Responsive Scrollable Menu

‘किसी भी फिल्म से इंस्पायर्ड नहीं गोलमाल 5’:रोहित शेट्टी ने जारी किया ऑफिशियल स्टेटमेंट, कहा- खबरें झूठी हैं, कानूनी कार्रवाई होगी

फिल्म गोलमाल 5 लगातार चर्चा में बनी हुई है। फिल्म की कहानी को लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह की रिपोर्ट्स सामने आ रही थीं। कहा जा रहा है कि यह फिल्म दो और दो पांच से प्रेरित है। इसी बीच अब निर्देशक रोहित शेट्टी ने इन अटकलों पर विराम लगाते हुए साफ किया है कि गोलमाल 5 किसी भी क्लासिक बॉलीवुड फिल्म से प्रेरित नहीं है और इस तरह की खबरें पूरी तरह बेबुनियाद हैं। रोहित शेट्टी ने ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी करते हुए कहा, हम ऑनलाइन और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर चल रही कुछ खबरों को लेकर स्पष्टता देना चाहते हैं, जिनमें यह कहा जा रहा है कि गोलमाल 5 फिल्म ‘दो और दो पांच’ से प्रेरित है या उसी पर आधारित है। हम साफ-साफ कहना चाहते हैं कि ये सभी रिपोर्ट्स गलत, भ्रामक और पूरी तरह असत्य हैं। हम सभी मीडिया हाउसेज, प्रकाशनों, पोर्टल्स और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स से सख्त अनुरोध करते हैं कि वे बिना पुष्टि की गई जानकारी को प्रकाशित या प्रसारित न करें। बयान में आगे कहा गया, रोहित शेट्टी या गोलमाल 5 से जुड़ी कोई भी खबर, अपडेट या स्पष्टीकरण प्रकाशित करने से पहले उसे हमसे या हमारे आधिकारिक पीआर प्रतिनिधि – यूनिवर्सल कम्युनिकेशंस से जरूर सत्यापित किया जाए। अगर ऐसा नहीं किया गया, तो सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। हम सभी से उम्मीद करते हैं कि वे पत्रकारिता की सच्चाई और जिम्मेदारी बनाए रखें। साथ ही, जो भी गलत खबरें फिलहाल चल रही हैं, उन्हें जल्द से जल्द सुधारा जाए या हटाया जाए। फिल्म की शूटिंग फरवरी के अंत में मुंबई के फिल्म सिटी में शुरू होने की उम्मीद है और फिल्म को 2027 की शुरुआत में सिनेमाघरों में रिलीज करने का लक्ष्य रखा गया है। यह पांचवीं किस्त ‘गोलमाल’ फ्रैंचाइजी के 20 साल पूरे होने का जश्न भी है, क्योंकि पहली फिल्म 2006 में रिलीज हुई थी और उसके बाद सीरीज ने देशभर में बड़ी सफलता हासिल की है।

Continue reading on the app

इंडियन बाइसन : विशाल शरीर और गजब की ताकत, जंगल का मजबूत सिपाही

नई दिल्ली, 9 फरवरी (आईएएनएस)। भारत के जंगलों में ऐसे कई जीव-जंतु हैं, जो अपनी खास विशेषता की वजह से जाने जाते हैं। जंगलों में रहने वाले विशालकाय और शक्तिशाली वन्यजीवों में से एक है गौर, जिसे इंडियन बाइसन के नाम से भी जाना जाता है। इसे जंगल का मजबूत सिपाही या पारिस्थितिक तंत्र का रक्षक भी कहा जाता है।

Continue reading on the app

  Sports

SA vs CAN T20I World Cup 2026: साउथ अफ्रीका के सफर की विजयी शुरुआत, कनाडा को 57 रनों से हराया, Lungi Ngidi ने झटके 4 विकेट

SA vs CAN T20I World Cup 2026:टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप-डी मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने कनाडा को 57 रनों से हरा दिया। प्रोटियाज टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 213/4 का स्कोर बनाया, जिसमें एडेन मार्करम ने 59 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली। Mon, 09 Feb 2026 23:15:40 +0530

  Videos
See all

Kanpur Luxury Car Accident : 10 करोड़ की कार से 6 लोगों को उड़ा दिया! | UP Accident | CM Yogi #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-09T18:05:00+00:00

DasTak: Iran पर हमले की अमेरिकी तैयारी, USS Abraham Lincoln तेहरान की रेंज में | Iran US Conflict #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-09T18:05:00+00:00

Yogi Adityanath ने कहा- सनातन धर्म वसुधैव कुटुंबकम की बात करता है #shortsvideo #aajtak #adityanath #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-09T18:04:56+00:00

Yogi Adityanath ने कहा- हमने सबको शरण दी मगर सनातन धर्म को बदले में क्या मिला? #shortsvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-09T18:04:44+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers