Responsive Scrollable Menu

T20 World Cup 2026: नेपाल ने पाकिस्तान को पीछे छोड़ा, टी20 वर्ल्ड कप में बहुत बड़ा उलटफेर

T20 World Cup: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अपने पहले ही मैच में नेपाल ने इंग्लैंड के खिलाफ कमाल प्रदर्शन किया था. ये टीम महज 4 रनों से मैच हारी थी लेकिन पॉपुलैरिटी के मामले में नेपाल पाकिस्तान से आगे निकल गया है.

Continue reading on the app

जम्मू-कश्मीर: गांदरबल पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पोक्सो मामले में आरोपी को 20 साल की सजा

गांदरबल, 9 फरवरी (आईएएनएस)। जम्मू-कश्मीर के गांदरबल जिले में नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने आरोपी को सजा दिलाने में सफलता हासिल की है। विशेष अदालत ने सोमवार को दुष्कर्म के आरोपी को पोक्सो एक्ट के तहत 20 वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई। साथ ही 50 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया है।

Continue reading on the app

  Sports

IND Vs PAK Boycott Row: भारत-पाकिस्तान मैच पर अटका पेच, पीसीबी की शर्तों के बीच बांग्लादेश बोर्ड की एंट्री

IND Vs PAK Boycott Row: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत-पाकिस्तान मैच को लेकर चल रहा बॉयकॉट विवाद में पाकिस्तान की पोल खुलती दिख रही। पाकिस्तान सरकार ने पहले 15 फरवरी को कोलंबो में होने वाले मुकाबले के बहिष्कार का ऐलान किया था लेकिन अब बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड की अपील से ये विवाद नया मोड़ ले चुका।

पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ मैच के बहिष्कार का फैसला बांग्लादेश के समर्थन में लिया था। बांग्लादेश ने सुरक्षा कारणों का हवाला देकर भारत में मैच खेलने से इनकार किया था, जिसके बाद उसे टूर्नामेंट से बाहर कर दिया गया था। इसके बाद पाकिस्तान ने आईसीसी और बीसीसीआई पर पक्षपात का आरोप लगाते हुए कहा था कि भारत को चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में न्यूट्रल वेन्यू मिला जबकि बांग्लादेश को सुरक्षा चिंता जताने के बाद भी ये मौका नहीं मिला। 

बीसीबी ने पीसीबी से मैच खेलने की अपील की

अब न्यूज एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम ने पीसीबी चेयरमैन मोहसिन नकवी से भारत-पाक मैच का बहिष्कार खत्म करने की अपील की। उन्होंने पाकिस्तान के समर्थन की तारीफ की लेकिन कहा कि मैच खेला जाना चाहिए।

पीसीबी ने भी आईसीसी के सामने रखी शर्त

इधर पीसीबी ने भी अपनी कुछ शर्तें सामने रखी हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार नकवी ने आईसीसी रेवेन्यू में ज्यादा हिस्सेदारी, भारत-पाक के बीच द्विपक्षीय क्रिकेट की बहाली और एशिया कप 2025 से चले आ रहे हैंडशेक विवाद खत्म करने की मांग की। नकवी सोमवार को प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ को पूरे मामले की जानकारी देंगे। हालांकि पीसीबी की कई मांगों पर तुरंत फैसला आसान नहीं।

द्विपक्षीय सीरीज आईसीसी के दायरे में नहीं आती और इसका फैसला दोनों देशों के बोर्ड करेंगे। वहीं मैच से पहले हैंडशेक भी आईसीसी के नियमों के तहत जरूरी नहीं है। भारत के कप्तान सूर्यकुमार यादव पहले ही कह चुके हैं कि हैंडशेक का फैसला टीम का था, न कि बोर्ड या सरकार का।

अब सबकी नजर पाकिस्तान सरकार के अगले कदम पर है। अगर पीसीबी का रुख बदला तो क्रिकेट फैंस को टी20 वर्ल्ड कप में भारत-पाकिस्तान के बीच हाई वोल्टेज मुकाबला देखने को मिल सकता।

Mon, 09 Feb 2026 18:33:24 +0530

  Videos
See all

AAJTAK 2 LIVE | T20 World Cup | PAKISTAN ने ICC के सामने रख दी अपनी मांग, अब आगे क्या होगा? | AT2 #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-09T13:11:25+00:00

Dangal: Waris Pathan बोले- वीडियो Hate Crime है, Assam विवादित वीडियो पर सियासी संग्राम तेज | BJP #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-09T13:10:41+00:00

Shashi Tharoor ने कहा- स्पीकर को संसद चलाने में कोई दिलचस्पी नहीं #shorts #aajtak #shashitharoor #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-09T13:11:30+00:00

AAJTAK 2 LIVE | IRAN VS US | बातचीत के बाद NETANYAHU क्यों जा रहे US? नया प्लान है तैयार? AT2 #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-09T13:10:44+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers