Responsive Scrollable Menu

Apple App Store से गायब हुआ Telegram, यूजर्स क्यों नहीं कर पा रहे डाउनलोड, आखिर क्या है पूरा मामला

कई यूजर्स Apple App Store से Telegram को डाउनलोड नहीं कर पा रहे हैं. हालांकि, पुराने यूजर्स पर इसका कोई असर नहीं पड़ा है. Apple और Telegram ने अभी तक इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है. दूसरी ओर, Telegram के संस्थापक पावेल डुरोव कई देशों में कानूनी जांच का सामना कर रहे है. रूस ने उन पर गंभीर आरोप लगाए हैं, जबकि ऑस्ट्रेलिया समेत अन्य देशों में भी Telegram कंटेंट मॉडरेशन और सुरक्षा नियमों को लेकर सवालों के घेरे में है.

Continue reading on the app

नागदा में रेलवे बायपास ट्रैक का विरोध तेज, निजी भूमि अधिग्रहण पर जन आंदोलन की चेतावनी

नागदा में नई दिल्ली-मुंबई रेल कॉरिडोर के तहत दो रेल लाइन डाली जाने वाली है। जिसका विरोध अब शहर वासियों और प्रभावितों द्वारा शुरू कर दिया गया है। इसके लिए नागदा बचाओं समिति का गठन कर जन आंदोलन करने की चेतावनी भी दी गई है।

इस मामले में सांसद अनिल फिरोजिया भी दिल्ली में रेलवे अधिकारियों से मुलाकात करने के लिए पहुंचे। उन्होंने इस संबंध में अधिकारियों को सारी जानकारी दी। जिस पर उन्हें हर संभव मदद करने का भरोसा दिलाया गया है।

बायपास ट्रैक है प्रस्तावित

बता दें कि मुंबई से जो भी मालगाड़ियां आती हैं। उनके लिए नागदा में एक नया रेलवे बायपास ट्रैक बनाया जाना प्रस्तावित है। ये बायपास सीधा दिल्ली से जोड़ा जाएगा। जिससे मालगाड़ियों को नागदा स्टेशन या मुख्य यार्ड जाने की आवश्यकता नहीं होगी। इस परियोजना को धरातल पर उतारने में 75 प्रतिशत निजी और 25 प्रतिशत सरकारी भूमि का अधिग्रहण किया जाने वाला है, जिसका प्रारंभिक सर्वे किया जा चुका है।

क्यों हो रहा विरोध

बता दें कि यह प्रस्तावित ट्रैक शहर के बिल्कुल करीब से गुजर रहा है। इसकी वजह से आवासीय कॉलोनी, पेट्रोल पंप, दुकानें और किसानों की जमीन प्रभावित होने वाली है। इस संबंध में नागदा बचाओ समिति की तरफ से ज्ञापन भी दिया गया है लेकिन अब तक कोई आश्वासन नहीं मिला है। यही वजह है कि धरना प्रदर्शन की तैयारी की जा रही है।

जनप्रतिनिधि बने जनता की आवाज

लोगों के इस मुद्दे को देखते हुए भाजपा और कांग्रेस के स्थानीय जनप्रतिनिधि आगे आए हैं। सांसद अनिल फिरोजिया ने दिल्ली में रेल मंत्री और अधिकारियों से मुलाकात का स्थानीय लोगों की चिंता उनके सामने जाहिर की। इस पर अधिकारियों की ओर से हर संभव मदद करने और सकारात्मक कदम उठाने का आश्वासन दिया गया है। वहीं थावरचंद गहलोत की ओर से रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिखकर इस रेल लाइन को शहर से दूर निकालने का सुझाव दिया गया है।

रेलवे का क्या प्लान

इस बारे में पश्चिम रेलवे का कहना है कि अभी केवल प्रारंभिक सर्वे किया गया है और इसे अंतिम नहीं माना जा सकता। वरिष्ठ अधिकारी विकल्पों पर विचार कर रहे हैं और तकनीकी परीक्षण के बाद ही अंतिम रूट तय किया जाएगा।

Continue reading on the app

  Sports

Video: दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए भारतीय टीम श्रीलंका रवाना, बदले हुए लुक में नजर आए कई खिलाड़ी

दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए भारतीय टीम श्रीलंका रवाना, बदले हुए लुक में नजर आए कई खिलाड़ी Tue, 4 Aug 2026 15:19:49 +0530

  Videos
See all

Master Stroke LIVE: Karnataka में छात्रों पर लाठीचार्ज! | Jharkhand Protest | Nepal Violence | Soren #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-04T11:08:39+00:00

Jharkhand Student Protest: छात्रों के आंदोनल पर सीएम Hemant Soren का बड़ा बयान #shorts | Breaking #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-04T11:10:25+00:00

Pakistan Political Crisis: Gen Z ने पाकिस्तान में किया तख्तापलट?Munir ने Shahbaz को कुर्सी से हटाया! #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-04T11:16:14+00:00

Prashant Kishor Interview: जाति-धर्म से ऊपर उठकर लोग वोट दें: प्रशांत किशोर | Bankipur Election #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-04T11:08:53+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers