IND vs WI: अर्शदीप सिंह और नमन धीर का धमाल, तीसरे टी20 मैच में भारत ने वेस्टइंडीज को 14 रनों से हराया
IND vs WI: भारतीय टीम ने तीसरे टी20 मैच में वेस्टइंडीज को 14 रनों से हरा दिया है. इसी के साथ 5 मैचों की टी20 सीरीज में टीम इंडिया ने 2-1 की बढ़त ले ली है. इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेले गए इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने 9 विकेट पर 223 रन बनाया था. जवाब में वेस्टइंडीज की टीम 7 विकेट पर 207 रन ही बना सकी. वेस्टइंडीज की ओर से शिमरोन हेटमायर 43 रन और कमिल पूरन 42 रन बनाए. भारत की ओर से अर्शदीप सिंह ने 3 विकेट चटकाए.
भारत के दिए 224 रनों की लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज की शुरुआत खराब रही. दूसरे ही ओवर में अर्शदीप सिंह ने कप्तान शे होप को आउट कर वेस्टइंडीज को पहला और बड़ा झटका दिया, क्योंकि होप इन दिनों कमाल के फॉर्म में चल रहे हैं. शे होप 5 गेंद पर 5 रन बनाकर आउट हुए.
इसके बाद नमन धीर ने शिमरोन हेटमायर को पवेलियन भेजा. हेटमायर 26 गेंद पर 43 रन बनाए. इस दौरान उनके बल्ले से 6 चौका और 2 छक्का निकला. इसके बाद रोवमैन पॉवेल कुछ खास नहीं कर सके और 7 गेंद पर 5 रन बनाकर अक्षर पटेल का शिका बने.
इसके बाद 105 रन के स्कोर पर वेस्टइंडीज को ओपनर कमिल पूरन के रूप में चौथा झटका लगा है. उन्हें नमनधीर ने पवेलियन का रास्ता दिखाया. कमिल पूरन 37 गेंद पर 4 रन बनाकर चलते बने. इससे पहले पॉवेल 5 रन बनाकर चलते बने थे, फिर
क्वेंटिन सैम्पसन के रूप में पांचवा झटका लगा है. उन्हें नीतीश कुमार रेड्डी ने चलता किया. तिलक वर्मा ने अच्छा कैच पकड़ा. वेस्टइंडीज ने 16 ओवर में 5 विकेट पर 159 रन बनाए हैं. रदरफोर्ड 26 रन बनाकर नाबाद हैं, फिर क्वेंटिन सैम्पसन को नीतीश कुमार रेड्डी ने पवेलियन का रास्ता दिखाया. क्वेंटिन सैम्पसन 15 गेंद पर 21 रन बनाए.
इसके बाद अर्शदीप सिंह ने 18वें ओवर में वेस्टइंडीज को 2 बड़े झटके देकर मैच को पूरी तरह से भारत की ओर मोड़ दिया. पहले उन्होंने कीमो पॉल को चलता किया. पॉल 10 रन बनाए. इसके बाद रदरफोर्ड को पवेलियन का रास्ता दिखाया. रदरफोर्ड ने 20 गेंद पर 32 रन बनाए, जिसमें 2 चौका और 2 छक्का शामिल रहा. इस तरह 174 रन के स्कोर पर वेस्टइंडीज ने 7वां विकेट गंवा दिया है.
अभिषेक शर्मा के 69 रनों के दम पर भारत ने बनाए थे 223 रन
भारत ने 20 ओवरों में 9 विकेट पर 223 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया था. टीम इंडिया की ओर से ओपनर अभिषेक शर्मा ने 69 रनों की तूफानी पारी खेली. विकेटकीपर ईशान किशन ने 37 रन और तिलक वर्मा ने 28 रन बनाए. जबकि नीतीश कुमार रेड्डी ने 21 रन और अक्षर पटेल ने 20 रनों का योगदान दिया. इसके अलावा अर्शदीप सिंह ने 11 रन बनाए बनाए. जबकि आखिरी में प्रिंस यादव 13 रन बनाकर नाबाद रहे. वहीं वेस्टइंडीज की ओर से रोस्टन चेज, शमार जोसेफ और शमार स्प्रिंगर ने 2-2 विकेट चटकाए. जबकि कीमो पॉल और गुडाकेश मोती को 1-1 सफलता मिली।
यह भी पढ़ें: टेस्ट क्रिकेट के 'कैच किंग' बने स्टीव स्मिथ, जो रूट को पछाड़कर रचा इतिहास, नाम किया नया वर्ल्ड रिकॉर्ड
जबलपुर के शेल्बी हॉस्पिटल में लगी आग, ICU के 10 मरीजों को गोद में उठाकर निकाला, फायर अलार्म बंद होने का लगाया गया आरोप
जबलपुर के शेल्बी हॉस्पिटल में रविवार को आग लगने की घटना ने अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। दरअसल आग सेमी-प्राइवेट वार्ड के कमरा नंबर 315 में लगी थी। शुरुआती जानकारी के मुताबिक इसकी वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। आग और धुआं फैलने के बाद अस्पताल में मौजूद मरीजों और उनके परिजनों के बीच घबराहट फैल गई। कुछ ही देर में दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का काम शुरू किया। नगर निगम की तीन दमकल गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
वहीं हादसे के समय कमरा नंबर 315 में दो मरीज मौजूद थे। इसी दौरान 83 वर्षीय जोगिंदर सिंह नारंग के पौत्र सुखनाम ने कमरे से धुआं उठते देखा और अस्पताल प्रबंधन को इसकी सूचना दी। जानकारी के मुताबिक उन्होंने अपनी जान की परवाह किए बिना दूसरे मरीजों को बाहर निकालने में मदद की। इस दौरान उनके दो मोबाइल फोन, एयरपॉड्स और बुजुर्ग दादाजी की सुनने की मशीन आग में जल गई। घटना के बाद अस्पताल में भर्ती मरीजों को सुरक्षित बाहर निकालना सबसे बड़ी चुनौती बन गया।
ICU के गंभीर मरीजों को सीढ़ियों से नीचे लाए
दरअसल आग लगने के बाद अस्पताल के ICU में भर्ती करीब 10 गंभीर मरीजों को बाहर निकालने के लिए कर्मचारियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। जानकारी के अनुसार मरीजों को गोद और कंधों पर उठाकर तीसरी मंजिल से सीढ़ियों के रास्ते नीचे लाया गया। इसके बाद उन्हें जल्दबाजी में पास के दूसरे अस्पतालों में शिफ्ट किया गया ताकि उनका इलाज जारी रह सके।
रैंप की व्यवस्था नहीं होने की बात भी सामने आई
वहीं घटना के दौरान अस्पताल में मौजूद मरीजों, परिजनों और मेडिकल स्टाफ के बीच अफरा-तफरी का माहौल रहा। बहुमंजिला अस्पताल में मरीजों को तेजी से नीचे लाने के लिए रैंप की व्यवस्था नहीं होने की बात भी सामने आई है। ऐसे में गंभीर मरीजों को सीढ़ियों से नीचे लाना पड़ा। यह स्थिति खास तौर पर उन मरीजों के लिए चुनौतीपूर्ण थी जिन्हें खुद चलने-फिरने में परेशानी थी या जिन्हें लगातार मेडिकल देखभाल की जरूरत थी।
प्रबंधन ने आरोपों को नकारा
वहीं शेल्बी हॉस्पिटल में आग लगने की शुरुआती वजह कमरा नंबर 315 में शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। हालांकि आग लगने के सही कारण की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी। घटना के बाद अस्पताल की फायर सेफ्टी व्यवस्था, अलार्म सिस्टम और मरीजों को बाहर निकालने के इंतजामों को लेकर सवाल उठ रहे हैं। अस्पताल प्रबंधन के प्रतिनिधि अंकित जैन ने लापरवाही के आरोपों को खारिज किया है। उनका कहना है कि बेडशीट और लकड़ी के कारण आग जरूर फैली, लेकिन अस्पताल की हॉज रील्स और दमकल विभाग की मदद से स्थिति पर काबू पा लिया गया था। प्रबंधन की ओर से आग बुझाने के लिए उपलब्ध इंतजामों का हवाला दिया गया है जबकि दूसरी ओर फायर अलार्म सिस्टम के ठप होने और रैंप नहीं होने जैसे आरोप सामने आए हैं।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
Mp Breaking News








