Responsive Scrollable Menu

राजस्थान Panchayat Polls में BJP प्रशासन का दुरुपयोग दोहराएगी, Ashok Gehlot का दावा

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत ने सोमवार को पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं से आगामी पंचायती राज चुनावों के लिए एकजुट होने का आह्वान किया। गहलोत ने साथ ही चेतावनी दी कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) चुनावों में ‘‘पुलिस और प्रशासन का दुरुपयोग दोहराएगी।’’ राजस्थान में पंचायती राज चुनाव 22 अक्टूबर से 16 नवंबर तक चार चरणों में होंगे। गहलोत ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘शहरी निकाय चुनावों की तरह भाजपा पंचायती राज चुनावों में भी प्रशासन और पुलिस का दुरुपयोग निश्चित रूप से दोहराएगी।

हमें लोगों को साथ लेकर इस बेईमानी का मुकाबला करना होगा।’’ उन्होंने दावा किया कि कथित अनियमितताओं के बावजूद कांग्रेस ने शहरी निकाय चुनावों में अच्छा प्रदर्शन किया और उसे भाजपा के लगभग बराबर वोट मिले। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘कांग्रेस हमेशा से ग्रामीण इलाकों में मजबूत रही है और इसलिए पार्टी चुनाव जीतेगी।’’ गहलोत ने कहा कि ये चुनाव पार्टी नेतृत्व और कार्यकर्ताओं की सामूहिक जिम्मेदारी हैं। उन्होंने कहा, ‘‘यह किसी एक व्यक्ति की लड़ाई नहीं है।

यह हम सभी की लड़ाई है। मैं जनप्रतिनिधियों से फोन पर बात भी कर रहा हूं और कई साथियों से पहले ही बात कर चुका हूं।’’ उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से गांवों का दौरा करने, लोगों के बीच रहने और भाजपा की उन गतिविधियों को उजागर करने का आग्रह किया, जिन्हें उन्होंने अलोकतांत्रिक बताया। गहलोत ने कहा, ‘‘जब लोग हमारे साथ होते हैं, तो कोई भी प्रशासन या पुलिस उनसे उनका जनादेश नहीं छीन सकती।

Continue reading on the app

Indian Navy में शामिल हुआ एंटी सबमरीन वॉरशिप Mangrol, तटीय सुरक्षा होगी मजबूत

भारतीय नौसेना के उथले समुद्री क्षेत्र में चलने वाले तीसरे पनडुब्बी रोधी युद्धपोत (एएसडब्ल्यू-एसडब्ल्यूसी) ‘मंगरोल’ को सोमवार को यहां बेड़े में शामिल किया गया। इससे नौसेना की पनडुब्बी रोधी युद्ध क्षमता मजबूत होने की उम्मीद है। खासकर तटीय समुद्री क्षेत्रों में, जहां बड़े युद्धपोतों को संचालन संबंधी सीमाओं का सामना करना पड़ता है।

कोच्चि स्थित कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड (सीएसएल) द्वारा निर्मित यह पोत समुद्री गश्ती विमानों, हेलीकॉप्टरों और अन्य युद्धपोतों के साथ मिलकर काम कर सकता है। यह दुश्मन की पनडुब्बियों का पता लगाने और उनके खतरे से निपटने में सक्षम है। इस पोत के नौसेना में शामिल होने से बंदरगाहों, समुद्री पत्तनों और तटीय समुद्री मार्गों की सुरक्षा करने की नौसेना की क्षमता बढ़ेगी।

इसके साथ ही, यह बेड़े के व्यापक अभियानों में भी मदद करेगा। बदलते समुद्री सुरक्षा परिदृश्य में पानी के भीतर से बढ़ते खतरों के बीच ‘मंगरोल’ को नौसेना में शामिल करना उसकी पनडुब्बी रोधी युद्ध क्षमता को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है खासकर तटीय समुद्री क्षेत्रों में इसकी अहम भूमिका होगी। इस पोत को नौसेना में शामिल किया जाना भारत की बढ़ती स्वदेशी जहाज निर्माण क्षमता को भी दर्शाता है।

इस अवसर पर पश्चिमी नौसेना कमान के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ वाइस एडमिरल संजय वत्सायन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। इस पोत का नाम गुजरात के जूनागढ़ जिले के तटीय शहर और मछली पकड़ने वाले प्रमुख बंदरगाह मंगरोल के नाम पर रखा गया है। यह पोत पूर्ववर्ती आईएनएस मंगरोल (एम85) की विरासत को आगे बढ़ाता है।

पूर्ववर्ती पोत एक बारूदी सुरंग-रोधी पोत था, जिसने अप्रैल 2004 तक भारतीय नौसेना में सेवाएं दी थीं। इस नए पोत का नामकरण नौसेना की उस परंपरा को जारी रखता है, जिसके तहत उसके पूर्ववर्ती युद्धपोतों की विरासत को संरक्षित किया जाता है। नौसेना ने बताया कि 80 प्रतिशत से अधिक स्वदेशी सामग्री से निर्मित ‘मंगरोल’ युद्धपोतों के डिजाइन, निर्माण तथा उन्नत हथियारों और सेंसरों को एकीकृत करने की भारत की बढ़ती क्षमता को दर्शाता है।

तटीय और कम गहराई वाले समुद्री क्षेत्रों में पानी के भीतर मौजूद खतरों का पता लगाने और उनसे निपटने के लिए तैयार ‘मंगरोल’ आधुनिक हथियारों और सेंसरों से लैस है। इनमें ‘अभय’ हल-माउंटेड सोनार, हल्के टॉरपीडो, स्वदेशी पनडुब्बी रोधी रॉकेट लॉन्चर और ‘मारीच’ उन्नत टॉरपीडो डिकॉय प्रणाली शामिल हैं। तीन डीजल इंजनों और वॉटरजेट प्रणोदन प्रणाली से संचालित यह पोत उथले समुद्री क्षेत्रों में बेहद कुशलता से दिशा बदलने और संचालन करने में सक्षम है।

यह पानी के भीतर निगरानी, कम तीव्रता वाले समुद्री अभियानों और बारूदी सुरंगों से जुड़े अभियानों को अंजाम देने में भी सक्षम है।

Continue reading on the app

  Sports

गेंद पकड़ रहे थे या मछली? केशव महाराज ने लपका ऐसा अतरंगी कैच, बल्लेबाज ने पकड़ लिया सिर

ऑस्ट्रेलिया ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में बेशक अपना शिकंजा कस लिया हो, लेकिन पहली पारी में उसकी भी हालत खराब हो गई थी. हालांकि, मैट रेनेशॉ ने 190 रनों की दमदार पारी खेलकर ऑस्ट्रेलिया को बढ़त दिला दी. शानदार फॉर्म में चल रहे मैट रेनेशॉ को दूसरी पारी में केशव महाराज ने आउट किया. केशव ने अपनी ही गेंद पर रेनेशॉ का एक अतरंगी कैच लपका. Tue, 13 Oct 2026 00:15:29 +0530

  Videos
See all

India Block के नेताओं ने बताई Supreme Court March की असली वजह! Rahul Gandhi | News18 India #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-12T19:00:04+00:00

Today's Morning Headlines: Jantar Mantar | India Bloc March | Rahul Gandhi | Delhi Police | EC Row #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-12T18:57:57+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers