Explainer: पहाड़ से रास्ते तक चलता है 'क्रशर का खेल'! पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना की हत्या के बाद फिर चर्चा में 2 साल पुराना ये विवाद...
Atar Singh Bhadana murder: राजस्थान के भरतपुर जिले में बयाना के पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना की भीड़ के हमले में मौत ने पूरे प्रदेश में हलचल मचा दी है. अभी तक की पुलिस जांच में ये घटना एक स्टोन क्रशर प्लांट और खनन लीज के रास्ते को लेकर चल रहे पुराने विवाद से जुड़ी बताई जा रही है. इस हत्या के बाद एक बार फिर यह सवाल उठ रहा है कि आखिर क्रशर और खनन का यह कारोबार इतने विवादों में क्यों घिरा रहता है.
पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना की हत्या कब और कहां हुई?
मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक 11 अक्टूबर की शाम करीब साढ़े छह से सात बजे के बीच भरतपुर के वैर थाना क्षेत्र के भौंडा गांव में यह वारदात हुई है. उस वक्त पहाड़ी पर मशीनों से खनन का काम चल रहा था और भड़ाना खुद भी मौके पर मौजूद थे. आरोप है कि भौंडा और रायपुर गांव के करीब 70 से 80 लोगों की भीड़ लाठी-डंडों और पत्थरों के साथ वहां पहुंची और भड़ाना व उनके निजी सुरक्षाकर्मी गगन शर्मा पर हमला कर दिया. इस हमले में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए. जिसके बाद उन्हें वैर के उप जिला अस्पताल ले जाया गया जहां से भड़ाना को जयपुर के एसएमएस अस्पताल रेफर किया गया. बताया जा रहा है कि जयपुर पहुंचने पर डॉक्टरों ने पूर्व विधायक को मृत घोषित कर दिया.
बीजेपी नेता और बयाना से पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना पर असामाजिक तत्वों का हमला। मौत।
— Bhawani Singh (@BhawaniSinghjpr) October 12, 2026
भड़ाना से बहस करते हुए और हमले के लिए आते हुए लोगों की भीड़ और खदान पर खड़े भड़ाना का वायरल विडियो..
भड़ाना बीजेपी के किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रह चुके
भरतपुर के भौडा गांव में रविवार शाम… pic.twitter.com/RwtbL20Jm6
ग्रामीणों ने भड़ाना पर चरागाह भूमि पर अतिक्रमण और अवैध खनन के लगाए थे आरोप
मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक ग्रामीणों ने भड़ाना पर चरागाह भूमि पर अतिक्रमण और अवैध खनन के आरोप लगाए थे. बताया जा रहा है कि यह क्रशर करीब एक साल से बंद था और इसे दोबारा शुरू करने की कोशिश के बाद विवाद और भड़क गया. ग्रामीणों का दावा है कि वे क्रशर को दोबारा चालू करने के विरोध में पिछले 10-15 दिन से शांतिपूर्ण धरने पर बैठे थे.
भड़ाना पक्ष का क्या कहना है?
मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक भड़ाना की पत्नी कमलेश भड़ाना के नाम पर ही भौंडा की पहाड़ी में खनन लीज और क्रशर प्लांट आवंटित बताया जाता है. रिपोर्टों के मुताबिक कानूनी प्रक्रिया के तहत अदालत से संचालन की अनुमति मिलने के बाद ही प्लांट को दोबारा चालू करने की कोशिश की जा रही थी. वहीं, पूर्व विधायक की पत्नी कमलेश भड़ाना ने मीडिया में दिए बयान में आरोप लगाया है कि हमले के दौरान गोली भी चलाई गई और उनके पति को गोली लगी है. हालांकि वैर अस्पताल के डॉक्टरों और पुलिस ने शुरुआती जांच में गोली लगने की पुष्टि नहीं की है. अब जांच अधिकारियों को डिटेल पीएम रिपोर्ट का इंतजार है.
पूर्व विधायक की हत्या में दोनों पक्षों ने लगाए आरोप
इस केस में दोनों पक्ष एक दूसरे पर आरोप लगा रहा हैं. कुछ रिर्पोटों के अनुसार ग्रामीणों का कहना है कि भड़ाना करीब 40 से 50 लोगों के साथ मौके पर पहुंचे और धरने पर बैठे लोगों को हटाने की कोशिश की, जिसके बाद टकराव हुआ. घटना के बाद मौके पर तनाव है और काफी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं.
अतर सिंह भड़ाना कौन थे?
अतर सिंह भड़ाना भरतपुर जिले की बयाना विधानसभा सीट से पूर्व विधायक थे. बताया जाता है कि उनका राजनीतिक सफर कई दलों से होकर गुजरा है. पिछली बार वह बीजेपी की टिकट से जीते थे. बताया जा रहा है कि वह फरीदाबाद के रहने वाले थे.
आखिर 'क्रशर का खेल' होता क्या है?
क्रशर वह मशीन-प्लांट होता है जो खदान से निकले बड़े पत्थरों को तोड़कर गिट्टी, बजरी और डस्ट में बदलता है. यही माल सड़कों, इमारतों और पुलों के निर्माण में जाता है. इस पूरे कारोबार के दो हिस्से होते हैं. पहला, पहाड़ या जमीन से पत्थर निकालने की खनन लीज. दूसरा, उस पत्थर को तोड़ने वाला क्रेशर प्लांट. दोनों के लिए अलग-अलग मंजूरियां, पर्यावरण से जुड़ी अनुमति और रास्ते की जरूरत होती है. विवाद अक्सर इन्हीं जगहों पर खड़े होते हैं.
बीजेपी के हाथ में न देश सुरक्षित है , न ही प्रदेश । पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना को उपद्रवियों ने पीट पीट कर मार डाला @RajCMO @BhajanlalBjp और होम मिनिस्टर @jawaharbedam इसी क्षेत्र से आते है @AICCMedia pic.twitter.com/XrbbGSZaZg
— Satyendra Singh Raghav (@RaghavSatyendra) October 12, 2026
विवाद इतने खूनी क्यों हो जाते हैं?
इसकी कई बड़ी वजहें हैं. पहली, खनन से होने वाली मोटी कमाई, जिसमें हर टन पर करोड़ों का कारोबार जुड़ा होता है. दुसरी, धूल, ब्लास्टिंग, भारी ट्रकों की आवाजाही और खेती-पानी पर पड़ने वाला असर, जिससे आसपास के ग्रामीण नाराज रहते हैं. जब इन मुद्दों पर प्रशासन समय पर समाधान नहीं करता तो विवाद बरसों खिंचते हैं और कई बार हिंसा में बदल जाते हैं.
खनन के इस कारोबार में प्रशासन और माफिया की मिलीभगत के लगते आए हैं आरोप
राजस्थान में यह आरोप बार-बार उठता रहा है. ग्रामीण खनन कारोबार में वन विभाग, खनन विभाग और पुलिस-प्रशासन की कथित मिलीभगत से अवैध खनन के आरोप लगाते आए हैं. एक रिपोर्ट के मुताबिक राजस्थान में सात साल में अवैध खनन के करीब 7,173 मामले दर्ज हुए हैं, जिनमें से 4,181 मामले अरावली क्षेत्र के हैं. बता दें अरावली को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने 30 अक्टूबर 2002 को खनन पर पूरी रोक लगाई थी. लेकिन उसके बाद भी इस इलाके में 21 हजार से ज्यादा अवैध खनन के मामले दर्ज हो चुके हैं. जो कथित मिलीभगत को दर्शाते हैं.
लीज की सीमा से बाहर जाकर करते हैं खनन
पर्यावरण से जुड़े लोगों और रिपोर्टों के मुताबिक खनन माफिया लीज की सीमा से बाहर जाकर खनन करते हैं. बॉर्डर पर तो एक राज्य की वैध लीज की आड़ में दूसरे राज्य के पहाड़ में खनन तक हो जाती है. इसके अलावा चरागाह या सरकारी जमीन पर कब्जा आदि शिकायतें आए दिन मिलती रहती हैं.
क्रशर प्लांट फिर शुरू करने पर बवाल, BJP के पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना की जयपुर में हत्या
Shardiya Navratri 2026: नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी को करें प्रसन्न, इन उपायों से दूर होंगे कष्ट
Shardiya Navratri 2026: आज 12 अक्टूबर 2026 को सोमवार के दिन शारदीय नवरात्रि का दूसरा दिन है. इस दिन माता दुर्गा के दूसरे स्वरूप मां ब्रह्मचारिणी की उपासना की जाती है. देवी ब्रह्मचारिणी की पूजा करने से व्यक्ति को हर कार्य में सफलता मिलती है. ब्रह्मचारिणी माता सफेद वस्त्र धारण करती है और दो हाथों मे से दाहिने हाथ में जापमाला और बाएं हाथ में कमंडल होता है. ब्रह्मचारिणी माता को दुर्गा मां का अविवाहित स्वरूप माना जाता है. इनकी पूजा करने से व्यक्ति के अंदर जप-तप और शक्ति बढ़ती है. ब्रह्मचारिणी माता अपने भक्तों को संदेश देती हैं कि मेहनच करने से ही सफलता मिलने वाली है. वहीं, अगर आपके जीवन में किसी प्रकार की कोई परेशानियां है, तो उन्हें भी कम करने के लिए नवरात्रि के दूसरे कुछ उपाय करने चाहिए.
शारदीय नवरात्रि के दूसरे दिन करें अटूक उपाय
1.बच्चे की अच्छी शिक्षा के लिए
अगर आप चाह रहे हैं कि आपके बच्चे बहुत मेधावी, होनहार, कुशल और कार्यकुशल हो, तो नवरात्रि के दूसरे दिन पर माताओं को कुछ उपाय करने चाहिए. आज नवरात्रि के दूसरे दिन पर आपको थोड़ी-सी मिश्री लेनी है और उसे हथेली में लेकर 108 बार मंत्र का जाप करना चाहिए. आपको इस मंत्र का जाप करना चाहिए- या देवी सर्वभूतेषु शक्ति-रूपेण संस्थिता। नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः. इसके बाद मिश्री को अपने बच्चे को खिला दें. दूसरे दिन से लगातार बाकी नवरात्रियों तक इस उपाय को ऐसा ही करना है.
2.दांपत्य जीवन में परस्पर प्रेम बनाए रखने के लिए
नवरात्रि के दूसरे दिन पर दांपत्य जीवन में परस्पर प्रेम और सहयोग बनाए रखने के लिए लाल या काले रंग की गुंजा के पांच दाने लेकर उसे एक मिट्टी के बर्तन या मिट्टी के दीये में शहद के साथ डूबों कर सुरक्षित रखता है. इस उपाय को करते समय आपको अपने जीवनसाथी का नाम अवश्य लेते रहना है. इस उपाय को अपने जीवनसाथी या किसी को भी बताना नहीं चाहिए. ये चमकीले और सुंदर बीज होते हैं.
ये भी पढ़ें- Dussehra 2026: दशहरा की सही तारीख क्या है? नोट करें रावण दहन का समय
3.कुंडली में मांगलिक समस्या दूर करने का उपाय
यदि आपकी कुंडली में मांगलिक समस्या है और उसके चलते आपकी शादी या अच्छा रिश्ता नहीं मिल पा रहा है तो आपको नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी का आशीर्वाद लेकर मंगल यंत्र को सिद्ध करें. उसके बाद उसे धारण करें.
4.सौभाग्य में वृद्धि करने का उपाय
अगर आप अपने सुख-सौभाग्य में वृद्धि करना चाहते हैं तो जीवनसाथी के साथ रिश्ते को बेहतर बनाए रखने के लिए नवरात्रि के दूसरे दिन आपको भगवान शिव और माता गौरी की विधिवत पूजा करनी चाहिए. साथ ही एक मंत्र का 21 बार जाप करना चाहिए. यह मंत्र है- ऊं शं शंकराय भवोद्भवाय शं ऊं नमः.
5.धन की कमी दूर करने का उपाय
घर में धन-धान्य की कमी को दूर करने के लिए आपको नवरात्रि के दूसरे दिन पर उपाय करना चाहिए. इस दिन आपको सुबह स्नान आदि करने के बाद एक साबुत फिटकरी का टुकड़ा लें, उसका वजन कम से कम 50 ग्राम का होना चाहिए. फिटकरी के टुकड़े को काले कपड़े में सिलकर घर या ऑफिस के मेन गेट पर टांग दें. अगर फिटकरी टांगना संभव न हो तो फिटकरी को घर में ही काले कपड़े में लपेटकर रख दें.
6.करियर में ग्रोथ का उपाय
अगर आप अपने करियक में तरक्की करना चाहते हैं तो नवरात्रि के दूसरे दिन थोड़ा सा कच्चा सूत लेकर उसे केसर से रंग दें. इस रंगे हुए सूत को अपने व्यापार स्थल में बांध लें और नौकरी करने वाले लोगों को इसे अपनी अलमारी, दराज या टेबल पर कहीं भी रख दें.
7.उत्तम विद्या की प्राप्ति के लिए
नवरात्रि के दूसरे दिन अगर आप चाहते हैं कि आपके बच्चों को उच्चतम विद्या प्राप्त हो, तो नवरात्रि के दूसरे दिन आपको चमेली या किसी अन्य सेफद पुष्प के साथ ही 6 लौंग और एक कपूर लेकर देवी माता के सामने आहुति देनी चाहिए. आहुति देते हुए या देवी सर्वभूतेषु विद्या रूपेण संस्थिता। नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः॥, इस मंत्र का जाप करना चाहिए.
8.जीवन में सफलता का उपाय
अगर आप अपने जीवन के किसी भी क्षेत्र में सफलता पाने के लिए और अपने करियर में आगे बढ़ने के लिए नवरात्रि के दूसरे दिन पर देवी ब्रह्मचारिणी के मंत्र का 11 बार जाप करना चाहिए. देवी मां का मंत्र इस प्रकार है- दधानां कर पद्माभ्यां अक्षमाला कमण्डलुम्। देवी प्रसीदतु मयि ब्रह्मचारिणीः अत्युत्तमा॥.
9.कर्ज से मुक्ति के उपाय
नवरात्रि के दूसरे दिन पर आप कर्ज से मुक्ति के लिए उपाय करना चाहिए. इस दिन आपको माता की पूजा के समय सवा किलो साबुत लाल मसूर, लाल कपड़े में बांधकर अपने सामने रखना है. इसके बाद माता के सामने देसी घी का दीया जलाना चाहिए. इसके बाद इस मंत्र का 108 बार जाप करना चाहिए- दधानां कर पद्माभ्यां अक्षमाला कमण्डलुम्। देवी प्रसीदतु मयि ब्रह्मचारिणीः अत्युत्तमा॥
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए प्रदान की गई है. News Nation इसकी पुष्टि नहीं करता है.)
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation








