Responsive Scrollable Menu

अभिजीत दीपके को पकड़ने विमान के अंदर कैसे पहुंची पुलिस? एयर इंडिया ने किससे मांगा जवाब

एयर इंडिया ने ब्यूरो ऑफ सिविल एविएशन सिक्योरिटी से जवाब मांगा  है कि पुलिस विमान के अंदर कैसे घुस गई। नियम के मुताबिक विमान में जाने के लिए टिकट या फिर पास होना जरूरी है।

Continue reading on the app

भाई-बहन के रिश्ते की आड़ में फैलाई अश्लीलता:बिग बॉस 20 में सलमान खान ने उठाए सवाल, पूर्व कंटेस्टेंट भी भड़कीं; 2 वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट की एंट्री

टेलीविजन रियलिटी शो बिग बॉस 20 इन दिनों शो के कंटेस्टेंट्स स्काउट ओपी और लव गिल के अजीबो-गरीब रिश्ते के चलते चर्चा में है। दोनों इसे भाई-बहन का रिश्ता बताते हैं, हालांकि शो में एक-दूसरे के साथ उनका बिहेवियर सवालों में है। सोशल मीडिया पर कई क्लिप वायरल हो रहे हैं, जिनमें कभी स्काउट लव को गलत तरह छूते दिखे, तो कभी उन्हें मसाज देते दिखे। चर्चा के बीच अब सलमान खान ने वीकेंड का वार में ये मुद्दा उठाया। शो के हालिया एपिसोड में सलमान ने लव गिल और स्काउट की कथित शारीरिक नजदीकियों पर लव से पूछा, आपका कोई भाई है? जब लव ने कहा हां, तो सलमान ने पूछा- बड़ा भाई है या छोटा। तो लव ने बताया कि उनका 17 साल का छोटा भाई है। इस पर सलमान काफी देर तक चुप रहे और फिर पूछा कि आपका भाई के साथ रिश्ता कैसा है। ऑकवर्ड है, फिजिकल टच पर। क्या वो आपको पैर से कमर पर टच करते हैं, मसाज देते हैं। जब लव ने कहा कि वो भाई के साथ ऐसा करती हैं, तो सलमान ने बात वहीं रोक दी और कहा- अगर आपको फर्क नहीं पड़ता, तो फिर ठीक है। सलमान के जाने के बाद स्काउट परेशान दिखे और कहा कि उनके रिश्ते को गलत तरह दिखाया जा रहा है, जिस पर लव ने कहा कि वो भाई-बहन जैसे ही रहते हैं। पूर्व कंटेस्टेंट काम्या पंजाबी ने भी उठाए सवाल काम्या पंजाबी ने सोशल मीडिया पर लिखा, 'भाई-बहन’ वाले रिश्ते से स्काउट और लव गिल के बीच इस तरह की शारीरिक नजदीकियां आखिर कैसे आ गईं? रिश्तों में कुछ सीमाएं होनी चाहिए, रियलिटी शो में भी। आखिर इनके बीच चल क्या रहा है? सिर्फ मस्ती-मजाक या फिर हदें पार हो रही हैं?' क्यों हुआ लव-स्काउट के रिश्ते पर विवाद लव गिल और स्काउट ओपी शुरुआत से खुद को भाई-बहन बताते आए हैं, हालांकि पिछले कुछ दिनों से उनके कुछ क्लिप से विवाद हो रहा है। दरअसल, एक क्लिप में स्काउट, सोफे पर लेटी हुईं लव की कमर पर पैर फेरते दिखे। आलोचना होने पर स्काउट की गर्लफ्रेंड काश्वी ने भी लाइव स्ट्रीमिंग पर इस मुद्दे पर सफाई दी। शो में आईं 2 नई वाइल्ड कार्ड एंट्री टीवी एक्टर मनीष गोयल और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर नकुल धुल उर्फ मिट्ठू डॉन की शो में वाइल्ड कार्ड एंट्री हुई है। मनीष गोयल हिंदी टेलीविजन इंडस्ट्री के जाने-माने एक्टर हैं। उन्होंने ‘कहानी घर घर की’ से टेलीविजन करियर शुरू किया था। इसके बाद उन्होंने ‘कसौटी जिंदगी की’, ‘भाभी’ और ‘अनुपमा’ जैसे लोकप्रिय टीवी शोज में काम किया। कौन हैं नकुल धुल उर्फ मिट्ठू डॉन, जो बयानों से विवादों में रहे नकुल धुल हरियाणा के फरीदाबाद से ताल्लुक रखने वाले सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और कंटेंट क्रिएटर हैं। इंटरनेट पर वह ‘मिट्ठू डॉन’ के नाम से मशहूर हैं। वह इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर मीम्स, व्यंग्य, मजाक और सामाजिक-राजनीतिक मुद्दों पर वीडियो बनाते हैं। उनकी पहचान बेबाक अंदाज और तंज भरे कंटेंट से बनी है। नकुल धुल महिलाओं पर विवादित टिप्पणी करने से कई बार विवादों में रह चुके हैं। उनका एक पुराना वीडियो फरवरी 2026 में भी विवाद का कारण बना था। वीडियो में वह कहते सुनाई देते हैं, ‘किसी दिन लड़की के पीछे चल के देखो 11 बजे। तुम्हें पता लगेगा डर क्या होता है।’ इसके बाद वह दोस्तों से कहते हैं कि लड़की को छेड़ना नहीं है। तेज चलना है, अचानक दौड़ना है और फिर उससे आगे निकल जाना है। इस दौरान उन्होंने अभद्र भाषा का भी इस्तेमाल किया। क्लिप सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने महिलाओं की सुरक्षा से जुड़े डर को मजाक बनाने पर सवाल उठाए थे। महिलाओं को ‘नीचा जेंडर’ कहने वाला वीडियो नकुल धुल का एक दूसरा पुराना वीडियो भी चर्चा में है। इसमें वह महिलाओं के लिए ‘नीचा जेंडर’ जैसे शब्दों का इस्तेमाल करते सुनाई देते हैं। वीडियो में वह कहते हैं, ‘बात ऐसी है कि नीची जेंडर के लोगों के साथ नहीं घूमते हम। ये है नीचा जेंडर। हम हैं ऊंचे जेंडर के लोग।’ बयान सामने आने के बाद कई सोशल मीडिया यूजर्स ने उनके नजरिए पर सवाल उठाए। लोगों ने इसे महिलाओं को कमतर दिखाने वाली सोच बताया। क्यों एक साथ हुईं 2 वाइल्ड कार्ड एंट्री दरअसल, बिग बॉस का 20वां सीजन, पिछले सीजन के मुकाबले खास चर्चा में नहीं है। शो में कंटेस्टेंट्स के चुनाव पर भी सवाल उठाए गए थे। टास्क और डबल लाइफ वाली थीम भी सवालों में थी। हर साल शो झगड़ों के चलते सुर्खियां बटोरता है, हालांकि इस साल के कंटेस्टेंट्स शो में वैल्यू एड करने में नाकाम दिखे। कंटेस्टेंट्स से ज्यादा चर्चा सलमान खान के बयानों की है। ऐसे में मेकर्स ने शो में दो वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट्स जोड़े हैं, जिससे आने वाले दिनों में शो में बड़े झगड़े देखने मिल सकते हैं।

Continue reading on the app

  Sports

Ranji Trophy में Tushar Deshpande ने ली हैट्रिक, Mumbai को मिली 351 रन की बढ़त

भारतीय टीम में जगह नहीं मिलने के बाद अपनी गेंदबाजी से जवाब देने उतरे मुंबई के तेज गेंदबाज तुषार देशपांडे ने रणजी ट्रॉफी में ऐसा प्रदर्शन किया कि चंडीगढ़ की टीम संभलने का मौका भी नहीं पा सकी। अपने फर्स्ट क्लास करियर का 50वां मुकाबला खेल रहे देशपांडे ने केवल 20 गेंदों के भीतर 5 विकेट लेकर चंडीगढ़ की पारी समेटने में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने 7 ओवर में 17 रन देकर 5 विकेट लिए और इस दौरान हैट्रिक भी पूरी की। उनकी शानदार गेंदबाजी के दम पर मुंबई ने चंडीगढ़ को पहली पारी में महज 78 रन पर समेट दिया।

मुंबई और चंडीगढ़ के बीच रणजी ट्रॉफी के एलीट ग्रुप डी का मुकाबला वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है। मुंबई ने पहली पारी में 429 रन बनाए थे। इसके जवाब में चंडीगढ़ की टीम 19.1 ओवर में ही ढेर हो गई। मुंबई को पहली पारी में 351 रन की बड़ी बढ़त मिली और उसने मेहमान टीम को दोबारा बल्लेबाजी के लिए बुला लिया। फॉलोऑन के बाद भी चंडीगढ़ की मुश्किलें कम नहीं हुईं। दिन के आखिरी ओवर में देशपांडे ने विषु कश्यप को बोल्ड कर दिया। इसके साथ ही चंडीगढ़ ने बिना रन बनाए अपना पहला विकेट गंवा दिया।

देशपांडे ने चंडीगढ़ के खिलाफ अपनी गेंदबाजी की शुरुआत सातवें ओवर में अर्सलान खान को 2 रन पर बोल्ड करके की। इसके बाद 11वें ओवर में उन्होंने अर्जुन आजाद को 20 रन पर आउट किया। आजाद का कैच सिल्वेस्टर डिसूजा ने लॉन्ग लेग पर पकड़ा। अगली ही गेंद पर शिवम भांबरी तेज गेंद पर बोल्ड हो गए, जबकि दीपिंदर कुश को यशस्वी जायसवाल ने पहली स्लिप में लपक लिया। इस तरह देशपांडे ने हैट्रिक पूरी कर ली।

गौरतलब है कि देशपांडे मुंबई की ओर से प्रथम श्रेणी क्रिकेट में हैट्रिक लेने वाले छठे गेंदबाज बन गए हैं। उनसे पहले जहांगीर खोत, उमेश कुलकर्णी, अब्दुल इस्माइल, रॉयस्टन डायस और शार्दुल ठाकुर यह उपलब्धि हासिल कर चुके हैं। शार्दुल ने 2025-26 सत्र में मेघालय के खिलाफ हैट्रिक ली थी। देशपांडे ने राज अंगद बावा को एलबीडब्ल्यू आउट करके अपना पांचवां विकेट पूरा किया। यह उनके प्रथम श्रेणी करियर का छठा पांच विकेट वाला प्रदर्शन है। चंडीगढ़ ने 11वें ओवर में 25 रन पर 1 विकेट गंवाया था, लेकिन इसके बाद केवल 4 रन जोड़कर 5 विकेट और खो दिए।

इससे पहले मुंबई ने दिन की शुरुआत 249 रन पर 5 विकेट से की थी। कप्तान सिद्धेश लाड 86 रन बनाकर आउट हुए, जबकि शम्स मुलानी ने 39 रन बनाए। बाद में तनुष कोटियन ने 58 रन, मोहित अवस्थी ने नाबाद 56 रन और देशपांडे ने 44 रन की उपयोगी पारियां खेलीं। मुंबई ने 136.5 ओवर में 429 रन बनाए। कोटियन और अवस्थी ने नौवें विकेट के लिए 67 रन जोड़े। चंडीगढ़ की ओर से राज अंगद बावा और रोहित धांडा ने 4-4 विकेट लिए। बावा ने 73 रन देकर 4 विकेट हासिल किए, जबकि धांडा ने 78 रन दिए।

बता दें कि देशपांडे को न्यूजीलैंड दौरे पर जाने वाली भारत की ए टीम में जगह नहीं मिली थी। इससे पहले उन्होंने ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ पांडिचेरी में दूसरे बहुदिवसीय मुकाबले में 52 रन बनाकर भारत ए को मैच बचाने में मदद की थी। चंडीगढ़ की टीम 2018-19 सत्र से घरेलू क्रिकेट खेल रही है और 78 रन उसका फर्स्ट क्लास क्रिकेट में अब तक का सबसे कम स्कोर है। मंगलवार को मुंबई की टीम इस मुकाबले को बोनस अंक वाली जीत में बदलने की कोशिश करेगी।

Mon, 12 Oct 2026 19:29:00 +0530

  Videos
See all

INDI Bloc Protest: नहीं होने देंगे देश में तख्तापलट,दिपके-राहुल EXPOSED! | CJP | Dipke | Rahul | BJP #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-12T14:15:34+00:00

Debate With Arnab LIVE: Is Kasab The Role Model Of Spread Anarchy Gang Trying Regime Change? #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-12T14:16:04+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers