Responsive Scrollable Menu

PM Narendra Modi ने CM Vijay संग किया Chennai Metro चरण दो का उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को कहा कि उन्होंने विकास को अपना ‘मंत्र’ माना है और तमिलनाडु के लोगों की सेवा करने तथा मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय के साथ मिलकर राज्य की प्रगति सुनिश्चित करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। प्रधानमंत्री मोदी ने पिछले 12 वर्ष में अलग-अलग क्षेत्रों में हुई तेजी से प्रगति का जिक्र किया, जिसमें रक्षा निर्यात में हुई अत्यधिक बढ़ोतरी भी शामिल है। विजय के साथ मिलकर लगभग 13,000 करोड़ रुपये की लागत वाली रेलवे, सड़क और पेट्रोलियम से जुड़ी परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास करने के बाद अपने संबोधन में, प्रधानमंत्री ने विकास सुनिश्चित करने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता पर जोर दिया।

उद्घाटन के दौरान, प्रधानमंत्री ने विजय को इशारा करके चेन्नई मेट्रो दूसरे चरण को एक साथ हरी झंडी दिखाने के लिए बुलाया। यह केंद्र और राज्य के रिश्तों के लिहाज से बहुत अहम राजनीतिक घटनाक्रम है। दोनों नेताओं ने मिलकर इस नेटवर्क को हरी झंडी दिखाई।

चेन्नई मेट्रो के दूसरे चरण को केंद्र और तमिलनाडु राज्य सरकार के संयुक्त उपक्रम के तौर पर पूरा किया गया है। बाद में, अवसंरचना परियोजनाओं के शिलान्यास के समय भी, प्रधानमंत्री ने मुख्यमंत्री विजय का हाथ पकड़कर संयुक्त रूप से इनकी शुरूआत की। अपने संबोधन में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ‘‘मैंने हमेशा देश के विकास को ही अपना मंत्र माना है।’’ प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘(गुजरात के) मुख्यमंत्री के तौर पर, मैंने राज्य की उम्मीदों को समझा।

प्रधानमंत्री बनने के बाद, मैंने न केवल उन उम्मीदों को पूरा करने की कोशिश की, बल्कि यह भी कोशिश की कि सभी राज्य अपने लक्ष्यों को हासिल कर सकें।’’ तमिलनाडु का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि जब वह (गुजरात के) मुख्यमंत्री थे, उस समय (तमिलनाडु का नेतृत्व कर रहे) एम. करुणानिधि और जे. जयललिता से उन्होंने मुलाकात की थी। और, प्रधानमंत्री बनने के बाद, उन्हें पूर्व मुख्यमंत्रियों, ओ. पनीरसेल्वम, एडप्पादी के. पलानीस्वामी और एम. के. स्टालिन के साथ काम करने का अवसर मिला। उन्होंने कहा, ‘‘सरकारें बदल सकती हैं, लेकिन तमिलनाडु के विकास और राज्य के लोगों की सेवा करने का मेरा संकल्प दृढ़ है।

लोगों की सेवा करने के इसी संकल्प के साथ, मुख्यमंत्री विजय के साथ मिलकर हम राज्य के विकास को आगे बढ़ा रहे हैं।’’ टीवीके के संस्थापक विजय ने तमिलनाडु में अप्रैल में हुए विधानसभा चुनाव जीतकर पार्टी की पहली सरकार बनाई। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ‘‘कुछ दिन पहले, लोगों के आशीर्वाद से मैंने शासन प्रमुख के तौर पर जनसेवा के 25 साल पूरे किए - यह एक अहम पड़ाव है। अक्टूबर 2001 में मैंने गुजरात के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली थी।

तब से, लोगों ने मुझे उनकी सेवा करने का मौका दिया - पहले मुख्यमंत्री के तौर पर और बाद में प्रधानमंत्री के तौर पर।’’ उन्होंने कहा, ‘‘इस दौरान हमारे लोकतंत्र की दो बड़ी ताकतों पर मेरा विश्वास और भी मजबूत हुआ है। पहली, देश की जनता और दूसरी, सहकारी संघवाद।’’ उन्होंने कहा कि पोत परिवहन क्षेत्र को नयी ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए बंदरगाह अवसंरचना को मजबूत करने की यात्रा में तमिलनाडु ने अहम भूमिका निभाई है। मोदी ने कहा कि लगभग 17,000 करोड़ रुपये के निवेश से, तूत्तुकुडी में वी.ओ. चिदंबरनार बंदरगाह को विश्वस्तरीय विशाल कंटेनर और हरित ऊर्जा केंद्र के तौर पर विकसित किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि 2014 से भारत का इलेक्ट्रॉनिक्स निर्यात 11 गुना बढ़ गया है, जबकि रक्षा निर्यात में 50 गुना बढ़ोतरी हुई है। इंजीनियरिंग निर्यात ने भी नये रिकॉर्ड बनाए हैं। विनिर्माण में हुई इस बढ़ोतरी से युवाओं के लिए लाखों नौकरियां पैदा हुई हैं और तमिलनाडु के लोगों ने इस विनिर्माण को गति देने में अहम भूमिका निभाई है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि 2014 में मेट्रो सेवाएं केवल पांच शहरों में उपलब्ध थीं, लेकिन आज ये देश भर के 25 शहरों में उपलब्ध हैं। उन्होंने कहा कि मंदिरों के शहर से लेकर मेट्रो सेवा तक, तमिलनाडु के ये अनुभव भारत की उस भावना को दर्शाते हैं, जो अपनी सांस्कृतिक विरासत से शक्ति और प्रेरणा लेती है। उद्घाटन व शिलान्यास के बाद, प्रधानमंत्री मोदी ने मुख्यमंत्री विजय और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ चेन्नई मेट्रो में पोरूर बाईपास स्टेशन से पूनामल्ली बाईपास स्टेशन तक और फिर वापसी की यात्रा की।

Continue reading on the app

NCB ने असम में 43 करोड़ रुपये की ड्रग्स पकड़ी, दो तस्कर गिरफ्तार

स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) ने असम में दो ट्रकों के ईंधन टैंकों में छिपाकर रखी गई करीब 43 करोड़ रुपये की 53.93 किलोग्राम मेथामफेटामीन जब्त की और मणिपुर के दो लोगों को गिरफ्तार किया। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि यह कार्रवाई छह अक्टूबर को गुवाहाटी में की गई और मादक पदार्थों की यह खेप म्यांमा से मंगाई गई थी।

उन्होंने बताया कि दो ट्रकों से कुल 53.93 किलोग्राम मेथामफेटामीन (याबा टैबलेट) जब्त की गई। उन्होंने बताया कि इन मादक पदार्थों को ईंधन टैंकों के भीतर छिपाया गया था। एनसीबी के इस अभियान में मणिपुर के बिष्णुपुर के रहने वाले दो लोगों को गिरफ़्तार किया गया।

अधिकारियों के अनुसार मादक पदार्थों के अवैध बाजार में इसकी अनुमानित कीमत 43 करोड़ रुपये है। अधिकारियों ने बताया कि एक अन्य अभियान में केंद्रीय मादक पदार्थ रोधी एजेंसी ने वांछित छह आरोपियों को भी हिरासत में लिया।

Continue reading on the app

  Sports

ऐतिहासिक कैच के साथ स्मिथ बने दुनिया के नंबर-1 फील्डर, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया मजबूत स्थिति में

Australia dominate against South Africa: ऑस्ट्रेलिया ने डरबन टेस्ट के तीसरे दिन दक्षिण अफ्रीका पर अपना शिकंजा पूरी तरह कस लिया है. पैट कमिंस (3/54) की अगुआई में कंगारू गेंदबाजों ने मेजबान टीम को पहली पारी में सस्ते में समेटकर 106 रनों की बढ़त हासिल की. स्टीव स्मिथ ने चार कैच लपककर गैर-विकेटकीपर के रूप में सबसे ज्यादा टेस्ट कैच का विश्व रिकॉर्ड बनाया. दिन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया ने दूसरी पारी में बिना नुकसान 33 रन बनाकर कुल बढ़त 139 रन कर ली है. Sun, 11 Oct 2026 21:14:30 +0530

  Videos
See all

CM Yogi Vs Akhilesh Yadav: अयोध्या की 'चुनौती', CM योगी को स्वीकार, बैकफुट पर अखिलेश...किया सरेंडर! #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-11T16:10:21+00:00

रघुपति राघव राजा राम | RRRR | एक युग की कथा... एक नए रूप में... 18 अक्टूबर से आज तक पर | #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-11T16:04:13+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers