Responsive Scrollable Menu

Mumbai के शिवाजी पार्क में Aaditya Thackeray और Amit Thackeray का प्रदर्शन तेज

मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ मुंबई के शिवाजी पार्क इलाके में कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) के आंदोलन के समर्थन में शुरू हुआ प्रदर्शन रविवार को तेज हो गया। शिवसेना (उबाठा) के नेता आदित्य ठाकरे और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के अमित ठाकरे सैकड़ों समर्थकों के साथ वहां पहुंचे। इसके बाद बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों की तैनाती के बीच कुछ जगहों पर प्रदर्शनकारियों ने धरना दिया और नारेबाजी की।

प्रदर्शन के दौरान सामाजिक कार्यकर्ता अंजलि दमानिया समेत अनेक लोगों को हिरासत में लिया गया। आदित्य ठाकरे ने आरोप लगाया कि पुलिस ने पास में स्थित सेना भवन के बाहर महिला समेत शिवसेना (उबाठा) के कार्यकर्ताओं पर हमला किया और उनके साथ धक्का-मुक्की की। आदित्य ने दावा किया कि इस दौरान पार्टी की एक महिला कार्यकर्ता की साड़ी फट गई।

आदित्य ने कहा, “मैं पूरे मुंबई के लोगों से शिवाजी पार्क आने की अपील कर रहा हूं। अब यह विरोध प्रदर्शन नहीं रुकेगा। अगर आपने प्रदर्शनकारियों को हाथ लगाया, तो गद्दार (मुख्य निर्वाचन आयुक्त) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफा देने तक आंदोलन तेज रहेगा।” मनसे नेता अमित ठाकरे ने प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिए जाने के कारण पर सवाल उठाया।

अमित ठाकरे ने कहा, “कल से हमारे मनसे कार्यकर्ता वहां (प्रदर्शन करने के लिए) मौजूद रहेंगे।” प्रदर्शन के दौरान हिरासत में ली गईं दमानिया ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, “जब मैं कॉजपा के समर्थन में शिवाजी पार्क पहुंची, तो सादे कपड़ों में आए पुलिस अधिकारियों ने मुझे हिरासत में ले लिया। सभी पुलिसकर्मी सादे कपड़ों में थे और मुझे नहीं पता कि वे मुझे कहां ले जा रहे हैं।” अधिकारियों ने बताया कि इलाके से हिरासत में लिए गए ज्यादातर लोगों को शिवाजी पार्क पुलिस थाने में भेज दिया गया है। कुछ लोगों को पास के अन्य पुलिस थानों में ले जाया गया है।

Continue reading on the app

अमरिंदर सिंह राजा वडिंग बोले- Sachin Pilot टिकट न भी दें, Rahul Gandhi का सिपाही रहूंगा

पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष पद छोड़ने के कुछ दिन बाद अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने रविवार को कहा कि भले ही वह पद से हट गए हैं या प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में उन्हें टिकट देने से इनकार कर दें, लेकिन वह राहुल गांधी के सिपाही के रूप में कांग्रेस का झंडा बुलंद करते रहेंगे। लुधियाना से लोकसभा सदस्य वडिंग ने यह भी स्वीकार किया कि पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष रहते हुए पार्टी में कई लोग उनके खिलाफ थे और हो सकता है कि वे आगे भी ऐसा करते रहें। उनकी इस टिप्पणी को प्रदेश इकाई में उनके आलोचकों पर निशाने के तौर पर देखा जा रहा है।

हालांकि, वडिंग ने कहा कि वह पंजाब कांग्रेस के नए अध्यक्ष परगट सिंह को पूरा समर्थन देंगे। परगट सिंह ने रविवार को कांग्रेस भवन में आयोजित एक समारोह में कार्यभार संभाला, जिसमें पायलट समेत कई अन्य लोग भी शामिल हुए। समारोह से पहले वडिंग ने सेक्टर 15 स्थित पार्टी मुख्यालय के पास सेक्टर 10 में किराये के एक मकान में बैठक की।

इसमें कांग्रेस नेता ब्रह्म मोहिंद्रा, राणा के. पी. सिंह, सुरिंदर डावर, अनिल जोशी, सिमरजीत सिंह बैंस, हरदयाल कंबोज, मालविका सूद और उनके समर्थक शामिल हुए। इस बैठक को वडिंग के शक्ति प्रदर्शन के तौर पर देखा जा रहा है। कांग्रेस आलाकमान के 2027 के विधानसभा चुनावों से पहले नेतृत्व में बदलाव का फैसला करने के बाद, वडिंग ने एक अक्टूबर को पंजाब कांग्रेस प्रमुख का पद छोड़ दिया।

रविवार को पत्रकारों से बात करते हुए वडिंग ने कहा कि पंजाब में अगली सरकार बनाने के लक्ष्य को लेकर कांग्रेस एकजुट है। उन्होंने कहा, इसके अलावा कोई दूसरा उद्देश्य नहीं है। राजा वडिंग भले ही पद से हट गया हो, लेकिन मेरा काम पार्टी का झंडा बुलंद रखना है।

बाद में कांग्रेस भवन में आयोजित समारोह में पायलट की मौजूदगी में वडिंग ने कहा कि वह राहुल गांधी के सिपाही हैं। उन्होंने कहा, इसमें कोई संदेह नहीं है कि कई लोग राजा वडिंग के खिलाफ थे और आगे भी ऐसा कर सकते हैं। लेकिन मैं किसी का विरोध नहीं कर रहा हूं।

Continue reading on the app

  Sports

PAK vs SL: पाकिस्तान ने टूटने नहीं दिया इतने सालों का रिकॉर्ड, श्रीलंका को हराकर घर में जीती लगातार 5वीं T20 सीरीज

पाकिस्तान ने श्रीलंका के खिलाफ दूसरे T20 में जीत के साथ ही सीरीज पर भी कब्जा कर लिया, जो कि घर में उसकी लगातार 5वीं T20 सीरीज जीत है. Mon, 12 Oct 2026 07:06:04 +0530

  Videos
See all

Bhagya Chakra: नवरात्रि के दूसरे दिन मां के किस स्वरूप की करें पूजा? | Shardiye Navratri #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-12T02:38:51+00:00

Delhi Metro Closes Entry and Exit News: दिल्ली में सोमवार को 6 मेट्रो स्टेशन बंद | INDIA Alliance #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-12T02:40:50+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers