भारत में डील गतिविधियों को मिली नई रफ्तार, तीसरी तिमाही में 36.9 अरब डॉलर के 696 सौदे दर्ज: रिपोर्ट
नई दिल्ली, 8 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारत में संस्थागत डील गतिविधियों ने वित्त वर्ष 2026 की तीसरी तिमाही (क्यू3) में मजबूती दिखाई। ग्रांट थॉर्नटन भारत की रिपोर्ट के अनुसार, इस अवधि में विलय एवं अधिग्रहण (एमएंडए), प्राइवेट इक्विटी (पीई) और पब्लिक मार्केट्स को मिलाकर कुल 696 सौदे हुए, जिनकी कुल वैल्यू 36.9 अरब डॉलर रही।
रोटी-चावल रखने से लेकर घर सजाने तक, फिर चर्चा में आए 90 के दशक के बर्तन
delhi Expo Sikki Grass Craft: 90 के दशक में घरों में रोटी, चावल और दूसरी खाने की चीजें रखने से लेकर सजावट तक के लिए घास से बने बर्तनों और सामान का खूब इस्तेमाल होता था. समय के साथ शहरों में सिक्की घास से बने ये पारंपरिक बर्तन और शिल्प धीरे-धीरे नजरों से ओझल हो गए, लेकिन बिहार के गांवों में आज भी महिलाएं इस प्राचीन कला को जीवित रखे हुए हैं. सीतामढ़ी की ज्योत्सना इसी कला को दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित MSME इंटरनेशनल एक्सपो तक लेकर पहुंचीं, जहां उनके हाथों से बने सिक्की और मूंज घास के बर्तनों, टोकरियों और सजावटी सामान को लोगों ने खूब पसंद किया. खास बात यह है कि इन उत्पादों को बिना केमिकल और कृत्रिम रंगों के हाथ से तैयार किया जाता है, जिससे पारंपरिक शिल्प के साथ महिलाओं के लिए रोजगार का रास्ता भी बन रहा है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Samacharnama
News18









