Responsive Scrollable Menu

वीडियो: गंभीर के घर टीम इंडिया की दावत, नामीबिया मैच से पहले बनी जीत की रणनीति

Gautam Gambhir Dinner Party: टी20 वर्ल्ड कप में अमेरिका को हराने के बाद भारतीय टीम दिल्ली पहुंच गई है. नामीबिया के खिलाफ अगले मैच से पहले हेड कोच गौतम गंभीर ने अपने घर पर पूरी टीम को डिनर दिया. इस दौरान खिलाड़ियों ने जीत का जश्न मनाया और अगले मुकाबले के लिए रणनीति भी बनाई.

The post वीडियो: गंभीर के घर टीम इंडिया की दावत, नामीबिया मैच से पहले बनी जीत की रणनीति appeared first on Prabhat Khabar.

Continue reading on the app

फरीदाबाद जेल में आतंकी अब्दुल रहमान की हत्या:कैदी ने नुकीली चीज से मारा; अयोध्या को दहलाने की साजिश रची थी

हरियाणा के फरीदाबाद स्थित नीमका जेल में बंद आतंकी अब्दुल रहमान की हत्या कर दी गई है। हत्या का आरोप जेल में ही बंद अरुण चौधरी नाम के कैदी पर लगा है, जिसको कुछ ही समय पहले जम्मू-कश्मीर से नीमका जेल शिफ्ट किया गया था। अब्दुल पर किसी नुकीली चीज से वार किया गया। सूचना मिलते ही जेल अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच की। पुलिस ने अब्दुल के शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भिजवाया है। जेल सूत्रों के मुताबिक यह हत्या देर रात की गई, जिसकी जानकारी सुबह मिली। 20 साल के आंतकी अब्दुल रहमान को 2 मार्च 2025 को दो हैंड ग्रेनेड के साथ पाली गांव के पास पकड़ा गया था। उसने अयोध्या को दहलाने की साजिश रची थी। जांच में पता चला था कि अब्दुल रहमान अलकायदा इन इंडियन सब-कांटिनेंट (AQIS) के कुख्यात आतंकी अबू सूफियान के संपर्क में था। गुजरात ATS, आईबी की मदद से 2 मार्च 2025 को पकड़ा था आतंकी अब्दुल रहमान (19) को हरियाणा पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स फरीदाबाद ने 2 मार्च को गुजरात ATS और केंद्रीय एजेंसी IB की मदद से पकड़ा था। अब्दुल की गिरफ्तारी के समय जांच एजेंसियों को उसके पास से दो जिंदा हैंड ग्रेनेड मिले थे, जिनको बम निरोधक दस्ते ने निष्क्रिय किया था। राम मंदिर से जुड़े वीडियो भी मिले थे, सोशल मीडिया पर रहमान के कई अकाउंट अब्दुल रहमान यूपी के मिल्कीपुर का रहने वाला था। उसके पास कुछ विडियो भी मिले थे, जिनमें राम मंदिर से जुड़ी कुछ डिटेल थी। जांच में पता चला था कि करीब डेढ़ साल से अब्दुल रहमान सोशल मीडिया अकाउंट पर भड़काऊ वीडियो अपलोड करता था। सबसे पहले अब्दुल ने TIKTOK पर अपना अकाउंट बनाकर भड़काऊ वीडियो डालना शुरू किया। TIKTOK पर बैन लगने के बाद अब्दुल ने INSTAGRAM पर अपना अकाउंट बनाया। भड़काऊ वीडियो से अबू सुफियान की नजरों में चढ़ा अब्दुल इंस्टाग्राम पर भी अब्दुल रहमान ने कई भड़काऊ वीडियो और तकरीरें डालना शुरू किया। इसके चलते कई बार उसके इंस्टाग्राम अकाउंट को स्ट्राइक डाउन किया गया। भड़काऊ वीडियो को देखकर अब्दुल आतंकी अबू सूफियान की नजरों में चढ़ा। इसके बाद अब्दुल रहमान को AQIS ने ब्रेनवॉश कर आतंक की ऑनलाइन ट्रेनिंग देनी शुरू की। सोशल मीडिया से ही जांच एजेंसियों के रडार पर आया अब्दुल रहमान के बार-बार अकाउंट पर स्ट्राइक आने के बाद वह जांच एजेंसियों के रडार पर आ गया था। हरियाणा STF, गुजरात एसटीएफ और यूपी एसटीएफ ने उसे ट्रैक करना शुरू कर दिया। अबू सूफियान ने अपने हैंडलर के जरिए फरीदाबाद में 2 हैंड ग्रेनेड और डेटोनेटर एक गड्ढे में छिपा दिए थे। इसके बाद उसे 4 अप्रैल को अयोध्या जाने का निर्देश दिया गया था, लेकिन 2 मार्च को ही गुजरात एटीएस और हरियाणा एसटीएफ ने उसे दबोच लिया था। हम इस खबर को लगातार अपडेट कर रहे हैं…

Continue reading on the app

  Sports

पाक‍िस्‍तान ने कैसे घुटने टेके: बांग्‍लादेश की अपील, श्रीलंकाई राष्‍ट्रपत‍ि का फोन और ICC की चेतावनी, समझें पूरा गेम

Pakistan will play with India in T20 World Cup: आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 में पाकिस्तान क्रिकेट टीम का भारत के साथ खेलना तय हो गया है. अगले 24 घंटे में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की तरफ से इसे लेकर औपचारिक ऐलान किया जाएगा. इस पूरे मामले में बांग्लादेश क्रिकेट टीम को आईसीसी से राहत मिल गई है. आईसीसी का उस पर कोई एक्शन नहीं होगा. Tue, 10 Feb 2026 00:05:06 +0530

  Videos
See all

The UK Prime Minister faces a call to resign, but can he rally MPs and keep his job? | BBC Newscast #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-09T22:40:53+00:00

UK Prime Minister under pressure to resign over ambassador’s Epstein links | BBC News #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-09T23:06:59+00:00

ख़ामेनेई ने पहले 'ख़ैबर शिकन' को ही क्यों चुना? | War Update | Khamenei | Iran Israel Conflict |N18G #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-09T22:30:12+00:00

India US Trade Deal: तेल खरीद पर भारत-रूस का बड़ा फैसला! | Russia | Crude Oil |Breaking News | Trump #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-09T23:01:18+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers