Responsive Scrollable Menu

भारत में लॉन्च हो गया Apple Pay, कार्ड से होगा पेमेंट; UPI से ऐसे है अलग

Apple ने भारत में Apple Pay लॉन्च कर दिया है और शुरुआत Axis Bank के चुनिंदा Visa और Mastercard क्रेडिट कार्ड से हुई है। यूजर्स सपोर्टेड स्टोर्स, ऐप्स और वेबसाइट पर बिना कार्ड नंबर या OTP डाले पेमेंट कर सकेंगे।

Continue reading on the app

RPSC एसआई भर्ती-2025 के इंटरव्यू कल से शुरू:4019 कैंडीडेट्स सिलेक्ट, 16 अक्टूबर तक चलेगी प्रक्रिया; 1076 पदों पर होगी भर्ती

राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की उपनिरीक्षक-प्लाटून कमांडर भर्ती-2025 के इंटरव्यू सोमवार से शुरू होंगे। आयोग में सीमित सदस्य संख्या के बीच भर्ती प्रक्रिया का पहला चरण 5 से 16 अक्टूबर तक चलेगा। भर्ती के तहत कुल 1076 पदों पर नियुक्तियां की जानी हैं। आयोग ने 4019 अभ्यर्थियों को इंटरव्यू के लिए अस्थायी रूप से सफल घोषित किया है। इनमें टीएसपी क्षेत्र के 62 और नॉन-टीएसपी क्षेत्र के 3957 अभ्यर्थी शामिल हैं। इससे पहले रद्द की गई एसआई भर्ती-2021 के इंटरव्यू करीब चार महीने तक चले थे। 17 जुलाई 2025 को निकली थी भर्ती RPSC ने 17 जुलाई 2025 को एसआई भर्ती-2025 के लिए 1015 पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी किया था। इसके लिए 10 अगस्त से 9 सितंबर 2025 तक आवेदन मांगे गए। भर्ती में कुल 7 लाख 70 हजार 49 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया। लिखित परीक्षा 5 और 6 अप्रैल 2026 को दो-दो पारियों में आयोजित हुई। परीक्षा के लिए प्रदेश के 26 जिलों के 41 शहरों में 1174 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। परीक्षा में करीब 60 फीसदी अभ्यर्थियों ने उपस्थिति दर्ज कराई। बाद में उपनिरीक्षक एपी नॉन-शेड्यूल एरिया के 61 पद बढ़ाए गए, जिससे कुल पदों की संख्या 1076 हो गई। 75 दिन में जारी किया था रिजल्ट एसआई भर्ती-2025 का परिणाम लिखित परीक्षा के 75 दिन बाद जारी कर दिया गया था। इसके मुकाबले एसआई भर्ती-2021 का परिणाम जारी होने में 103 दिन लगे थे। यह खबर भी पढ़ें..... SI भर्ती-2025 का 75 दिन में रिजल्ट जारी:* 1076 पदों के लिए अप्रैल में हुई थी परीक्षा, अब फिजिकल टेस्ट होगा; 1744 अभ्यर्थी अयोग्य घोषित

Continue reading on the app

  Sports

SA vs AUS, Day-4: रन चेज में बिखरी दक्षिण अफ्रीका की टीम, ऑस्ट्रेलिया जीत से सिर्फ 6 विकेट दूर

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में मेजबान दक्षिण अफ्रीका की हालत खराब हो गई है. खेल के चौथे दिन 421 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए दक्षिण अफ्रीका ने 102 रन के स्कोर पर अपने 4 विकेट गंवा दिए हैं. ऐसे में अब मेहमान टीम को अंतिम दिन जीत के लिए 6 विकेट की जरूरत है, जबकि दक्षिण अफ्रीका को अगर मैच बचाना है तो उसे 319 रन और बनाने होंगे. Mon, 12 Oct 2026 22:58:19 +0530

  Videos
See all

India Block के नेताओं ने बताई Supreme Court March की असली वजह! Rahul Gandhi | News18 India #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-12T19:00:04+00:00

दादी को याद कर अभिजीत दिपके छलके आंसू! |#shorts #shortvideo #viralvideo #viral #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-12T19:00:36+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers