Responsive Scrollable Menu

सुपरहिट हुई ये नई SUV, 5 महीने 50,000 से ज्यादा लोगों ने खरीदी; हर महीने 14,000+ यूनिट सेल

नई SUV विक्टोरिस (Victoris) ने लॉन्च के सिर्फ 5 महीने में 50,000 यूनिट बिक्री का आंकड़ा पार कर लिया है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत ₹10.50 लाख रुपये है। हर महीने इसकी औसतन बिक्री 12,000 से 14,000 यूनिट सेल हो रही है। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं।

Continue reading on the app

दक्षिण कोरिया: सेना का हेलीकॉप्टर क्रैश, दो की मौत

सोल, 9 फरवरी (आईएएनएस)। दक्षिण कोरिया की सेना का एक हेलीकॉप्टर सोमवार को दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। सेना ने बताया कि गैप्योंग के उत्तरी काउंटी में ट्रेनिंग फ्लाइट के दौरान एक एएच-1एस कोबरा अटैक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया, जिससे उसमें सवार दोनों क्रू मेंबर्स की मौत हो गई।

न्यूज एजेंसी योनहाप ने आधिकारिक बयान में बताया कि हेलीकॉप्टर सुबह 11 बजे (स्थानीय समयानुसार) के करीब नीचे गिरा लेकिन इसका कारण अभी साफ नहीं है।

दोनों क्रू मेंबर्स को पास के अस्पताल में ले जाया गया, लेकिन बाद में उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। सेना ने इस दुर्घटना के बाद सभी एएच-1एस हेलीकॉप्टरों का ऑपरेशन रोक दिया है और हादसे के कारणों की जांच के लिए एक इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीम बनाई है।

हेलिकॉप्टर में सवार दो वारंट ऑफिसर—जिनकी उम्र 30 और 50 साल थी—को कार्डियक अरेस्ट की हालत में हॉस्पिटल ले जाया गया था, लेकिन बचाया नहीं जा सका।

अधिकारियों ने बताया कि हेलीकॉप्टर में कोई आग नहीं लगी थी और न ही कोई धमाका हुआ था। हादसे के समय हेलीकॉप्टर में कोई हथियार भी नहीं था।

यह हादसा क्रू मेंबर्स को इमरजेंसी लैंडिंग प्रक्रियाओं से परिचित कराने के लिए की जा रही फ्लाइट ट्रेनिंग के दौरान हुआ।

एक आर्मी अधिकारी ने बताया कि अभी यह जांच की जानी बाकी है कि हादसा ट्रेनिंग पूरी करने के बाद हेलिकॉप्टर के बेस पर लौटते समय हुआ या ट्रेनिंग के दौरान।

अधिकारी ने आगे कहा, (हेलिकॉप्टर) में रिकॉर्डिंग उपकरण लगे थे, इसलिए डिवाइस की रिकवरी हादसे के कारण का पता लगाने में काफी मददगार होगी।

द कोरिया टाइम्स के अनुसार, रक्षा मंत्रालय ने बताया कि सऊदी अरब की यात्रा पर गए रक्षा मंत्री आन ग्यू-बैक को इस हादसे के बारे में जानकारी दी गई है और उन्होंने तुरंत फॉलो-अप कदम उठाने को कहा है।

आन ने फेसबुक पोस्ट में लिखा, रक्षा मंत्रालय इस हादसे पर प्रतिक्रिया देने और कारण का सख्ती से पता लगाने के लिए सभी संभावित संसाधनों को जुटाएगा।

क्रैश हुआ एएच-1एस हेलिकॉप्टर 1991 में तैनात किया गया था। 1988 में पहली बार यह मॉडल पेश किया गया था। आर्मी ने 2028 में अपने पुराने कोबरा हेलिकॉप्टरों के बेड़े को रिटायर करना शुरू करने की योजना बनाई थी और उनका लक्ष्य 2031 तक इस प्रक्रिया को पूरा करना था।

--आईएएनएस

केआर/

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट के ग्रेड बी में आने से विराट-रोहित को करोड़ों का नुकसान, जानें अब क्या होगी नई सैलरी

Virat Kohli Rohit Sharma in grade B of BCCI central contract: बीसीसीआई के नए सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में भारी बदलाव किया गया है. इस बार A+ ग्रेड को खत्म कर दिया गया है. इस ग्रेड में दिग्गज विराट कोहली और रोहित शर्मा शामिल थे. इन दोनों को अब ग्रेड बी में डाला गया है. ऐसे में अब उनकी सैलरी में भी बदलाव देखने को मिलेगा. Tue, 10 Feb 2026 05:16:02 +0530

  Videos
See all

फुटवेयर दुकान और सैलून संचालकों के बीच जमकर हाथापाई | #PublicFight #ViralVideo #shorts #viralnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-10T01:07:50+00:00

नरवणे की किताब पर Rahul Gandhi का PM मोदी पर निशाना #shorts #viralvideo #timesnownavbharat #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-10T01:07:38+00:00

पवित्र संगम में अजीत पवार की अस्थियां विसर्जित | #ajitpawar #pavitrasangam #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-10T01:13:20+00:00

नरवणे की किताब का PDF लीक , केस दर्ज #shorts #viralvideo #timesnownavbharat #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-10T01:01:54+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers