Responsive Scrollable Menu

अभिषेक शर्मा बोले- स्प्रिंगर के शॉर्ट देखकर हैरान था:हम विंडीज को वापसी का मौका नहीं देना चाहते थे; भारत ने जीता तीसरा टी-20

भारत ने इंदौर के होलकर स्टेडियम में वेस्टइंडीज को तीसरे टी-20 में 14 रन से हराकर 5 मैचों की सीरीज में 2-1 की बढ़त बना ली। रविवार को मैच के बाद भारतीय ओपनर अभिषेक शर्मा ने कहा- ‘आज स्प्रिंगर ने जिस तरह बल्लेबाजी की, उससे मैं सच में हैरान था। उसने ऐसे शॉट खेले, जो आसान नहीं थे।’ स्प्रिंगर 8वें नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे और 11 गेंद पर 2 चौके और 4 छक्के के सहारे नाबाद 35 रन बना दिए। उन्होंने 318.18 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए। हालांकि, टीम इंडिया ने मैच जीत लिया। अभिषेक ने कहा- एक भी खराब गेंद नहीं डालना चाहते थे अभिषेक शर्मा ने कहा कि दूसरे मैच के बाद भारतीय टीम इस बार पूरी तरह तैयार थी। टीम का फोकस खराब गेंदों से बचने का था। अभिषेक ने कहा, ‘गेंदबाजी के दौरान पावरप्ले अच्छा रहने के बावजूद हम उन्हें एक भी खराब गेंद नहीं दे सकते थे।’ क्योंकि, हम उन्हें वापसी का मौका नहीं देना चाहते थे। टीम हडल में तय किया था कि हमें सख्त रहना है भारतीय ओपनर अभिषेक शर्मा ने कहा कि टीम ने हडल में तय किया था कि हमें पूरे मैच के दौरान सख्त बने रहना है। टीम वेस्टइंडीज को वापसी का एक भी मौका नहीं देना चाहती थी। अभिषेक ने कहा कि वेस्टइंडीज ऐसी टीम है, जिसके खिलाफ कभी नहीं कहा जा सकता कि मैच भारत के हाथ में आ गया है। उन्होंने कहा कि टीम को पता था कि वहां के हालात में बल्लेबाज किसी भी स्थिति से मैच छीन सकते हैं। पिछले मैच में हमने यह देखा भी था। दरअसल, रांची में वेस्टइंडीज ने अपना सबसे बड़ा टारगेट चेज करके भारत को हरा दिया था। चेज अच्छी गेंदबाजी कर रहे, इसलिए उन्हें सम्मान दिया- अभिषेक अभिषेक ने अपनी धीमी शुरुआत की वजह भी बताई। उन्होंने कहा कि वेस्टइंडीज ने उन्हें आउट करने के लिए प्लान बनाए थे। उन्होंने कहा, ‘पहले ओवर में ऑफ स्पिनर रोस्टन चेज गेंदबाजी कर रहे थे। मैंने उन्हें सम्मान दिया। अभिषेक ने कहा- चेज इस सीरीज में बहुत अच्छी गेंदबाजी कर रहे हैं। पावरप्ले में मैं कुछ रन बनाने की कोशिश कर रहा था। उनके पास मेरे लिए कुछ प्लान थे और मुझे उससे बेहतर खेलना था।’ ----------------------------------------------------- इंदौर में टी-20 मैच से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीत का श्रेय गेंदबाजों को दिया, कहा- हमारे प्लान क्लियर थे, अभिषेक-प्रिंस की पारियां भी अहम रहीं टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने इंदौर में वेस्टइंडीज के खिलाफ मिली जीत का श्रेय गेंदबाजों को दिया है। उन्होंने अभिषेक शर्मा, ईशान किशन और प्रिंस यादव की बैटिंग की भी तरीफ की। पढ़ें पूरी खबर

Continue reading on the app

क्रिकेटर तिलक वर्मा, कुलदीप यादव ने महाकाल के दर्शन किए:2 घंटे नंदी हॉल में बैठे रहे, भस्म आरती में भी शामिल हुए

भारतीय क्रिकेटर तिलक वर्मा और कुलदीप यादव सोमवार को उज्जैन में श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर पहुंचे। दोनों ने भस्म आरती में शामिल होकर भगवान महाकाल का आशीर्वाद लिया। इंदौर में वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे टी-20 मैच से पहले कोच गौतम गंभीर और बैटिंग कोच सितांशु कोटक भी बाबा महाकाल के दर्शन करने पहुंचे थे। इस मुकाबले को इंडिया ने 14 रनों से जीता। सुबह 4 बजे पहुंचे, नंदी हॉल में बैठकर किए दर्शन तिलक वर्मा और कुलदीप यादव सोमवार सुबह करीब 4 बजे मंदिर पहुंचे। दोनों ने नंदी हॉल में बैठकर लगभग दो घंटे तक भस्म आरती के दर्शन किए। इस दौरान दोनों खिलाड़ी भक्ति में लीन नजर आए। उन्होंने हाथ जोड़कर भगवान महाकाल को नमन किया और महाकाल का जाप किया। आरती के बाद दोनों खिलाड़ियों ने देहरी से भगवान का आशीर्वाद लिया। पुजारियों के माध्यम से जल अर्पित कर पूजा-अर्चना भी की। खिलाड़ियों के साथ सेल्फी लेने की होड़ मंदिर पहुंचने पर तिलक वर्मा और कुलदीप यादव का सम्मान किया गया। दोनों स्टार खिलाड़ियों को देखकर मंदिर परिसर में मौजूद प्रशंसकों में उत्साह नजर आया। उनके साथ सेल्फी लेने के लिए लोगों की भीड़ जुट गई। -------------------------------------------------- भारतीय क्रिकेट से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… भारत ने वेस्टइंडीज को 14 रन से हराया, तीसरे टी-20 में अभिषेक ने 69 रन बनाए, अर्शदीप को 3 विकेट भारत ने तीसरे टी-20 में वेस्टइंडीज को 14 रन से हरा दिया है। इसी के साथ 5 मैचों की सीरीज में भारत ने 2-1 की बढ़त बना ली है। पढ़ें पूरी खबर

Continue reading on the app

  Sports

SA vs AUS, Day-4: रन चेज में बिखरी दक्षिण अफ्रीका की टीम, ऑस्ट्रेलिया जीत से सिर्फ 6 विकेट दूर

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में मेजबान दक्षिण अफ्रीका की हालत खराब हो गई है. खेल के चौथे दिन 421 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए दक्षिण अफ्रीका ने 102 रन के स्कोर पर अपने 4 विकेट गंवा दिए हैं. ऐसे में अब मेहमान टीम को अंतिम दिन जीत के लिए 6 विकेट की जरूरत है, जबकि दक्षिण अफ्रीका को अगर मैच बचाना है तो उसे 319 रन और बनाने होंगे. Mon, 12 Oct 2026 22:58:19 +0530

  Videos
See all

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE: 13 Oct 2026 | PM Modi | Rahul Gandhi | Gyanesh Kumar | Delhi Protest #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-12T18:15:17+00:00

News Ki Pathshala: कहां से कहां पहुंचा राहुल गांधी का मार्च ? | India Bloc March | Supreme Court #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-12T18:15:02+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers