Responsive Scrollable Menu

कौन हैं टी. दिलीप, जिनके लिए रोहित शर्मा ने किया इमोशनल पोस्ट? कहा- आप पर्दे के पीछे के स्टार

Who is T Dilip: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व फील्डिंग कोच टी. दिलीप का बीसीसीआई के साथ पांच साल का कार्यकाल खत्म हो गया है। उनके विदाई के बाद रोहित शर्मा ने उन्हें 'लीजेंड' बताते हुए इमोशनल पोस्ट शेयर किया।

Continue reading on the app

CWG से लौटे खिलाड़ियों का स्वागत:अस्मिता बोलीं-देशा में जूडो को नई पहचान मिलेगी; साक्षी ने कहा- यह किसी सपने के सच होने जैसा

स्कॉटलैंड के ग्लासगो में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में शानदार प्रदर्शन के बाद भारतीय खिलाड़ियों का सोमवार को दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल (IGI) एयरपोर्ट पर स्वागत किया गया। बॉक्सिंग, जूडो और पैरा स्पोर्ट्स के मेडल विजेताओं के स्वागत के लिए स्पोर्ट्स ऑथोरिटी ऑफ इंडिया (SAI), भारतीय ओलिंपिक संघ (IOA) और संबंधित राष्ट्रीय खेल महासंघों के अधिकारी, कोच, परिवार के सदस्य और बड़ी संख्या में प्रशंसक मौजूद रहे। ढोल-नगाड़ों, फूल-मालाओं और तिरंगे के साथ खिलाड़ियों का अभिनंदन किया गया। खिलाड़ियों ने इस सफलता का श्रेय टीमवर्क और तैयारी को दिया तथा कहा कि अब उनका अगला लक्ष्य एशियन गेम्स में भी भारत के लिए अधिक से अधिक पदक जीतना है। खिलाड़ियों ने क्या कहा बॉक्सिंग भारत का सबसे सफल खेल बॉक्सिंग रहा। 14 मुक्केबाजों के दल में से 10 खिलाड़ी मेडल जीतकर लौटे। इसमें 7 गोल्ड और 3 सिल्वर शामिल रहे। यानी 71% मेडल कन्वर्जन रेट। बर्मिंघम 2022 में यह आंकड़ा 58% था। साक्षी चौधरी (बॉक्सिंग, गोल्ड) महिला 51 किग्रा वेट कैटेगरी की गोल्ड मेडलिस्ट साक्षी चौधरी ने कहा, ‘यह किसी सपने के सच होने जैसा है। आप सभी हमारा स्वागत करने आए, इससे बहुत अच्छा लग रहा है। बॉक्सिंग में भारत का यह अब तक का सबसे बेहतरीन प्रदर्शन है। अब हमारा अगला लक्ष्य एशियन गेम्स हैं और हम उसकी तैयारी में जुटेंगे।’ प्रिया घनघस (बॉक्सिंग, गोल्ड) प्रिया ने कहा, ‘यह मेरे करियर का अब तक का सबसे बेहतरीन प्रदर्शन है। देश के लिए गोल्ड जीतकर बहुत खुशी हो रही है। अब मेरा पूरा फोकस एशियन गेम्स में भी भारत के लिए गोल्ड जीतने पर रहेगा।’ जैस्मिन लंबोरिया (बॉक्सिंग, गोल्ड) जैस्मिन ने कहा, ‘मुझे बहुत अच्छा लग रहा है। मेरा परिवार और कोच यहां आए हैं। अब मेरा लक्ष्य आने वाली प्रतियोगिताओं में भी भारत के लिए और मेडल जीतना है।’ नरेंद्र बेरवाल (बॉक्सिंग, सिल्वर) हेवीवेट बॉक्सर नरेंद्र बेरवाल ने कहा, ‘पूरी टीम ने अच्छा प्रदर्शन किया। यह मेरा पहला कॉमनवेल्थ गेम्स था। मैंने पूरी तैयारी की थी, लेकिन गोल्ड नहीं जीत सका और सिल्वर से संतोष करना पड़ा। अब दो महीने बाद एशियन गेम्स हैं और वहां अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने की कोशिश करूंगा।’ जूडो जूडो में भारत ने पहली बार कॉमनवेल्थ इतिहास में गोल्ड जीता। अस्मिता डे ने गोल्ड दिलाया। इसके कुछ मिनट बाद हर्ष सिंह ने दूसरा गोल्ड जीत लिया। यामिनी मौर्य ने सिल्वर और उन्नति शर्मा ने ब्रॉन्ज जीतकर कुल चार मेडल दिलाए। हालांकि 14 सदस्यीय भारतीय टीम के दो खिलाड़ी अरुण कुमार और तुलिका मान डोपिंग के कारण बाहर हो गए। अस्मिता डे (जूडो, गोल्ड) अस्मिता डे ने कहा, ‘भारत ने पहली बार जूडो में दो गोल्ड, एक सिल्वर और एक ब्रॉन्ज मेडल जीता है। यह हमारे लिए बड़ी उपलब्धि है। उम्मीद है कि इससे देश में जूडो को नई पहचान मिलेगी और ज्यादा बच्चे इस खेल से जुड़ेंगे।’ सोमन राणा (पैरा स्पोर्ट्स, गोल्ड) सोमन राणा ने कहा, ‘यह मेडल सिर्फ मेरा नहीं, बल्कि पूरे देश, आर्मी और मेरे राज्य का है। मुझे खुशी है कि अब पैरा स्पोर्ट्स को पहले की तुलना में ज्यादा पहचान मिल रही है। अब मेरा लक्ष्य एशियन गेम्स और पैरालंपिक में भी अच्छा प्रदर्शन करना है।’ मोहम्मद बासिल (पैरा स्पोर्ट्स, सिल्वर) मोहम्मद बासिल ने कहा, ‘यह मेरी पहली अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता थी और सिल्वर मेडल जीतकर बेहद खुशी हो रही है। मौसम थोड़ा चुनौतीपूर्ण था, लेकिन इससे काफी सीख मिली। अब अगली प्रतियोगिताओं में और बेहतर प्रदर्शन करने की कोशिश करूंगा।’ ---------------------------------------------- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… कॉमनवेल्थ में बॉक्सिंग भारत की ताकत, एथलेटिक्स में गोल्ड नहीं:39 मेडल के साथ चौथे स्थान पर; 123 खिलाड़ियों में 38 मेडलिस्ट, सक्सेस रेट 31% कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत ने 13 गोल्ड, 17 सिल्वर और 9 ब्रॉन्ज समेत कुल 39 मेडल जीते। वह मेडल टैली में चौथे नंबर पर रहा। पहली नजर में यह प्रदर्शन बर्मिंघम 2022 के 61 मेडल से कमजोर दिख सकता है, लेकिन आंकड़े अलग कहानी बताते हैं। पूरी खबर

Continue reading on the app

  Sports

Jasprit Bumrah की चोट पर BCCI Selection Committee नाराज, COE के फिटनेस मैनेजमेंट पर उठे गंभीर सवाल

भारतीय क्रिकेट में चोट प्रबंधन और खिलाड़ियों की फिटनेस को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं क्योंकि ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (सीओई)’ की खेल विज्ञान एवं चिकित्सा टीम तथा भारतीय पुरुष सीनियर चयन समिति के बीच तालमेल की कमी के कारण जसप्रीत बुमराह श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला से बाहर हो गये हैं। यह पता चला है कि चयन समिति को शुरुआत में बताया गया था कि बुमराह 15 अगस्त से शुरू होने वाली इस टेस्ट श्रृंखला के लिए उपलब्ध रहेंगे लेकिन बाद में पता चला कि उनकी चोट उम्मीद से अधिक गंभीर है।

खिलाड़ियों की चोट प्रबंधन व्यवस्था पर चर्चा के लिए सोमवार को वीवीएस लक्ष्मण सहित सीओई के शीर्ष अधिकारियों और चयन समिति के अध्यक्ष अजीत अगरकर के बीच वर्चुअल (ऑनलाइन) बैठक हुई। खेल में चोट लगना स्वाभाविक प्रक्रिया है, लेकिन अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस सीओई की खेल विज्ञान टीम का प्रदर्शन अब तक अपेक्षाओं के मुताबिक नहीं है। बीसीसीआई में नितिन पटेल के जाने के बाद से खेल विज्ञान विभाग के प्रमुख का पद खाली है। ऐसे में सीओई के अंतरिम खेल विज्ञान प्रमुख धनंजय कौशिक की भूमिका पर भी नजरें है, जो बेंगलुरु स्थित हाई परफॉर्मेंस सेंटर का संचालन कर रहे हैं।

उनकी योग्यता पर हालांकि सवाल नहीं हैं, लेकिन खिलाड़ियों की वापसी की समयसीमा तय करने और ‘रिटर्न टू प्ले’ प्रोटोकॉल के लगातार पालन को लेकर सवाल उठ रहे हैं। हर्षित राणा के मामले में भी यह सवाल उठाया जा रहा है कि जब उनका वजन अधिक दिख रहा था तब भी खेल विज्ञान टीम ने उन्हें फिट कैसे घोषित किया। इसके बाद उनकी हैमस्ट्रिंग चोट दोबारा उभर आई। इसी तरह दक्षिण भारत के एक टी-20 विशेषज्ञ बल्लेबाज के इंग्लैंड पहुंचने पर अधिक वजन होने की खबरें थीं। वाशिंगटन सुंदर और नितीश कुमार रेड्डी के लगातार चोटिल होने पर भी सवाल उठ रहे हैं।

सुंदर जैसे युवा स्पिनर का बार बार मांसपेशियों में खिंचाव की समस्या से परेशान होना चिंता का विषय है तो वहीं इस बात पर सवाल उठ रहे कि क्या रेड्डी को गेंदबाजी गति बढ़ाने के लिए स्वतंत्र तेज गेंदबाजी कोच स्टीफन जोन्स के साथ अलग से प्रशिक्षण की अनुमति दी गई थी? क्या 120 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से अचानक 130 किमी प्रति घंटे के मध्य तक पहुंचने का प्रयास उनकी चोट का कारण बना?

सीओई के कामकाज पर नजर रखने वाले बीसीसीआई के एक अधिकारी ने गोपनीयता की शर्त पर ‘पीटीआई’ से कहा, ‘‘ सबसे सुरक्षित विकल्प किसी खिलाड़ी को बाहर करना होता है, लेकिन सवाल यह है कि क्या सीओई की मौजूदा खेल विज्ञान टीम शीर्ष खिलाड़ियों को समय पर मैदान पर वापस लाने के लिए पर्याप्त प्रयास कर रही है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘चयनकर्ताओं को भरोसा दिलाया गया था कि बुमराह कम से कम एक टेस्ट मैच के लिए उपलब्ध रहेंगे। अब उन्हें बताया गया है कि पैर की चोट से उबर रहे साई सुदर्शन नेट्स में 75 मिनट बल्लेबाजी कर रहे हैं और चोट से अच्छी वापसी के संकेत दे रहे हैं।

लेकिन अगर बाद में यह बताया जाता है कि साई श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट तक फिट नहीं हो पाएंगे तो चयन प्रक्रिया प्रभावित होगी।’’ भारतीय टीम के फिजियो कामलेश जैन की भूमिका भी अब समीक्षा के दायरे में बताई जा रही है। वह करीब पांच वर्षों से भारतीय टीम के साथ हैं और खिलाड़ियों के बीच काफी लोकप्रिय माने जाते हैं।

माना जा रहा है कि मुख्य कोच गौतम गंभीर और अगरकर इस बैठक का इंतजार कर रहे हैं। बैठक में लक्ष्मण और बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया (समन्वयक के रूप में) भी शामिल होंगे। गंभीर के अगले तीन सप्ताह श्रीलंका में रहने के कारण यह स्पष्ट नहीं है कि समीक्षा बैठक आमने-सामने होगी या वर्चुअल माध्यम से होगी। यह सवाल भी उठ रहा है कि जुलाई में जब गंभीर और अगरकर दोनों भारत में उपलब्ध थे, तब यह बैठक क्यों नहीं की गई।

Tue, 04 Aug 2026 12:35:17 +0530

  Videos
See all

39 पदक जीतकर भारत लौटे खिलाड़ी, दिल्ली एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत | Commonwealth Games 2026 #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-04T07:00:25+00:00

बार-बार खुजली और लाल चकत्ते? जानिए Skin Eczema के कारण, लक्षण और बचाव | Healthvadi #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-04T07:01:16+00:00

Haryana Heavy Rain : हरियाणा में भारी बारिश, झज्जर हुआ पानी-पानी | Breaking News | #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-04T07:11:41+00:00

UP Assembly Supplementary Budget: UP का अनुपूरक बजट हुआ पेश | CM Yogi | Akhilesh | Samajwadi Party #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-04T07:15:21+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers