Responsive Scrollable Menu

'भारत के आंतरिक मामलों में अस्वीकार्य दखलंदाजी है', CJP प्रोटेस्ट पर UN को MEA का जवाब

दिल्ली में बीते शनिवार को कॉकरोच जतना पार्टी समेत कई संगठनों के विरोध प्रदर्शन के दौरान समर्थकों के हिरासत में लिए जाने पर संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार आयोग चिंता व्यक्त की है. संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार उच्चायुक्त (OHCHR) इस बयान पर विदेश मंत्रालय ने बयान जारी करते हुए जवाब दिया है. MEA ने ह्यूमन राइट्स की बातों को लेकर कहा, "हमने कल दिल्ली में घटनाओं को लेकर ह्यूमन राइट्स के हाई कमिश्नर के दफ्तर की ओर कही गई कुछ बातों को देखा. भारत विश्व की सबसे बड़ी डेमोक्रेसी है, यहां पर शांति से एकत्र होने का अधिकार हमारे संविधान से मिलता है." 

एजेंसियां पूरी तरह से कानून के तहत काम कर रहीं

MEA ने कहा कि हमारे संविधान में शांतिपूर्ण ढंग से एकत्र होने के अधिकार की गारंटी दी गई है. मजबूत संस्थाओं, स्वतंत्र न्यायपालिका और स्वतंत्र मीडिया की ओर से इसकी सुरक्षा की जाती है. भारत के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने बयान को जारी करते हुए अपनी प्रतिक्रिया दी है. रणधीर जायसवाल ने कहा,"हमारे कानून लागू करने वाली एजेंसियां पूरी तरह से कानून के तहत काम कर रही हैं. किसी भी शिकायत के निदान को लेकर हमारी अदालतें सभी के लिए उपलब्ध हैं. ऐसे में OHCHR की चिंताएं बेबुनियाद हैं और ये भारत के आंतरिक मामलों में अस्वीकार्य दखलंदाजी है."

किसी भी शिकायत के समाधान के लिए उपलब्ध: MEA

भारत के विदेश मंत्रालय ने आगे कहा कि हर लोकतंत्र की तरह, भारतीय नागरिक भी सार्वजनिक व्यवस्था और सुरक्षा बनाए रखने की शर्तों के साथ इस अधिकार उपयोग करते हैं. हमारे कानून लागू करने वाले अधिकारी    कानून के अनुसार सख्ती से काम कर रहे हैं. हमारी अदालतें किसी भी शिकायत के समाधान को लेकर सभी के लिए उपलब्ध हैं.

दोहरे मापदंड विश्वसनीयता को कम करते हैं MEA

MEA ने आगे कहा कि हम यह भी देखते हैं कि सार्वजनिक रुख अपनाने के केस में OHCHR का रवैया काफी  चुनिंदा रहा है. हमारे पड़ोस में विरोध प्रदर्शनों पर हिंसक प्रतिक्रियाओं पर किसी तरह की टिप्पणी नहीं की गई,  और न ही उनके अपने आसपास कानून लागू करने वाली एजेंसियों की कार्रवाई पर कुछ कहा गया. इस तरह के दोहरे मापदंड केवल उनकी विश्वसनीयता को कम करते हैं. यह बहुपक्षवाद में विश्वास को घटाता है.

ये भी पढ़ें: दिल्ली में प्रदर्शन पर रोक और अभिजीत दिपके की हिरासत, पुलिस ने बताई सुरक्षा व्यवस्था और पूरी इनसाइड स्टोरी

Continue reading on the app

रणबीर कपूर की ‘रामायण’ की बदल गई रिलीज डेट, अब इस दिन थिएटर में दस्तक देगी फिल्म

रणबीर कपूर की फिल्म 'रामायण' की रिलीज डेट बदल दी गई है। जानिए अब किस दिन थिएटर में दस्तक देगी ये फिल्म। नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म का इंतजार हो रहा था।

Continue reading on the app

  Sports

साहिबजादा-सदाकत की आंधी में उड़ा श्रीलंका, पाकिस्तान ने दूसरा टी20 82 रन से जीता, सीरीज पर भी किया कब्जा

Maaz Sadaqat Sahibzada Farhan shine: पाकिस्तान ने रावलपिंडी में खेले गए दूसरे टी20 मुकाबले में श्रीलंका को 82 रन से करारी शिकस्त दी. इसके साथ पाकिस्तान ने तीन मैचों की सीरीज भी जीत ली. पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने माज सदाकत के 96 और कप्तान साहिबजादा फरहान के 73 रनों की मदद से 3 विकेट पर 215 रन बनाए. जवाब में श्रीलंकाई टीम मोहम्मद इमरान रंधावा की घातक गेंदबाजी के आगे बिखर गई और निर्धारित 20 ओवरों में 7 विकेट पर 133 रन ही बना सकी. रंधावा ने महज 11 रन देकर 3 विकेट झटके. Sun, 11 Oct 2026 23:35:59 +0530

  Videos
See all

Sara Arfeen Khan: सारा आफरीन खान का लॉन्च इवेंट में स्टाइलिश अंदाज #bollywood #shorts #aajtak #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-11T18:46:42+00:00

Disha Patani: दिशा पटानी का लॉन्च इवेंट में स्टाइलिश अंदाज #dishapatani #bollywood #aajtak #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-11T18:45:29+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers