Responsive Scrollable Menu

ये हैं T20I क्रिकेट में सबसे ज्यादा कैच लेने वाले भारतीय क्रिकेटर्स, टॉप-5 में शामिल हुए तिलक वर्मा, जानिए नंबर-1 पर है किसका राज

Most Catches In T20I By Indian Cricketer: वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के साथ खेली जा रही टी-20 सीरीज के तीसरे मुकाबले में तिलक वर्मा ने बल्ले से भले ही 16 गेंद पर 28 रन बनाए और अपनी टीम को 223 के स्कोर तक पहुंचाने में मदद की. लेकिन, फील्डिंग के दौरान उन्होंने कुछ ऐसा किया, जिसके बाद अब उनका नाम एलीट लिस्ट में शामिल हो गया है. इंदौर के होल्कर स्टेडियम में तिलक वर्मा ने बेहतरीन फील्डिंग की और 2 शानदार कैच लपके. तिलक ने क्वेंटिन सैम्पसन और कीमो पॉल को आउट करने के लिए कैच लपका. इसी के साथ उन्होंने T20I क्रिकेट में अपने 50 कैच भी पूरे कर लिए. इसी के साथ तिलक वर्मा ने रोहित शर्मा, विराट कोहली वाली एलीट लिस्ट में एंट्री कर ली है.

5- तिलक वर्मा

वेस्टइंडीज के साथ खेले गए तीसरे टी-20 मैच में तिलक वर्मा ने 2 कैच लिए. उन्होंने क्वेंटिन सैम्पसन और कीमो पॉल के कैच लिए और उन्हे पवेलियन का रास्ता दिखाया. इसी के साथ तिलक वर्मा टी-20 इंटरनेशनल में 50 कैच पूरे कर लिए हैं. वह सबसे ज्यादा कैच लेने वाले पांचवें खिलाड़ी बन गए हैं. उन्होंने 2023 से अब तक 68 T20I मैच खेले हैं, जिसकी 66 पारियों में उन्होंने 50 कैच लिए हैं. इस दौरान उन्होंने एक मैच में मैक्सिमम 3 कैच लिए.

4- विराट कोहली

कैच लेने वाले भारतीय खिलाड़ियों की बात हो और उसमें विराट कोहली का नाम न आए. ऐसा तो कम ही देखने को मिलता है. विराट कोहली का नाम इस लिस्ट में चौथे स्थान पर आता है. उन्होंने 2010 से 2024 के बीच भारत के लिए 125 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेले, जिसकी 124 पारियों में उन्होंने 54 कैच लिए. इस दौरान उन्होंने एक मैच में मैक्सिमम 3 कैच लिए.

3- सूर्यकुमार यादव

इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर स्टार क्रिकेटर सूर्यकुमार यादव का नाम आता है. सूर्या भारत के लिए सबसे ज्यादा टी-20 आई कैच लेने वाले तीसरे खिलाड़ी हैं. 2021 से 2026 के बीच भारत के लिए 113 टी-20 मैच खेले, जिसकी 111 पारियों में 58 कैच लपके. उन्होंने इस दौरान एक मैच में मैक्सिमम 3 कैच लिए. 

2- हार्दिक पांड्या

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या एक कमाल के फील्डर भी हैं. उन्होंने 2016 से अब तक भारत के लिए 138 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेले, जिसकी 137 पारियों में उन्होंने 64 कैच लपके. इस दौरान उन्होंने मैक्सिमम एक मैच में 3 कैच लिए.

1- रोहित शर्मा

टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में भारत की ओर से सबसे ज्यादा कैच लेने का रिकॉर्ड दिग्गज क्रिकेटर रोहित शर्मा के नाम पर दर्ज है. हिटमैन के नाम से मशहूर रोहित ने 2007 से 2024 के बीच 159 T20I मैच खेले हैं, जिसकी 159 पारियों में उन्होंने 65 कैच लिए. उन्होंने मैक्सिमम एक मैच में 3 कैच लेने का कारनामा किया.

भारत के लिए T20I क्रिकेट में सबसे ज्यादा कैच लेने वाले क्रिकेटर्स की लिस्ट:-

रैंक

खिलाड़ी

मैच

कैच लेने की पारियां

कुल कैच

एक मैच में सर्वाधिक कैच

1

रोहित शर्मा

159

159

65

3

2

हार्दिक पांड्या

138

137

64

3

3

सूर्यकुमार यादव

113

111

58

3

4

विराट कोहली

125

124

54

3

5

तिलक वर्मा

68

66

50

3

ये भी पढ़ें: धोनी, विराट, रोहित सब छूटे पीछे, श्रेयस अय्यर इस मामले में बने भारत के नंबर-1 कप्तान

Continue reading on the app

दिल्ली के जंतर-मंतर पर अब नहीं कर पाएंगे धरना प्रदर्शन, आंदोलन के लिए रामलीला मैदान समेत तीन स्थान तय

दिल्ली के जंतर मंतर पर अब धरना प्रदर्शन नहीं किया जा सकेगा. प्रदर्शन के लिए राजधानी में अब नए स्थान तय किए गए हैं. इनमें रामलीला मैदान का नाम भी शामिल है. बता दें कि दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर को प्रदर्शन साइट की सूची से हटा दिया है. जिसे लेकर गृह मंत्रालय ने नोटिफाई किया है. ऐसे में अब दिल्ली के जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन नहीं किया जा सकेगा. केंद्रीय गृह मंत्रालय ने ये फैसला लिया है. बता दें कि दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा कारणों से जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटा दिया है. धरना-प्रदर्शन के लिए दिल्ली पुलिस ने अब तीन नए स्थान चुने हैं.

जंतर-मंतर की जगह अब इन स्थानों पर कर सकेंगे विरोध प्रदर्शन

जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटा दिया गया है. हालांकि अब दिल्ली में तीन स्थानों पर धरना प्रदर्शन किया जा सकेगा. इनमें रामलीला मैदान, बुराडी मैदान और CBD ग्राउंड शामिल हैं.

 

खबर अभी अपडेट हो रही है....

 

Continue reading on the app

  Sports

गेंद पकड़ रहे थे या मछली? केशव महाराज ने लपका ऐसा अतरंगी कैच, बल्लेबाज ने पकड़ लिया सिर

ऑस्ट्रेलिया ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में बेशक अपना शिकंजा कस लिया हो, लेकिन पहली पारी में उसकी भी हालत खराब हो गई थी. हालांकि, मैट रेनेशॉ ने 190 रनों की दमदार पारी खेलकर ऑस्ट्रेलिया को बढ़त दिला दी. शानदार फॉर्म में चल रहे मैट रेनेशॉ को दूसरी पारी में केशव महाराज ने आउट किया. केशव ने अपनी ही गेंद पर रेनेशॉ का एक अतरंगी कैच लपका. Tue, 13 Oct 2026 00:15:29 +0530

  Videos
See all

Pakistan News: शहबाज शरीफ और मुनीर पर आई नई मुसीबत! #shorts #viral #ytshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-13T00:37:06+00:00

Strait of Hormuz News: होर्मुज पर ईरान का कब्जा! Iran News | America Iran War | World News #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-13T00:45:28+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers