Nigeria Road Accident | उत्तरी नाइजीरिया में भीषण सड़क हादसा, अनियंत्रित ट्रक पलटने से 30 लोगों की दर्दनाक मौत
उत्तरी नाइजीरिया के कानो राज्य में रविवार तड़के एक भीषण सड़क हादसा हो गया। यात्रियों और सामान से लदा एक ट्रक राजमार्ग पर अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें कम से कम 30 लोगों की मौत हो गई। प्रशासन ने इस घटना की पुष्टि करते हुए इसे राज्य के लिए एक बड़ी क्षति बताया है।
इसे भी पढ़ें: T20 World Cup 2026 | भारत-पाकिस्तान महामुकाबले पर सस्पेंस बरकरार, अगले 24 घंटे में PCB लेगा आखिरी फैसला
कानो के गवर्नर के कार्यालय के एक बयान के अनुसार, लापरवाही से वाहन चला रहे ट्रक चालक ने कानो के गेजावा स्थानीय सरकारी क्षेत्र के क्वानार बार्डे कस्बे में एक राजमार्ग पर ट्रक से नियंत्रण खो दिया जिससे कम से कम 30 लोगों की मौत हो गई।
ट्रक रविवार तड़के कानो के गुजुंगु कस्बे की ओर कुछ यात्रियों और सामान को ले जा रहा था तभी वह दुर्घटनाग्रस्त हो गया। कानो के गवर्नर अब्बा कबीर यूसुफ के प्रवक्ता सुनुसी बतुरे दावाकिन तोफा द्वारा जारी बयान के अनुसार, कई लोग गंभीर रूप से घायल हैं और उन्हें विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
इसे भी पढ़ें: East Delhi Crime: दिल्ली में नाबालिग लड़की की संदिग्ध रूप से तेजाब पीने से मौत, मां के विरोधाभासी बयानों की पुलिस जांच
बयान में कहा गया, ‘‘गवर्नर ने इस घटना को हृदयविदारक और न केवल प्रभावित परिवारों बल्कि पूरे कानो राज्य के लोगों के लिए एक बड़ी क्षति बताया।
Hong Kong के पूर्व मीडिया दिग्गज Jimmy Lai को 20 साल कारावास की सजा सुनाई गई
हांगकांग के लोकतंत्र समर्थक पूर्व मीडिया दिग्गज एवं चीन के मुखर आलोचक जिमी लाई को सोमवार को 20 साल कारावास की सजा सुनाई गई। लाई को चीन द्वारा लागू राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत दिसंबर में दोषी ठहराया गया था। न्यायाधीश एस्थर टोह ने बताया कि लाई को इस मामले में 20 साल की सजा सुनाई गई है। लाई इस फैसले के खिलाफ अपील कर सकते हैं। उसके सह-आरोपियों को छह साल तीन महीने से लेकर 10 साल कारावास तक की जेल की सजा मिली है।
अब बंद हो चुके ‘एप्पल डेली’ अखबार के संस्थापक लाई (78) को इस मामले में आजीवन कारावास तक की सजा हो सकती थी। हालांकि सरकार द्वारा चयनित तीन न्यायाधीशों ने उन्हें उम्रकैद की सजा नहीं सुनाई लेकिन उनकी आयु को देखते हुए वह संभवत: आजीवन कारावास में ही रहेंगे। लाई के खिलाफ कार्रवाई की कुछ विदेशी सरकारों ने आलोचना की है। लाई चीन की सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी के मुखर आलोचक रहे हैं और उन्हें 2020 में राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत गिरफ्तार किया गया था।
चीन पिछले वर्ष हुए सरकार विरोधी प्रदर्शनों के बाद शहर की स्थिरता के लिए इस कानून को आवश्यक मानता है। लाई के खिलाफ मुकदमे को व्यापक पैमाने पर हांगकांग में प्रेस की स्वतंत्रता के पतन के एक संकेतक के रूप में देखा गया है। लाई को सजा सुनाए जाने से चीन और विदेशी सरकारों के बीच तनाव पैदा हो सकता है। लाई की दोषसिद्धि की अमेरिका और ब्रिटेन ने आलोचना की थी। लाई को विदेशी ताकतों के साथ मिलीभगत कर राजद्रोहपूर्ण लेख प्रकाशित करने की साजिश रचने का दोषी पाया गया।
उन पर ‘एप्पल डेली’ के वरिष्ठ अधिकारियों और अन्य लोगों के साथ मिलकर, हांगकांग या चीन के खिलाफ प्रतिबंध लगाने या उनके विरुद्ध अन्य शत्रुतापूर्ण गतिविधियों में शामिल होने का विदेशी ताकतों से आग्रह करने का आरोप लगाया गया है। लाई ने सभी आरोपों में खुद को निर्दोष बताया।
‘एप्पल डेली’ में उनके छह पूर्व सहयोगियों और दो कार्यकर्ताओं ने अपना जुर्म कबूल कर लिया था। लाई को 2019 में धोखाधड़ी के आरोपों और उनके द्वारा किए गए कृत्यों से संबंधित कई छोटे अपराधों के लिए दोषी ठहराया गया था। वह इन अपराधों के लिए लगभग छह साल कारावास की सजा काट रहे हैं।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi



















