Responsive Scrollable Menu

अमिताभ बच्चन के 84वें बर्थडे पर जलसा के बाहर उमड़ी फैंस की भीड़, बिग बी ने हाथ जोड़कर किया अभिवादन

महानायक अमिताभ बच्चन आज अपना 84वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं. इस खास मौके पर उनके मुंबई स्थित घर 'जलसा' के बाहर फैंस का भारी भीड़ जुटी, जो उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं देने के लिए पहुंचे थे. पुरानी परंपरा को निभाते हुए अमिताभ बच्चन जैसे ही घर के बाहर निकले और फैंस की तरफ हाथ हिलाया, वहां मौजूद लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा. अपने चहेते स्टार को सामने देख फैंस खुशी से झूम उठे. पूरा माहौल जोरदार तालियों और चीयर्स से गूंज उठा.

Continue reading on the app

फ्लाइट में सवार यात्री का पावर बैंक फटा.. मचा हड़कंप, हैदराबाद की ओर डायवर्ट कर कराई इमरजेंसी लैंडिंग

दिल्ली से चेन्नई जा रही IndiGo की एक उड़ान में रविवार को अचानक हड़कंप मच गया. इस विमान में सवार एक यात्री के पावर बैंक में अचानक आग लग गई. केबिन के भीतर धुआं और आग की लपटें देखते लोगों के बीच अफरा- तफरी मच गई. इस दौरान विमान को करीब शमशाबाद में मौजूद राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (RGIA) हैदराबाद की ओर डायवर्ट कर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई.    

दरअसल, इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6E 6115 दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे (DEL) से चेन्नई (MAA) के लिए निकल गई थी. रास्ते में उड़ान के दौरान एक यात्री के हैंड बैग में रखे पावर बैंक में अचानक आग लग गई और ओवरहेड कम्पार्टमेंट से धुआं देखने को मिला. इस बीच आग की खबर का पता चलते ही विमान के केबिन क्रू ने सक्रियता दिखाते हुए अग्निशामक यंत्र का उपयोग किया और इस पर काबू पा लिया. इसके बाद पायलट ने एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) से संपर्क किया. इसके बाद हैदराबाद डायवर्जन की इजाजत मांगी. यहां पर विमान को सुरक्षित लैंड कराया.

यात्रियों की घबराहट और क्रू का एक्शन

हवा में आग लगने की इस घटना का एक बेहद डरावना वीडियो भी सामने आया है, जिसे उसी विमान में बैठे किसी यात्री ने अपने फोन से रिकॉर्ड किया. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि यात्री किस कदर सहमे हुए थे. कुछ हिम्मत वाले यात्रियों ने अपने बैग और कपड़ों की मदद से लपटों को दबाने की कोशिश भी की. इसी बीच विमान के केबिन क्रू ने जबरदस्त सूझबूझ और फुर्ती दिखाई. चालक दल के सदस्यों ने बिना देर किए आग बुझाने वाले सिलेंडरों का इस्तेमाल किया और लपटों पर काबू पा लिया. केबिन क्रू की इस त्वरित कार्रवाई की वजह से आग पूरे विमान में फैलने से बच गई, जिससे एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया.

हैदराबाद की तरफ मोड़ा गया विमान

हालांकि आग पर काबू पा लिया गया था, लेकिन यात्रियों की सुरक्षा के लिहाज से हवा में आगे का सफर जारी रखना खतरनाक साबित हो सकता था. विमान के कैप्टन ने बिना कोई जोखिम उठाए तुरंत नजदीकी हवाई अड्डे के एयर ट्रैफिक कंट्रोल से संपर्क साधा. उन्होंने आपात स्थिति की जानकारी देते हुए विमान को हैदराबाद की ओर मोड़ने का फैसला किया. पायलट की सूझबूझ से विमान को हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट की तरफ डायवर्ट कर दिया गया. वहां पहले से ही सुरक्षा दल और राहत कर्मी तैयार खड़े थे. विमान को रनवे पर सुरक्षित उतार लिया गया. जमीन पर पहिए छूते ही विमान में सवार तमाम यात्रियों ने राहत की लंबी सांस ली. गनीमत रही कि इस पूरे घटनाक्रम में किसी भी यात्री या क्रू सदस्य को चोट नहीं आई.

फ्लाइट के अंदर एक कम्पार्टमेंट में आग लगी

इस दौरान फ्लाइट में सवार यात्रियों ने खौफनाक अनुभव को शेयर किया. एक ने बताया कि दिल्ली से चेन्नई की यात्रा के दौरान अचानक फ्लाइट के अंदर एक कम्पार्टमेंट में आग लगी. हर तरफ अफरा तफरी मच गई. एक पल ऐसा लगा कि सब कुछ खत्म हो गया. समझ में नहीं आ रहा था कि क्या हो रहा है. क्रू मेंबर्स ने इस बीच आग बुझाने का प्रयास किया. 

ये भी पढ़ें: 'भारत के आंतरिक मामलों में अस्वीकार्य दखलंदाजी है', CJP प्रोटेस्ट पर UN को MEA का जवाब

Continue reading on the app

  Sports

T20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा नर्वस नाइंटीज के शिकार किस देश के बल्लेबाज हुए?

T20I में नर्वस नाइंटीज का शिकार होने वाले सबसे लेटेस्ट बल्लेबाज पाकिस्तान के माज सदाकत हैं, जो श्रीलंका के खिलाफ दूसरे T20 में 96 रन बनाकर आउट हुए. Mon, 12 Oct 2026 15:13:14 +0530

  Videos
See all

India Alliance March : दिल्ली में छह मेट्रो स्टेशन बंद | Delhi Metro | Rahul Gandhi | CJP | EC #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-12T10:11:19+00:00

Command Centre With Major Gaurav Arya: Pakistan में Emergency की शुरुआत हो चुकी है? | Asim Munir #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-12T10:13:45+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers