Responsive Scrollable Menu

CJP प्रोटेस्ट के दूसरे दिन की 10 तस्वीरें: आश्रम मेट्रो स्टेशन से पालिका बाजार तक, पुलिस से भिड़े कॉकरोच

CJP ने दूसरे दिन यानी 11 अक्टूबर को भी दिल्ली में विरोध-प्रदर्शन किया। इस दौरान कॉकरोचों की कई जगहों पर पुलिस से भिडंत हुई। पुलिस ने आश्रम मार्ग मेट्रो स्टेशन और पालिका बाजार से से कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया। देखें तस्वीरें..

Continue reading on the app

मुंबई में मैट्रिक्स वेलनेस में पहुंचे बॉलीवुड सेलेब्स:परिवार के साथ पहुंचे जैकी श्रॉफ, दिशा पाटनी भी शामिल हुईं; 84वें जन्मदिन पर अमिताभ के 'संडे दर्शन'

मुंबई में रविवार को बॉलीवुड सेलेब्स मैट्रिक्स वेलनेस के एक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे। इवेंट के रेड कारपेट पर टाइगर श्रॉफ, दिशा पाटनी, जैकी श्रॉफ और नताशा स्टेनकोविक समेत कई हस्तियों ने शिरकत की। दिशा पाटनी अपने ट्रेंडी आउटफिट्स में पहुंचीं। उनके साथ ही एली अवराम, नताशा स्टेनकोविक, दिव्या अग्रवाल और निम्रत कौर ने भी अपने लुक से लाइमलाइट में रहीं। दूसरी तरफ, जुहू स्थित अपने घर 'जलसा' के बाहर अमिताभ बच्चन ने अपने 84वें जन्मदिन पर पारंपरिक 'संडे दर्शन' की परंपरा निभाई। उन्होंने कश्मीरी पशमीना शॉल और मैरून कुर्ते में प्रशंसकों का अभिवादन स्वीकार किया। इवेंट में परिवार के साथ पहुंचे जैकी श्रॉफ कार्यक्रम में अभिनेता टाइगर श्रॉफ अपने ऑल-ब्लैक फिट लुक में पहुंचे, तो वहीं उनके पिता और वरिष्ठ अभिनेता जैकी श्रॉफ अपने कूल अंदाज में दिखाई दिए। दोनों ने मीडिया के कैमरों के सामने पोज दिए और इवेंट में शिरकत की। इस दौरान उनकी टाइगर श्रॉफ मां की मां आएशा श्रॉफ और बहन करिश्मा श्रॉफ भी दिखाई दीं। 84वें जन्मदिन पर बिग बी ने दिए 'संडे दर्शन' इवेंट्स के इस माहौल के बीच जुहू में अमिताभ बच्चन के घर 'जलसा' के बाहर उनके फैंस का जमावड़ा लगा रहा। रविवार, 11 अक्टूबर को अपने 84वें जन्मदिन के मौके पर बिग बी ने अपनी बरसों पुरानी 'संडे दर्शन' की परंपरा को जारी रखा। वे अपने प्रशंसकों का शुक्रिया अदा करने के लिए घर के मुख्य द्वार पर बने चबूतरे पर आए और हाथ जोड़कर सभी का अभिवादन स्वीकार किया। मैरून कुर्ते और कश्मीरी शॉल में दिखे अमिताभ अपने जन्मदिन और संडे दर्शन के इस खास मौके पर अमिताभ बच्चन पारंपरिक भारतीय परिधान में नजर आए। उन्होंने डार्क मैरून रंग का कुर्ता पहना था, जिसके साथ भूरे रंग की कश्मीरी कानी पशमीना शॉल कंधे पर ली हुई थी। अमिताभ अपने सिग्नेचर डार्क-रिम वाले चश्मे और दाहिनी कलाई पर बंधी पतली केसरिया मौली के साथ दिखाई दिए। बिग बी की एक झलक पाने के लिए उनके घर के बाहर दूर-दूर से आए फैंस की भारी भीड़ मौजूद थी।

Continue reading on the app

  Sports

साहिबजादा-सदाकत की आंधी में उड़ा श्रीलंका, पाकिस्तान ने दूसरा टी20 82 रन से जीता, सीरीज पर भी किया कब्जा

Maaz Sadaqat Sahibzada Farhan shine: पाकिस्तान ने रावलपिंडी में खेले गए दूसरे टी20 मुकाबले में श्रीलंका को 82 रन से करारी शिकस्त दी. इसके साथ पाकिस्तान ने तीन मैचों की सीरीज भी जीत ली. पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने माज सदाकत के 96 और कप्तान साहिबजादा फरहान के 73 रनों की मदद से 3 विकेट पर 215 रन बनाए. जवाब में श्रीलंकाई टीम मोहम्मद इमरान रंधावा की घातक गेंदबाजी के आगे बिखर गई और निर्धारित 20 ओवरों में 7 विकेट पर 133 रन ही बना सकी. रंधावा ने महज 11 रन देकर 3 विकेट झटके. Sun, 11 Oct 2026 23:35:59 +0530

  Videos
See all

Disha Patani: दिशा पटानी का लॉन्च इवेंट में स्टाइलिश अंदाज #dishapatani #bollywood #aajtak #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-11T18:45:29+00:00

Sara Arfeen Khan: सारा आफरीन खान का लॉन्च इवेंट में स्टाइलिश अंदाज #bollywood #shorts #aajtak #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-11T18:46:42+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers