्र जडेजा और प्रेरक मांकड़ की शतकीय पारियों की बदौलत सौराष्ट्र की टीम ने पहली पारी में 392 रन बनाए.

केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल हुए फ्लॉप

रणजी ट्रॉफी 202026-27 में कई बड़े भारतीय खिलाड़ी खेलते नजर आ रहे हैं. केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल सस्ते में आउट हो गए. आंध्र प्रदेश के खिलाफ खेले जा रहे मैच में कर्नाटक की ओर से खेलते हुए केएल राहुल ने 11 गेंदों का सामना किया, जिसपर 4 रन बनाकर आउट हो गए. वहीं, यशस्वी जायसवाल तो अपना खाता भी नहीं खोल सके. उन्होंने चंडीगढ़ के खिलाफ खेले जा रहे मैच में 13 गेंदों का सामना किया, मगर वह शून्य पर ही पवेलियन लौट गए.

न्यूजीलैंड टेस्ट सीरीज में खेलते नजर आ सकते हैं रवींद्र जडेजा

भारतीय क्रिकेट टीम अगली टेस्ट सीरीज न्यूजीलैंड दौरे पर खेलने वाली है. इसमें रवींद्र जडेजा का खेलना लगभग तय ही है. चूंकि, वह वनडे टीम का भले ही अभी हिस्सा न हो, लेकिन वह टेस्ट टीम में लगातार खेल रहे हैं. टीम इंडिया को न्यूजीलैंड के साथ 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है, जिसकी शुरुआत 19 नवंबर से होगी. सीरीज का पहला मैच 19 नवंबर को शुरू होगा, जो वेलिंग्टन में खेला जाएगा. वहीं, दूसरा टेस्ट मैच 1 दिसंबर से क्राइस्टचर्च में खेला जाएगा.

ये भी पढ़ें: IND VS WI: कितनी तारीख को खेला जाएगा भारत-वेस्टइंडीज के बीच चौथा टी-20 मैच? आज ही नोट कर लो डेट और टाइम

Continue reading on the app

मध्य प्रदेश के मंडला में रतनजोत के बीज खाने से 7 मासूम बीमार, जिला अस्पताल इलाज जारी

मंडला, 12 अक्टूबर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के मंडला जिले के सेमीकोल गांव में 3 से 6 साल की उम्र के सात मासूम बच्चे जहरीले रतनजोत के बीज खाने से गंभीर रूप से बीमार पड़ गए। सभी बच्चों को आनन-फानन में मंडला जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। फिलहाल, सभी बच्चों की हालत अब स्थिर बताई जा रही है।

जिला अस्पताल के मेडिकल ऑफिसर डॉ. गौरव कुमार मरकाम ने आईएएनएस को जानकारी देते हुए बताया कि रविवार शाम करीब 5.30 बजे सात बच्चों को अस्पताल लाया गया था। ये सभी बच्चे ग्राम पंचायत सेमीकोल के रहने वाले हैं। परिजनों ने बताया कि बच्चों ने खेलते-खेलते रतनजोत के बीज खा लिए थे। हमने सभी बच्चों का प्राथमिक उपचार शुरू कर दिया है। सभी को जरूरी ट्रीटमेंट दिया गया है और फिलहाल सभी बच्चे स्टेबल हैं, उनकी स्थिति स्थिर है।

घटना के बारे में बच्चों की मां सुनीता यादव ने बताया कि उनके दो बच्चे - एक लड़का और एक लड़की - और पड़ोस के पांच बच्चे रविवार को छुट्टी होने के कारण गांव में बजरंगबली मंदिर के सामने खेल रहे थे। वहीं पास में ही रतनजोत का पेड़ लगा हुआ है। खेलने के बाद बच्चे घर आए और पेट दर्द, उल्टी और दस्त की शिकायत करने लगे।

सुनीता ने बताया, बच्चे घर आकर कहने लगे कि पेट में दर्द हो रहा है। वे लगातार उल्टी कर रहे थे और दस्त भी शुरू हो गई थी। जब हमने देखा तो तुरंत समझ गए कि उन्होंने पेड़ के पास से कुछ खा लिया है। हम तुरंत सभी बच्चों को लेकर जिला अस्पताल आ गए। यहां डॉक्टरों ने बोतल चढ़ाई है और इलाज शुरू कर दिया है। डॉक्टरों ने कहा है कि बच्चे अब ठीक हैं।

वहीं, मनोज कुमार ने कहा कि रविवार को छुट्टी होने से बच्चे घर पर ही खेल रहे थे। वह खुद खेती-बाड़ी के काम से खेत में गए हुए थे, जहां धान की कटाई चल रही है। उन्हें सूचना मिली कि बच्चे उल्टी-दस्त कर रहे हैं तो वह काम छोड़कर घर पहुंचे। मनोज ने बताया, जब बच्चे उल्टी कर रहे थे तो उल्टी में बीज के टुकड़े निकले, तब हमें पता चला कि उन्होंने रतनजोत के बीज खाए हैं। गांव में सात बच्चे एक साथ खेल रहे थे और सातों ने ही बीज खा लिए थे।

--आईएएनएस

पीआईएम/एएस

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

AFG vs BAN: हार टालने के लिए अफगानिस्तान ने खेले 142 ओवर, बांग्लादेश के हाथ से ऐसे फिसली जीत

AFG vs BAN Test: अफगानिस्तान और बांग्लादेश के बीच एक रोमांचक टेस्ट मैच खेला गया, जो ड्रॉ पर खत्म हुआ. इस मैच में हार से बचने के लिए अफगानिस्तान ने आखिरी पारी में 142 ओवर बल्लेबाजी की. Tue, 13 Oct 2026 21:43:28 +0530

  Videos
See all

Black And White With Anjana Om Kashyap: Punjab में नशे के खिलाफ बोलना जानलेवा है? | Parvinder Jhota #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-13T16:33:01+00:00

Breaking News : Fly Dubai Flight Hijack Case में नया ट्विस्ट, दो और लोग गिरफ्तार | Oman #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-13T16:30:38+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers