Responsive Scrollable Menu

डिजिटल अरेस्ट स्कैम पर सुप्रीम कोर्ट ने RBI और बैंकों को दिया सख्त निर्देश, बड़े ट्रांजैक्शन रोकने और ग्राहकों को अलर्ट करने के तरीके बनाने को कहा

नई दिल्ली: भारत में तेजी से फैल रहे ‘डिजिटल अरेस्ट’ जैसे साइबर फ्रॉड के मामलों पर सुप्रीम कोर्ट ने बेहद सख्त रुख अपनाया है। सोमवार को एक सुनवाई के दौरान शीर्ष अदालत ने बैंकों की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए और भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि ग्राहकों को …

Continue reading on the app

अगले 72 घंटे इन राज्यों में बारिश और बर्फबारी का अलर्ट, गरज-चमक के साथ तेज हवा की चेतावनी

Rain Alert: भारत मौसम विज्ञान विभाग का अनुमान है कि नये पश्चिमी विक्षोभ के असर से 9 से 11 फरवरी के दौरान पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में कहीं-कहीं छिटपुट से लेकर मध्यम बारिश और बर्फबारी हो सकती है. मौसम विभाग के मुताबिक जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान-मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में कहीं-कहीं बारिश और बर्फबारी की संभावना है.

The post अगले 72 घंटे इन राज्यों में बारिश और बर्फबारी का अलर्ट, गरज-चमक के साथ तेज हवा की चेतावनी appeared first on Prabhat Khabar.

Continue reading on the app

  Sports

ind vs pak: ICC की कूटनीति पर पाकिस्तान क्लीन बोल्ड! भारत के मैच के बहिष्कार पर BCCI का पहला रिएक्शन आया

BCCI On IND vs PAK Boycott: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले हाई-वोल्टेज मुकाबले पर बना सस्पेंस अब खत्म हो गया। पाकिस्तान के बॉयकॉट वापस लेने के बाद बीसीसीआई का पहला रिएक्शन सामने आया। बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने इस पूरे विवाद के समाधान को क्रिकेट की जीत बताते हुए आईसीसी की पहल की खुलकर तारीफ की।

दरअसल, पाकिस्तान सरकार ने बांग्लादेश के समर्थन में भारत के खिलाफ मैच खेलने से इनकार कर दिया था। बांग्लादेश को टूर्नामेंट से बाहर किए जाने के बाद यह फैसला लिया गया था। लेकिन कई दौर की बातचीत और आईसीसी के हस्तक्षेप के बाद पाकिस्तान ने अपना रुख बदल दिया और अब 15 फरवरी को कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में भारत के खिलाफ मैच खेलेगा।

क्रिकेट की जीत हुई: बीसीसीआई
राजीव शुक्ला ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि आईसीसी प्रतिनिधियों और बोर्ड अधिकारियों की पहल से यह मुद्दा सुलझा। उन्होंने कहा कि यह एक दोस्ताना और संतुलित समाधान है, जिसमें क्रिकेट को प्राथमिकता दी गई है। शुक्ला ने आईसीसी को धन्यवाद देते हुए कहा कि उन्होंने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड और बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के साथ बातचीत कर स्थिति को समय रहते संभाल लिया।

'बांग्लादेश के हितों का भी ध्यान रखा गया'
उन्होंने इसे आईसीसी की बड़ी उपलब्धि बताया और कहा कि अब 15 फरवरी का मुकाबला तय कार्यक्रम के अनुसार होगा। शुक्ला के मुताबिक, यह फैसला सभी पक्षों के लिए जीत जैसा है। उन्होंने यह भी कहा कि बातचीत के दौरान बांग्लादेश की भावनाओं का भी ध्यान रखा गया और उन्हें कुछ राहत दी गई, जिससे वो भी संतुष्ट हैं।

बीसीसीआई उपाध्यक्ष ने विश्वास जताया कि भारत और श्रीलंका में होने वाला यह वर्ल्ड कप अब और ज्यादा सफल होगा। उन्होंने कहा कि क्रिकेट को राजनीति से ऊपर रखते हुए सभी पक्षों ने सकारात्मक फैसला लिया है, जिससे टूर्नामेंट की चमक बरकरार रहेगी।

भारत और पाकिस्तान मुकाबला हमेशा से टूर्नामेंट का सबसे बड़ा आकर्षण माना जाता। ऐसे में मैच का होना न सिर्फ फैंस बल्कि ब्रॉडकास्टर्स और आयोजकों के लिए भी बड़ी राहत है। अब फैंस को 15 फरवरी को एक और रोमांचक मुकाबले का इंतजार रहेगा।

Tue, 10 Feb 2026 13:14:25 +0530

  Videos
See all

India Vs Pakistan Match: झुक गया पाकिस्तान, अब 15 फरवरी को होगा महामुकाबला | ICC | BCCI | Aaj Tak #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-10T08:15:52+00:00

श्रीशैलम मंदिर में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का संघर्ष #gwalior | #shortvideo | #viralnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-10T08:16:29+00:00

Kanpur Lamborghini crash: रईसजादे को 'वीआईपी ट्रीटमेंट' पुलिस ने क्यों किया रहम ? | UP Accident #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-10T08:17:24+00:00

Bihar Assembly Budget Session LIVE: बिहार विधानसभा का बजट सत्र | CM Nitish Kumar | NDA | RJD #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-10T08:13:14+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers