Chandrasekhar Bose ने TMC से दिया इस्तीफा, भाजपा और टीएमसी को बताया एक समान
कोलकाता, तीन अगस्त नेताजी सुभाष चंद्र बोस के परपोते चंद्र कुमार बोस ने सोमवार को तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) से इस्तीफा दे दिया और कहा कि मुख्यधारा की राजनीतिक पार्टियों से उनका मोहभंग हो गया है। उन्होंने कहा कि उन्हें सत्तारूढ़ भाजपा तथा ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली टीएमसी की राजनीति में कोई अंतर नजर नहीं आता। बोस ने करीब चार महीने पहले पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पूर्व टीएमसी का दामन थामा था।
इससे पहले उन्होंने भाजपा में शामिल होने के अपने फैसले को गलती बताया था। वह भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष भी रह चुक हैं। बोस लगातार कहते रहे हैं कि उनकी राजनीति किसी पार्टी नहीं, बल्कि नेताजी की विचारधारा पर आधारित है।
बोस ने कहा कि अब वह युवाओं के नेतृत्व वाले एक प्रस्तावित राजनीतिक संगठन का मार्गदर्शन करेंगे, जो नेताजी के आदर्शों से प्रेरित होगा और ध्रुवीकरण तथा टकराव की राजनीति का विकल्प पेश करेगा। बोस ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, “मैं फॉरवर्ड ब्लॉक, भाजपा और तृणमूल कांग्रेस में रह चुका हूं। मुख्यधारा की राजनीतिक पार्टियों से मेरा मोहभंग हो गया है।
ये सभी एक जैसी हैं, एक ही सिक्के की दो पहलू हैं।
BJP अध्यक्ष नितिन नवीन ने Bankipur और Datia उपचुनाव नतीजों पर कही यह बात
नयी दिल्ली, तीन अगस्त भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने सोमवार को घोषित तीन विधानसभा सीटों के उपचुनाव परिणामों को स्वीकार करते हुए कहा कि पार्टी बिहार की बांकीपुर और मध्यप्रदेश की दतिया सीट पर नतीजों का “गहन आत्ममंथन” करेगी। उन्होंने कहा कि पार्टी जनता के भरोसे को और मजबूत करने के लिए नए उत्साह के साथ लगातार काम करेगी। भाजपा को विधानसभा उपचुनावों में बांकीपुर (बिहार) और दतिया (मध्यप्रदेश) सीट पर हार का सामना करना पड़ा।
बिहार की बांकीपुर सीट पर जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने जीत दर्ज की। यह सीट नवीन के विधायक पद से इस्तीफा देने के बाद खाली हुई थी। नवीन ने विधायक पद से इस्तीफा देकर राष्ट्रीय स्तर की जिम्मेदारी संभाली थी, जिसके कारण बांकीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव हुआ।
नवीन ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि पार्टी तीन विधानसभा सीट पर हुए उपचुनावों में मिले जनादेश को स्वीकार करती है। नवीन ने कहा, “हम इन दोनों क्षेत्रों के चुनाव परिणामों का पूरी गंभीरता के साथ गहन आत्ममंथन करेंगे और नए उत्साह एवं संकल्प के साथ जनता के बीच जाकर उनके विश्वास को मजबूत करने के लिए निरंतर काम करते रहेंगे।” भाजपा अध्यक्ष ने गुजरात की मांजलपुर विधानसभा सीट के मतदाताओं का पार्टी पर भरोसा जताने के लिए “हृदय से आभार” व्यक्त किया। उन्होंने इस जीत के लिए भाजपा के सभी समर्पित कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को बधाई भी दी।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi














/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)



.jpg)



