संसद और दिल्ली के स्कूलों में बम की धमकी:मेल में लिखा- 13 फरवरी को संसद में ब्लास्ट होगा, दिल्ली को खालिस्तान बना देंगे
राजधानी दिल्ली के 9 स्कूलों को सोमवार सुबह बम से उड़ाने की धमकी भरे ई-मेल मिले। मेल में दावा किया गया कि 13 फरवरी को दोपहर 1.11 बजे संसद में ब्लास्ट होगा और दिल्ली को खालिस्तान बना देंगे। ईमेल में आतंकी अफजल गुरु और पंजाब को खालिस्तान बताने का भी जिक्र था। धमकी के बाद स्कूलों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। दिल्ली फायर सर्विस (DFS) के मुताबिक, सुबह अलग-अलग इलाकों के स्कूलों से इमरजेंसी कॉल आईं। इसके बाद फायर टेंडर, बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वॉड तुरंत मौके पर पहुंची। धमकी भरे ईमेल में लिखा- अफजल गुरु की याद में दिल्ली बनेगा खालिस्तान। 1:11 बजे पर धमाका होगा, 13 फरवरी को 1:11 बजे पर संसद में ब्लास्ट होगा। पंजाब खालिस्तान है। खालिस्तान नेशनल आर्मी। स्कूलों को खाली कराया गया DFS के एक अधिकारी ने कहा कि अब तक 9 स्कूलों ने बम की धमकी मिलने की सूचना दी है। सभी परिसरों की जांच की जा रही है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने बताया कि ईमेल की लोकेशन और सोर्स पता करने के लिए साइबर टीमें सक्रिय कर दी गई हैं। साथ ही राजधानी के संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की गई। अब तक किसी भी स्कूल से कोई संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई है। इन स्कूलों को मिली बम की धमकी बिहार में पटना-भागलपुर सिविल कोर्ट को भी उड़ाने की धमकी बिहार के पटना और भागलपुर सिविल कोर्ट को भी बम से उड़ाने की धमकी मिली है। सिविल कोर्ट पटना, भागलपुर और जिला बार एसोसिएशन के नाम मेल पर लेटर भेजा गया है। इसमें लिखा है कि जज के चैंबर और वॉशरूम में 4RDX रखे हैं। रिमोट से ब्लास्ट करेंगे। धमकी मिलने के बाद कोर्ट परिसर को खाली कराया गया। वकील और जज अपने चैंबर से बाहर निकल गए हैं। इसके साथ ही बिहार के सभी कोर्ट की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पूरी खबर पढ़ें… बम की धमकी भरे पिछली दो खबरे… 7 फरवरी: राजस्थान के 3 जिलों में बम ब्लास्ट की धमकी राजस्थान हाईकोर्ट जोधपुर और जयपुर बेंच को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। रजिस्ट्रार को मेल पर हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। मेल में लिखा था कि हाईकोर्ट परिसर में तीन शक्तिशाली आरडीएक्स बम प्लांट किए गए हैं। धमकी मिलने के बाद हाईकोर्ट प्रशासन ने पुलिस को सूचना देकर परिसर खाली करवाया गया। बम और डॉग स्क्वायड की टीमें मौके पर पहुंची। इस धमकी के बाद जयपुर में सुनवाई स्थगित कर दी गई है थी। पूरी खबर पढ़ें… 28 जनवरी: चंडीगढ़ के 30 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पंजाब दौरे से पहले खालिस्तानी आतंकियों ने टारगेट करने की धमकी दी थी। यह धमकी चंडीगढ़ में 30 स्कूलों को भेजी धमकी भरी मेल के साथ थी। मेल में कहा गया था कि चंडीगढ़ खालिस्तान है। इसमें स्कूलों को धमकाया गया कि वह राष्ट्रगान जन गण मन की जगह पर देह शिवा वर मोहे इहे शुरू करें। पूरी खबर पढ़ें… --------- ये खबर भी पढ़ें… गुजरात-कर्नाटक में 7 कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी:यूपी में ट्रेन में बम की खबर, इंस्पेक्टर ने डंडे से खींचा संदिग्ध बैग; केरल में 12 देसी बम बरामद गुजरात, उत्तर प्रदेश और कर्नाटक में अलग-अलग जगहों पर बम से उड़ाने की धमकियां मिलीं। गुजरात की छह कोर्ट, उत्तर प्रदेश के मऊ रेलवे स्टेशन पर ट्रेन और कर्नाटक के मैसुरु जिला कोर्ट को धमकी दी गई। सभी मामलों में पुलिस और बम स्क्वॉड ने मौके पर जांच की, लेकिन किसी भी कोर्ट या ट्रेन से कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। पूरी खबर पढ़ें…
लॉ छात्रा की हत्या कर सुसाइड करने का VIDEO:तरनतारन में छात्र ने क्लासरूम में घुसकर सिर में गोली मारी; खुद को भी शूट किया
तरनतारन के लॉ कॉलेज में आज (9 फरवरी को) युवक ने युवती की गोली मारकर हत्या कर दी और फिर खुद भी गोली मारकर सुसाइड कर लिया। घटना से जुड़ा 10 सेकेंड का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। जिसमें दिख रहा है कि छात्रा क्लासरूम में बैंच पर बैठी है, इसी दौरान युवक आया, फिर लड़की और युवक के बीच कुछ बातचीत होती है। इसके बाद अचानक युवक लड़की के सिर में गोली मार देता है। इसके बाद वह दोबारा पिस्टल को लोड करता है और फिर खुद के सिर में गोली मार लेता है और वहीं गिर पड़ता है। इसके बाद वहां मौजूद एक अन्य छात्रा बाहर की ओर दौड़ती है और फिर वहां अन्य छात्र पहुंच जाते हैं। मृतका की पहचान संदीप कौर (20) के तौर पर हुई है, जबकि लड़के की पहचान प्रिंसराज सिंह के नाम से हुई, जो नौशहरा पन्नुआं का रहने वाला था। दोनों ही लॉ कॉलेज के स्टूडेंट थे। पुलिस ने पूरे लॉ कॉलेज को सील कर दिया है, पुलिस मर्डर के कारणों की जांच कर रही है। वहीं लड़की की मां ने कहा कि हमें घटना की पूरी जानकारी नहीं दी गई, मैडम ने फोन कर सिर्फ इतना कहा कि बेटी को चोट लगी, जल्दी आओ। घटना के बाद की 2 PHOTOS… लड़की के परिवार की 2 बड़ी बातें… हथियार कहां से आया, पुलिस जांच कर रही ACP जगबीर ने बताया कि लड़की बैंच पर बैठी थी। अभी क्लास शुरू नहीं हुई थी। गोली लगते ही लड़की की मौत हो गई। लड़के ने खुद को भी गोली मार ली, उसे तुरंत अस्पताल ले गए, जहां उसकी भी मौत हो गई। पुलिस जांच कर रही है कि आरोपी युवक पिस्टल कहां से लाया। पुलिस यह भी चेक कर रही है कि कहीं उसके पिता के पास लाइसेंसी पिस्टल तो नहीं है। अगर ऐसा न हुआ तो फिर यह पिस्टल अवैध हाे सकता है। इसके बारे में भी जांच की जा रही है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 

















.jpg)


/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)



