होटल रेड में 35 साल की टीवी एक्ट्रेस रेस्क्यू:NGO ने पुलिस को दी सेक्स रैकेट की सूचना, प्रोटेक्शन सेंटर में रखी गईं, जानिए पूरा मामला
महाराष्ट्र पुलिस ने ठाणे के एक होटल में रेड कर देह व्यापार और मानव तस्करी के एक कथित रैकेट का खुलासा किया है। इस कार्रवाई में 35 साल की एक टीवी एक्ट्रेस को भी रेस्क्यू किया गया है। वहीं रैकेट चलाने वाली एक 39 साल की महिला की भी गिरफ्तारी हुई है, जो एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से जुड़ीं महिलाओं को देह व्यापार में फंसाती थी। पुलिस के मुताबिक, इस गिरोह पर टीवी सीरियल, वेब सीरीज में काम करने वाली एक्ट्रेसेस को फंसाया जा रहा था। इन्हें फोटोशूट के नाम पर बुलाया जाता और बाद में जबरन रैकेट में शामिल किया जाता था। कैसे हुआ मामले का खुलासा? महाराष्ट्र पुलिस को एक NGO से इस कथित रैकेट की जानकारी मिली थी। इसके बाद 8 अक्टूबर को पुलिस ने मीरा-भायंदर रोड स्थित एक होटल में नकली, अंडरकवर ग्राहक भेजा। जानकारी जुटाने के बाद पुलिस ने होटल में छापा मारा। इस दौरान पुलिस ने तबस्सुम उर्फ सोनिया उमर कुरैशी (39) को पकड़ा। पुलिस का आरोप है कि वह महिलाओं को देह व्यापार में धकेलने के बदले पैसे ले रही थी। इस रेड में 35 साल की टीवी एक्ट्रेस को रेस्क्यू किया गया। वह हिंदी टीवी सीरियल और वेब सीरीज में काम कर चुकी हैं। बचाव के बाद उन्हें मुंबई के रेस्क्यू फाउंडेशन में सुरक्षा के लिए रखा गया है। पुलिस ने एक्ट्रेस का नाम और उनके काम से जुड़ी दूसरी जानकारियां सार्वजनिक नहीं की हैं। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार महिला और उसका कथित साथी मनोरंजन जगत में काम करने वाली महिलाओं को निशाना बनाते थे। हालांकि, पुलिस ने अभी यह नहीं बताया है कि इस मामले में कुल कितनी महिलाएं प्रभावित हुई हैं और कथित रैकेट कितने समय से चल रहा था। तबस्सुम उर्फ सोनिया उमर कुरैशी छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले की रहने वाली है और फिलहाल मुंबई के जोगेश्वरी इलाके में रहती थी। उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 143 और अनैतिक व्यापार (रोकथाम) अधिनियम के संबंधित प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस उसके कथित पुरुष साथी की तलाश कर रही है। मामले में जांच जारी है। 2026 का ये इस तरह का तीसरा मामला 1. सितंबर 2026ः भोजपुरी फिल्मों और हिंदी वेब सीरीज में काम कर चुकी 26 वर्षीय एक्ट्रेस पर कथित देह व्यापार का रैकेट चलाने का आरोप लगा। पुलिस ने दो महिलाओं को बचाया। रिपोर्ट के अनुसार, आरोपी को हिरासत में लिया गया और मामले की जांच शुरू हुई। एक्ट्रेस की पहचान रिपोर्ट में नहीं बताई गई। 2. जून 2026ः मुंबई पुलिस ने एक होटल में कथित देह व्यापार के रैकेट पर कार्रवाई की। रिपोर्टों के मुताबिक, मराठी फिल्म की एक लीड एक्ट्रेस और बंगाली फिल्मों में काम कर चुकी दूसरी एक्ट्रेस को बचाया गया। मामले में एक मेकअप आर्टिस्ट को कथित तौर पर ग्राहकों और महिलाओं के बीच संपर्क कराने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। पहले भी कई एक्ट्रेसेस को किया गया रेस्क्यू 2025 में टीवी एक्ट्रेस अनुष्का दास को किया गया था रेस्क्यू हिदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, 41 वर्षीय टीवी एक्ट्रेस अनु्ष्का दास को कथित देह व्यापार रैकेट चलाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। पुलिस का आरोप था कि वह फिल्म और टीवी इंडस्ट्री में काम पाने की कोशिश कर रही महिलाओं को ग्राहकों से मिलवाती थीं। कार्रवाई में टीवी सीरियल और बंगाली फिल्मों में काम कर चुकीं दो महिलाओं को बचाया गया। 2025 में 4 एक्ट्रेसेस को किया गया रेस्क्यू पुलिस ने एक होटल में जाल बिछाकर कथित देह व्यापार रैकेट का खुलासा किया। PTI की रिपोर्ट के अनुसार, चार महिला कलाकारों को बचाया गया। इनमें से एक हिंदी टीवी सीरियल में काम कर चुकी थीं। श्याम सुंदर अरोड़ा नाम के व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया और उसके सहयोगी के खिलाफ भी कार्रवाई की गई। 2020 में सावधान इंडिया की एक्ट्रेस को बचाया गया पुलिस ने एक होटल में छापा मारकर कथित देह व्यापार के मामले में तीन महिला कलाकारों को बचाया, जिनमें एक नाबालिग भी शामिल थी। प्रिय शर्मा नाम की 29 वर्षीय महिला को कथित तौर पर रैकेट चलाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। बचाई गई महिलाओं में टीवी क्राइम शो सावधान इंडिया में काम कर चुकी एक कलाकार और मराठी फिल्मों व सीरियल में काम कर चुकी एक महिला शामिल थीं। 2015 में कास्टिंग डायरेक्टर ने एक्ट्रेसेस को फंसाया 2015 में पुलिस ने कास्टिंग डायरेक्टर राज सिन्हा को कथित तौर पर महिलाओं को ग्राहकों तक पहुंचाने के आरोप में गिरफ्तार किया था। कार्रवाई में एक टीवी एक्ट्रेस समेत दो महिलाओं को बचाया गया।
iPhone Duo ऑन करते ही स्क्रीन पर दिखेगा यूजर का नाम, Apple ला रहा कस्टमाइज्ड बूट फीचर
एपल (Apple) कंपनी ने अपने ग्राहकों को स्पेशल फील कराने का कोई भी मौका नहीं छोड़ती है। हालिए बहुप्रतीक्षित iPhone Duo के लॉन्च के साथ कंपनी एक और शानदार सरप्राइज लेकर आ रही है। ब्लूमबर्ग के मशहूर टेक जर्नलिस्ट मार्क गुरमन की एक रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका के एपस स्टोर्स से iPhone Duo खरीदने वाले ग्राहकों को फोन को पहली बार ऑन करते ही एक शानदार पर्सनल सरप्राइज मिलेगा।
क्या है एपल का खास सरप्राइज?
आपको बताते चलें कि, 23 अक्टूबर को जब iPhone Duo की आधिकारिक तौर पर बिक्री शुरु होगी, इसको स्टोर पर खरीदने वाले कुछ ग्राहकों की इनिशियल सेटअप स्क्रीन उनके नाम के साथ कस्टमाइज की जाएगी। रिपोर्ट के मुताबिक, एपल रिटेल स्टोर्स में डिवाइस के बूट सिस्टम को कस्टमाइज करने की एक खास तकनीक मौजूद होगी। वहीं, जब ग्राहक पहली बार अपना नया iPhone Duo चालू करेंगे, तो स्क्रीन पर उनके नाम के साथ ही एक सुंदर सा ग्रीटिंग, जैसे "हैलो मार्क" नजर आएगा।
किन ग्राहकों को मिलेगा ये खास एक्सपीरियंस
रिपोर्ट के अनुसार, यह मजेदार और पर्सनल फीचर एक्सक्लूसिव तौर पर सिर्फ iPhone Duo के लिए ही होगा। इसके साथ ही, यह कस्टमाइज्ड ग्रीटिंग शुरुआत में सिर्फ अंग्रेजी और स्पेनिश भाषाओं को ही सपोर्ट करेगा। लेकिन, एपल इस शानदार फीचर को तकनीकी रुप से कैसे लागू करेगा, इसकी सटीक जानकारी पूरी तरह से सामने नहीं आई है। आपको बताते चलें कि एपल ने आधिकारिक तौर पर इस फीचर का एलान किया है।
कब से शुरू होगी प्री-बुकिंग?
यदि आप iPhone Duo का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, तो बता दें कि भारत में iPhone Duo की प्री-बुकिंग 16 अक्तूबर, शुक्रवार शाम 5:30 बजे से शुरु हो जाएगी। वहीं, एपल रिटेल स्टोर्स पर बिक्री और ऑनलाइन स्टोर से ऑर्डर करने की सुविधा 23 अक्टूबर से शुरु होने वाली है।
आईफोन डूओ के फीचर्स
- असल में आईफोन डुओ में दो बेहतरीन Super Retina XDR डिस्प्ले दिए गए हैं। इसकी अंदर 7.6 इंच की बड़ी OLED मेन स्क्रीन दी गई है, बल्कि बाहर 5.4 इंट की कवर स्क्रीन मिलती है। इस स्क्रीन पर सेरामिक शील्ड 2 की सुरक्षा दी गई है। दोनों स्क्रीन 120Hz रिफ्रेश रेट और 3000 निट्स ब्राइटनेस सपोर्ट करता है।
- यह फोन में ग्रेड 5 टाइटेनियम से बना है और इसमें प्रिसिजन हिंज दिया गया है। वहीं, इसमें फेस आईडी की जगह साइड बटन में टच आईडी दी गई है।
- असल में यह फोन एपल के सबसे लेटेस्ट और शक्तिशाली A20 Pro प्रोसेसर लैस है, जिसे अत्याधुनिक 2nm प्लेटफॉर्म पर तैयार किया गया है।
- आईफोन डुओ में 48MP का डुअल फ्यूजन कैमरा दिया गया है, जो फोल्डेबल फोन के हिसाब से बेहद एडवांस है।
- फोल्डेबल फोन में 12 जीबी रैम के साथ 256 जीबी, 512 जीबी, 1 टीबी और 2 टीबी स्टोरेज ऑप्शन मिलेगा।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
prabhasakshi







